• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

‘स्टूल वाले नेता’ समाज को मान-सम्मान नहीं दिला सकते : अखिलेश यादव

Writer D by Writer D
11/02/2022
in उत्तर प्रदेश, चुनाव 2022, राजनीति, रामपुर
0
akhilesh yadav

akhilesh yadav

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

रामपुर। उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (BJP) सरकार को झूठी और अन्यायी सरकार करार देते हुए हुये समाजवादी पार्टी (SP) अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा है कि किसानों को कुचलने वाले को खुलेआम घूमने की इजाजत देने वाली पार्टी की विदाई 10 मार्च को हो जायेगी।

श्री यादव ने शुक्रवार को यहां जनसंपर्क करने के दौरान कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा की झूठी और अन्याय करने वाली सरकार से निजात पाने के दिन नजदीक आ गये हैं। पहले चरण के चुनाव में अलीगढ़ वालों ने भाजपा पर ताला जड़ दिया है जिसकी चाबी अब नहीं मिलने वाली है।

उन्होंने कहा कि तीन कृषि कानून का विरोध कर रहे किसानों के ट्रैक्टरों के आगे भाजपा सरकार ने कीलें लगाईं। ट्रैक्टर ले जाने वालों पर मुकदमे दर्ज कराए। किसान आंदोलन में 700 किसान शहीद हो गए जिसके लिए भाजपा जिम्मेदार हैं। इन सबके बावजूद देश और प्रदेश के किसान एकजुट रहे और पीछे नहीं हटे। आखिरकार सरकार को पीछे हटना पड़ा,इसके लिए किसान बधाई के पात्र हैं।

अखिलेश यादव ने स्थगित किया रामपुर का दौरा, सीएम योगी करेंगे सभाएं

सपा अध्यक्ष ने तंज कसा कि ‘स्टूल वाले नेता’ समाज को मान-सम्मान नहीं दिला सकते। भाजपा के एक बड़े नेता ने छोटे नेता को पैदल कर दिया तो छोटे नेता ने गुस्से में आकर एक उप-मुख्यमंत्री को ही स्टूल पर बैठा दिया। ज्यादा गुस्सा आया तो घोषणापत्र से उसका फोटो ही हटा दिया। ‘स्टूल वाले उप-मुख्यमंत्री’ समाज को आत्म सम्मान नहीं दिला सकते।

उन्होंने कहा महान दल के लोग चुनाव लड़ रहे हैं और हमने उन्हें साथ लाने का काम किया है। श्री स्वामी प्रसाद मौर्य जब से साथ आए हैं जब से भाजपा के दरवाजे पर ताला लग गया है और अलीगढ़ वालों ने भी ताला लगा दिया है जिसकी चाबी भाजपा को कभी नहीं मिलेगी।

अखिलेश यादव ने जारी किया सपा का ‘समाजवादी वचन पत्र’, किए ये वादे

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा की सरकार में शिक्षा मित्रों को रोजगार नहीं मिला। परीक्षाएं रद्द हो गईं। पेपर लीक हो गया। इस सरकार ने किसी की नहीं सुनी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सपा की सरकार बनने पर शिक्षामित्रों और टीईटी करने वालों को नौकरी दी जायेगी और नौजवानों को रोजगार दिया जायेगा। किसानों को सिंचाई के लिये बिजली मुफ्त देंगे और 300 यूनिट बिजली मुफ्त दी जायेगी। इसके अलावा पुरानी पेंशन को बहाल किया जायेगा। उन्होंने खुशहाली, तरक्की और विकास के लिए सपा के पक्ष में वोट करने की अपील की।

Tags: Election 2022elections 2022UP Assembly Election 2022up chunav 2022up election 2022चुनावचुनाव 2022विधानसभाविधानसभा चुनाव 2022
Previous Post

TMC और प्रशांत किशोर में अनबन, ममता बनर्जी एक्शन मोड

Next Post

नामांकन के बाद गश खाकर गिरे निर्दल प्रत्याशी निर्मेश मंगल, हालत गंभीर

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

UPITS में दूसरे दिन 4,700 बी2बी बैठकें, 412 समझौते

26/09/2026
उत्तर प्रदेश

UPITS-2026 में दिखा हुनर का जादू, ‘आओ करके सीखें’ ने खींचा दर्शकों का ध्यान

26/09/2026
उत्तर प्रदेश

World Tourism Day 2026: 13 साल में 52.71 करोड़ पर्यटकों ने देखी काशी, पर्यटन के वैश्विक मानचित्र पर चमका वाराणसी

26/09/2026
उत्तर प्रदेश

ट्रेड शो में यूपी की महिला उद्यमियों ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर सजाए अपने उत्पाद

26/09/2026
Main Slider

भारी बारिश से प्रभावितों को तत्काल मिले राहत, सीएम योगी ने दिए सख्त निर्देश

26/09/2026
Next Post
nirmesh mangal

नामांकन के बाद गश खाकर गिरे निर्दल प्रत्याशी निर्मेश मंगल, हालत गंभीर

यह भी पढ़ें

A huge fire broke out in a 24-storey building

छप्पर में लगी आग, दो मासूमों की मौत

08/06/2023

वसंतोत्सव: प्रकृति के रंग-बिरंगे फूलों से महकेगा उत्तराखंड राजभवन

05/03/2022
CM Dhami

लद्दाख सांसद ने मुख्यमंत्री धामी से की भेंट

29/10/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version