• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

हनुमान सेतु के पास अपनी कालोनी बनाएगा एलडीए, शासन ने दी स्वीकृति

Writer D by Writer D
30/07/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, लखनऊ
0
hanuman setu

hanuman setu

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लोगों के लिए आवासीय योजनाएं बनाने वाला लखनऊ विकास प्राधिकरण अपनी कालोनी बनाने जा रहा है। हनुमान सेतु के पास पॉश इलाके में यह कालोनी बनायी जाएगी। यहां अफसरों-कर्मियों से लेकर चपरासी के रहने की सुविधा मिलेगी। लगभग 34 हजार वर्ग फिट जमीन में बनने वाली इस कालोनी में हर तरह की सुविधाओं की उपलब्ध होगी। दस साल पहले पट्टा समाप्त होने के बाद एलडीए मार्च में यहां से कब्जे हटाकर जमीन खाली कराई थी।

एलडीए ने गु्रप हाउसिंग बनाने के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा था। नजूल की करीब 100 करोड़ की जमीन पर गु्रप हाउसिंग बनाने के लिए शासन ने मंजूरी दे दी है। पूरी तरह से गेटेड कालोनी में कई टावर बनेंगे। यहां वन बीएचके से लेकर फाइव बीएचके के फ्लैट होंगे। काम शुरू करने के लिए टेंडर निकालने को लेकर कार्रवाई तेज कर दी गई है। चारों तरफ से बाउंड्रीवाल होने के साथ ही आवश्यक वस्तुओं के लिए दुकाने भी होंगी।

बैडमिंटन कोर्ट भी बनाया जाएगा, जो पार्क का हिस्सा होगा। गोमती नदी के किनारे बनने वाले फ्लैट आधुनिक सुविधाओं से युक्त होंगे। एलडीए के करीब दो हजार से अधिक कर्मचारी हैं। अभी शहर में प्राधिकरण की अपनी कोई कालोनी नहीं है। अफसर व इंजीनियरों का तबादला होने के बाद यहां किराए पर रहते हैं। ऐसे में बहुमंजिला अपार्टमेंट बनने पर उन्हें काफी राहत मिलेगी। हालांकि इसके लिए उन्हें मकान किराया भत्ता अपने वेतन से कटाना होगा।

हनुमान सेतु मंदिर के पीछे भूखंड संख्या 599 व 600 जो कि अभिलेखों में नजूल भूमि दर्ज है। यह जमीन बीरबल साहनी मार्ग पर स्थित है। इसे पूर्व में सहकारी आवास समिति को पट्टा पर दिया गया था। वर्ष 2011 में ही इसकी अवधि समाप्त हो गई थी। भूमि पुन: पट्टा समाप्त होने के कारण राज्य सरकार में निहित हो गई। इसके बाद भी जमीन को अपनी दिखाते हुए मो. फरहान भीटी व सेठ बसीर अहमद भीटी निवासी कैसरबाग व अन्य ने अवैध रूप से आपराधिक षडयंत्र के तहत कबाड़ियों को कब्जा दे दिया था।

उनसे नियमित रूप से किराया भी वसूलते रहे। इससे राज्य सरकार को राजस्व की हानि होने के साथ ही लोक संपत्ति का नुकसान भी हुआ। एलडीए ने नजूल अधिकारी आनंद सिंह के नेतृत्व में लगातार तीन दिनों तक अभियान चलाकर कब्जा हटाकर जमीन कब्जे में ली थी। एलडीए के अमीन दिलीप कुमार की तरफ से कब्जेदारों के खिलाफ महानगर थाने में एफआईआर लिखाई गई थी।

Tags: Hanuman SetuLucknow Newsup news
Previous Post

प्रियंका का तंज, बोलीं- फूल बरसाने की बात करने वाली यूपी सरकार लट्ठ बरसा रही है

Next Post

सपा समर्थक बन कर सोशल मीडिया पर दुष्प्रचार कर रहे है भाजपा नेता : अखिलेश

Writer D

Writer D

Related Posts

scrub
फैशन/शैली

किचन में मौजूद इस चीज से फेस बनेगा ब्राइट, जानें इस्तेमाल का तरीका

27/06/2026
Fried Green Chillies
Main Slider

इनके साथ खाने में लाएं तीखापन, बढ़ जाएगा खाने का जायका

27/06/2026
Shani Jayanti
Main Slider

शनिवार के दिन करें ये अद्भुत उपाय, शनि देव रहेंगे मेहरबान

27/06/2026
PM Surya Ghar Yojana
उत्तर प्रदेश

सीएम योगी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने पीएम सूर्य घर योजना में बनाया नया कीर्तिमान

26/06/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

जनप्रतिनिधियों की मांगों को प्राथमिकता दें, जनता को किसी प्रकार की असुविधा न हो : ए के शर्मा

26/06/2026
Next Post
akhilesh yadav

सपा समर्थक बन कर सोशल मीडिया पर दुष्प्रचार कर रहे है भाजपा नेता : अखिलेश

यह भी पढ़ें

Zulfikar Qureshi

मस्जिद के बाहर बीजेपी नेता जुल्फिकर कुरैशी की गोली मारकर हत्या, बेटे की भी हालत नाजुक

23/11/2020
Goods worth Rs 3.75 lakh crore sold on Diwali

दिवाली पर ख़रीदारी ने टूट गए सारे रिकॉर्ड, पूरे देश में बिक गया इतने लाख करोड़ का सामान

13/11/2023
Suresh Khanna

UP Budget: महिला एवं बाल विकास के लिए योगी सरकार ने खोला खजाना

20/02/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version