• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

जानें मंगल ग्रह के बारे में सात खास और रोचक बातें

Desk by Desk
12/10/2020
in Main Slider, ख़ास खबर, फैशन/शैली
0
mars

मंगल ग्रह

15
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लाइफ़स्टाइल डेस्क। ग्रहों की दुनिया भी बड़ा अजीब होती है, जिसे समझना बड़ा ही मुश्किल होता है। हालांकि आज विज्ञान ने इतनी तरक्की कर ली है कि हमारे सौरमंडल में मौजूद सभी ग्रहों के बारे में कुछ न कुछ जानकारी हमारे पास जरूर है। आज हम मंगल ग्रह के बारे में बात करेंगे, जिसे लाल ग्रह के नाम से भी जाना जाता है, क्योंकि यह लाल दिखाई देता है।

वैसे तो मंगल भी पृथ्वी की तरह एक स्थलीय धरातल वाला ग्रह है, जहां ज्वालामुखी से लेकर घाटियां, रेगिस्तान और ध्रुवीय बर्फीली चोटियां हैं, लेकिन इस ग्रह पर इंसानों का रहना नामुमकिन है। आइए जानते हैं इस ग्रह के बारे में कुछ खास और रोचक बातें, जिनके बारे में शायद ही आप जानते होंगे।

पृथ्वी सूर्य की एक परिक्रमा 365 दिन और छह घंटे में पूरी करती है जबकि मंगल सूरज का पूरा चक्कर लगाने में 687 दिन लगाता है। यह धरती की तुलना लगभग दोगुना है। इसलिए मंगल ग्रह पर एक साल 687 दिनों का होता है।

मंगल ग्रह पर कंपकंपा देने वाली ठंड और धूल भरी आंधी का गुबार पृथ्वी के मुकाबले कहीं ज्यादा है। गर्मियों में तो यहां का तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहता है, लेकिन जाड़े में यह शून्य से घटकर 140 डिग्री सेल्सियस तक चला जाता है। इतनी ठंड में तो इंसान जमकर पत्थर का बन जाएगा।

मंगल ग्रह पर एक चीज ऐसी है जो धरती से बिल्कुल मिलती-जुलती है। धरती की तरह ही मंगल ग्रह पर भी साल में चार मौसम आते हैं- पतझड़, ग्रीष्म, शरद और शीत। हालांकि धरती की तुलना में मंगल पर हर मौसम लगभग दोगुना वक्त तक रहता है।

पृथ्वी और मंगल ग्रह पर गुरुत्वाकर्षण शक्ति अलग-अलग हैं। इस कारण धरती पर अगर किसी व्यक्ति का वजन 100 पाउंड होगा तो मंगल ग्रह पर जाकर उसका वजन 38 पाउंड हो जाएगा।

पृथ्वी के पास जहां एक ही चंद्रमा है, तो वहीं मंगल ग्रह के पास दो चांद हैं, जिनका नाम फोबोस और डेमियोस है। इसमें फोबोस का व्यास 13.8 मील है तो डेमियोस का व्यास 7.8 मील है।

मंगल ग्रह पर एक और चीज है जो पृथ्वी से मिलती-जुलती है। दरअसल, धरती और मंगल ग्रह दोनों ही चार परतों से बने हैं। पहली पर्पटी यानी क्रस्ट, जो लौह वाले बेसाल्टिक पत्थरों से बना है और दूसरा मैंटल जो सिलिकेट पत्थरों से बना है। वहीं, तीसरा और चौथा परत है बाहरी कोर और आंतरिक कोर, जिनके बारे में ऐसा माना जाता है कि ये धरती के कोर की तरह ही लोहे और निकल से बने हो सकते हैं।

Tags: #MarsInteresting facts about marsmars factsmars interesting factsmars planetmars planet factsmars strange factsstrange facts about marsमंगल के बारे में रोचक तथ्यमंगल ग्रहमंगल ग्रह के बारे में खास बातेंमंगल ग्रह के बारे में जानकारीमंगल ग्रह के बारे में रोचक तथ्य
Previous Post

8 साल की बच्ची का ‘बेस्ट फ्रेंड’ है 11 फुट लंबा अजगर

Next Post

CoronaVirus : क्या काढ़ा पीने से खराब होता है लिवर?

Desk

Desk

Related Posts

Multani Mitti
Main Slider

मानसून में चिपचिपे बालों से निजात दिलाने में मदद करेगी मिट्टी

04/07/2026
benefits of om
धर्म

इसके उच्चारण से दूर होती हैं बीमारियां

04/07/2026
Periods
फैशन/शैली

पीरियड्स में दर्द से है परेशान, अपनाएं ये घरेलू नुस्खे

04/07/2026
throat infection
फैशन/शैली

इन उपायों से दूर करें गले के इंफेक्शन को

04/07/2026
Dattatreya Hosabale
Main Slider

राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर RSS की एंट्री, कहा- दोषियों को हर हाल में सजा मिले

03/07/2026
Next Post
ayurvedic kadha

CoronaVirus : क्या काढ़ा पीने से खराब होता है लिवर?

यह भी पढ़ें

लॉकडाउन के बाद ओपीडी खुलते ही अस्पताल पहुंचे 540 मरीज

05/06/2021
Savin Bansal

आप राज्य निर्माता हैं, आपकी समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन का परम दायित्व: डीएम

14/02/2026
Tomato

इस किसान ने टमाटर बेचकर चुकाया 1.5 करोड़ का कर्ज, कमाई जानकर उड़ जाएंगे होश

02/08/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version