• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

LDA प्लाट फर्जीवाड़ा: दो लिपिक समेत 22 लोग नामजद, पांच और दर्ज हुई FIR

Writer D by Writer D
17/12/2022
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
LDA

LDA Lucknow

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। LDA के विनम्रखण्ड और वास्तुखण्ड योजना में भूखंडों के फर्जीवाड़े में गोमतीनगर थाने में पांच और एफआईआर दर्ज की गई है। इसमें एलडीए के दो बाबू समेत 22 लोग नामजद हुए हैं। जिसमें एक एलडीए कर्मी की रिटायर होने के बाद मौत भी हो चुकी है।

गोमतीनगर थाने में एलडीए के उपसचिव माधवेश कुमार और LDA के अवर वर्ग सहायक हरिनाम रावत व दीपक सिंह ने पांच एफआईआर दर्ज करायी है।

LDA के उपसचिव माधवेश कुमार के मुताबिक विनम्रखण्ड योजना में 3/222 ए बी प्रकार प्लॉट संख्या का कानपुर के कर्नलगंज निवासी अनुज अवस्थी ने फर्जी दस्तावेज बनाकर वास्तुखण्ड निवासी अमित कुमार के नाम रजिस्ट्री कर दी थी।

इसमें विनयखण्ड गोमतीनगर निवासी आशीष सक्सेना, गोमतीनगर के सतीश चन्द्र ने गवाही दी थी। एलडीए के कनिष्ठ लिपिक धीरज श्रीवास्तव ने फर्जी तरीके से कम्प्यूटर पर इंट्री की थी।

अवर वर्ग सहायक दीपक सिंह के मुताबिक अमेठी के ओम प्रकाश कटाना ने फर्जी कागजात के आधार पर 2019 को वास्तुखण्ड योजना में प्लॉट संख्या 3/360 की रजिस्ट्री वास्तुखण्ड अमित के नाम की थी। इसमें विनय खण्ड निवासी आशीष सक्सेना, राकेश सिंह ने गवाही दी थी।

LDA के कनिष्ठ लिपिक गुलाब रब्बानी ने कम्प्यूटर पर इंट्री की थी। इनकी रिटायर होने के बाद मृत्यु भी हो चुकी है।

लखनऊ इनकम टैक्स के डिप्टी कमिश्नर को हुई जेल, जानें पूरा मामला

आठ मई 2019 को वास्तुखण्ड योजना में प्लॉट 3/358 का फर्जी दस्तावेज बनाकर पीलीभीत निवासी रीना ने वास्तुखण्ड निवासी अमित कुमार के पक्ष में रजिस्ट्री कर दी। वहीं विनम्रखण्ड गोमतीनगर के राकेश सिंह, विनयखण्ड के आशीष सक्सेना ने गवाही दी थी। एलडीए के अवर वर्ग सहायक हरिनाम रावत के मुतबिक 2020 को पिसवां तरकुलदा निवासी बालकदास ने विनम्रखण्ड योजना स्थित प्लॉट संख्या 3/250 की कूटरचित दस्तावेज पर विरामखण्ड निवासी रेखा निषाद को रजिस्ट्री की थी। विरामखण्ड निवासी सुरेन्द्र मोहन, गोमतीनगर विस्तार निवासी अचलेश्वर गुप्ता गवाह थे। गोमतीनगर पुलिस के मुताबिक एलडीए के अधिकारियों की तहरीर पर मामला दर्ज जांच शुरू कर दी गई है।

Tags: LDAlucknow authority developmentLucknow Newsplot scam
Previous Post

लखनऊ इनकम टैक्स के डिप्टी कमिश्नर को हुई जेल, जानें पूरा मामला

Next Post

‘योगी’ को दहेज में मिला ‘बुलडोजर’, फोटो वायरल

Writer D

Writer D

Related Posts

Muskan Rastogi-Sahil
उत्तर प्रदेश

अब कैदी नंबर 395-396 से पहचाने जाएंगे साहिल-मुस्कान, जेलर ने बताया हाल

15/10/2026
उत्तर प्रदेश

जो कभी माफिया के सामने नाक रगड़ते थे, वे आज कानून-व्यवस्था पर दे रहे उपदेश : मुख्यमंत्री योगी

15/10/2026
Main Slider

माफिया की जगह सिर्फ मिट्टी, कब्जाई जमीन पर गरीबों की बनेंगी हवेलियां: मुख्यमंत्री योगी

15/10/2026
Main Slider

अखिलेश बताएं, सपा जीते तो चुनाव निष्पक्ष और हारे तो बेईमानी कैसे : राजभर

15/10/2026
Main Slider

जब नारीशक्ति स्वस्थ-शिक्षित और समर्थ होती है, तभी राष्ट्र का वर्तमान सुरक्षित और भविष्य उज्ज्वल: मुख्यमंत्री

15/10/2026
Next Post
Bulldozer

'योगी' को दहेज में मिला 'बुलडोजर', फोटो वायरल

यह भी पढ़ें

PM Modi

प्रधानमंत्री मोदी ने यूक्रेन युद्ध में मारे गए मासूमों को दी श्रद्धांजलि, हुए भावुक

23/08/2024
pakistan and china

पाकिस्तान व चीन में धार्मिक आजादी छीनी जा रही है, अमेरिका ने की विशेष निगरानी

08/12/2020
Second dose of covid vaccine arrived to pick Salman Khan on occasion of Eid

ईद के मौके पर सलमान खान लेने पहुंचे कोविड वैक्‍सीन का दूसरा डोज

14/05/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version