• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पटना के दिग्गज बिजनेस मैन की हत्या, बदमाशों ने सिर में मारी गोली

Writer D by Writer D
05/07/2025
in Main Slider, बिहार, राष्ट्रीय
0
Gopal Khemka

Gopal Khemka

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बिहार की राजधानी पटना के गांधी मैदान थाना इलाके में बिजनेसमैन गोपाल खेमका (Gopal Khemka) की 4 जुलाई की रात 11 बजे गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस हत्याकांड से इलाके में सनसनी फैल गई। फिलहाल सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया है। वहीं, मामले की जांच शुरू करते हुए पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। जांच के लिए एसआईटी भी गठित की गई है।

रात करीब 11:45 बजे गोपाल खेमका (Gopal Khemka) होटल पनाश के पास अपने घर जा रहे थे, तभी बाइक सवार अपराधी अचानक वहां पहुंचे और बेहद नजदीक से उनके सिर में गोली मार दी। गोली लगते ही खेमका खून से लथपथ हो गए और मौके पर गिर पड़े। आस-पास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। आनन-फानन में घायल खेमका को पटना के मेडिवर्सल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने मौके से एक खोखा और एक कारतूस बरामद किया है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और इलाके की घेराबंदी कर दी गई है, ताकि हमलावरों को जल्द से जल्द पकड़ा जा सके। मौके पर पहुंचे सीनियर पुलिस अफसरों ने बताया कि घटना को बेहद योजनाबद्ध तरीके से अंजाम दिया गया है और इसमें पेशेवर अपराधियों का हाथ हो सकता है।

दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग

गोपाल खेमका (Gopal Khemka) शहर के प्रतिष्ठित कारोबारी माने जाते थे। उनकी पहचान केवल एक सफल उद्योगपति के रूप में ही नहीं, बल्कि समाजसेवी के तौर पर भी थी। वह मगध अस्पताल के मालिक भी थे। उनकी हत्या से शहर में शोक की लहर दौड़ गई है। कई व्यापारिक संगठनों और सामाजिक संस्थाओं ने इस घटना की निंदा की है और दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है। 2018 में गोपाल खेमका के बेटे गुंजन खेमका की भी हाजीपुर इंड्रस्ट्रीयल एरिया में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

पुलिस के अनुसार, व्यावसायिक रंजिश, जमीन विवाद या फिर किसी अन्य व्यक्तिगत दुश्मनी की आशंका से इनकार नहीं किया जा रहा है। हालांकि, पुलिस का कहना है कि सभी संभावित पहलुओं पर गहराई से जांच की जा रही है।

पटना में बढ़ते अपराध को लेकर एक बार फिर प्रशासन पर सवाल खड़े हो गए हैं। राजधानी के मध्यवर्ती और भीड़भाड़ वाले इलाके में एक नामी व्यवसायी की इस तरह हत्या होना सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है। घटना के बाद से इलाके में तनाव का माहौल है और पुलिस लगातार पेट्रोलिंग कर रही है। फिलहाल पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है। शहरवासियों को उम्मीद है कि पुलिस जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा करेगी।

Tags: bihar newscrime news
Previous Post

ऑफिस में रखें ये चीज, कदम में चूमेगी सफलता

Next Post

बारात जा रही बोलेरो दीवार से टकराई, दूल्हे सहित 5 की मौत

Writer D

Writer D

Related Posts

Supreme Court
Main Slider

फांसी रहेगी या बदलेगा तरीका? सुप्रीम कोर्ट ने साफ किया रुख

18/08/2026
Police team attacked while arriving to remove illegal dairy
Main Slider

लखनऊ में बवाल! दरोगा को लोहे की जंजीर से पीटा, 24 पर मुकदमा; 200 भैंसें हटाईं

18/08/2026
CM Yogi
Main Slider

पीआरडी जवानों को सीएम योगी की बड़ी सौगात, अब मिलेगा 600 रुपये ड्यूटी भत्ता

18/08/2026
Vinod Tawde
Main Slider

यूपी BJP की नई टीम तैयार, तावड़े को बड़ी जिम्मेदारी

18/08/2026
Champat Rai and Anil Mishra cleared in Ram Mandir donation theft case.
Main Slider

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: SIT की फाइनल रिपोर्ट में चंपत राय को क्लीन चिट, अनिल मिश्रा भी बेदाग

18/08/2026
Next Post
road accident

बारात जा रही बोलेरो दीवार से टकराई, दूल्हे सहित 5 की मौत

यह भी पढ़ें

Panga girl shares old picture of mother on Mother's Day, Shorty tells herself

Mother’s Day पर पंगा गर्ल ने शेयर की माँ की पुरानी तस्वीर, खुद को बताया छोटू

09/05/2021

हेलीकाप्टर क्रैश हादसे में आगरा का लाल भी हुआ

08/12/2021
Purnima

शरद पूर्णिमा का त्योहार बनाएं स्पेशल, इन प्यारे संदेशों के साथ प्रियजनों को दें शुभकामनाएं

28/10/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version