• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

लेदर कारोबारी के घर नौकर ने भाई संग मिलकर पार किए थे 40 लाख जेवरात

Writer D by Writer D
08/03/2022
in उत्तर प्रदेश, कानपुर
0
steal

Steal

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कानपुर। थाना स्वरूप नगर में लेदर कारोबारी के घर हुई लाखों की चोरी (stolen ) की घटना का पुलिस ने सोमवार को पर्दाफाश कर दिया है। घर पर काम करने वाले नौकर ने ही भाई के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने आरोपितों को गिरफ्तार करके 40 लाख रुपये कीमत के जेवरात बरामद कर लिए हैं।

घटनाक्रम के मुताबिक स्वरूप नगर के सेवन बंग्लो निवासी विराज कोहली लेदर कारोबारी हैं। विराज ने स्वरूप नगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया था, जिसमें पत्नी के जेवरात चोरी होने की जानकारी दी थी। उन्होंने घर में काम करने वाले नौकर और विश्व बैंक बर्रा निवासी मोहित पाल पर शक जताया था। डीसीपी पश्चिम बीबीजीटीएस मूर्ति ने घटना के खुलासे के लिये विशेष टीम को गठित किया था।

डीसीपी पश्चिम की टीम ने घटना में 23 वर्षीय मोहित को गिरफ्तार करके पूछताछ की तो उसने घटना कबूल कर ली। उसने बताया है कि घटना से कुछ दिनों पहले जब विराज की पत्नी खुशबू जेवर निकाल रही थी तो उस समय वह कमरे में सफाई कर रहा था। उसकी नजर गहनों पर पड़ी चुपचाप गहनों की फोटो मोबाइल में ली। इसके बाद फोटो अपने दोस्त नीरज को सभी फोटो भेज दी। इस पर नीरज ने उसे गहने असली होने और कीमत लाखों में होने की जानकारी दी। मोहित ने बताया कि एक मार्च को खुशबू से अलमारी के लाकर की चाबी बेड पर छूट गई। उसने देखा कि कमरे में कोई नहीं है तो चाबी लेकर अलमारी का लॉकर खोला और सभी गहने चुराने के बाद चाबी वहीं रख दी।

उसके बाद रात 11 बजे अपने भाई रोहित पाल को अपने मोबाइल फोन से व्हाट एप काल करके विराज कोहली के घर पर समय साढ़े दस से ग्यारह बजे रात्रि में बुलाया था। मेरा भाई विराज कोहली के घर पर आया। मैंने मौका देख कर कि आस पास कोई नहीं है और गार्ड भी सो रहा था और कूड़ा फैंकने के बहाने नीचे आया और कुसन के कवर में रखे सारे गहनों के बारे में बता कर उसको दे दिये थे और अपने भाई से बताया था इनके बारे में किसी को कुछ मत बताना जब हम यहां से घर पर आयेंगे तो इस सारे जेवर को बेचकर अपने घर पर सारा काम करेंगे। इसके बाद मेरा भाई रोहित पाल कुसन कवर में रखा सारा गहना लेकर वहां से अपने घर चला गया था।

डीसीपी पश्चिम ने पुलिस लाइन में चोरी की खुलासा करते हुए बताया कि मोहित पाल पहले दुबई में काम करता था। कोविड के समय उसकी नौकरी छूट गयी और वह कानपुर वापस आ गया। जिसके बाद उसने विराज कोहली के घर पर नौकर के रूप में नौकरी करने लगा। डीसीपी पश्चिम पुलिस ने मोहित व उसके भाई रोहित पाल को गिरफ्तार कर लिया है। उसकी निशानदेही पर हीरे का हार, हीरे की ईयर रिंग, हीरे के झुमके, हीरे की अंगूठी, हीरे की चूड़ियां, हीरे का ब्रेसलेट, चांदी की दो कटोरी चम्मच प्लेट बरामद कर लिया गया है। जेवरों की कीमत लगभग 40 लाख रुपये है। अभियुक्तों को जेल भेजते हुए कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्र0नि0 अजय कुमार सिंह, उ0नि0 जयवीर सिंह,व0उ0नि0 गणेश तिवारी, उ0नि0 यूटी अनिल कुमार, उ0नि0 यूटी अजय कुमार, उ0नि0 यूटी रोहित कुमार, का0 शीतांश गंगवार, म0का0 अनामिका शामिल रहे।

Tags: crime newskanpur news
Previous Post

शादी के लिए बेटे ने सनक में दे दी बूढ़े मां-बाप की बलि

Next Post

8 मार्च राशिफल: इन राशिवालों के लिए शुभ रहेगा आज का दिन

Writer D

Writer D

Related Posts

Rajnath Singh
उत्तर प्रदेश

बुजुर्गों की सेवा से बड़ा कोई पुण्य कार्य नहीं हो सकता: राजनाथ सिंह

29/08/2026
Passengers availed the benefit of the free bus travel facility.
उत्तर प्रदेश

रक्षाबंधन निशुल्क बस यात्रा: शनिवार शाम तक 80 लाख महिलाओं व सहयात्रियों ने उठाया सेवा का लाभ

29/08/2026
More than one lakh saplings planted on Rakshabandhan
उत्तर प्रदेश

रक्षाबंधन के पर्व पर भाई-बहनों ने लगाए एक लाख से अधिक पौधे

29/08/2026
CM Yogi conducted an aerial inspection of flood-affected villages in Ballia.
Main Slider

50-50 किलो राहत सामग्री दे रही सरकार, 500 ग्राम राहत नहीं पहुंचा पाती थी सपा: मुख्यमंत्री योगी

29/08/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र में तेजी से बढ़ रहा निवेश, युवाओं एवं महिला उद्यमियों का बढ़ा रुझान : केशव प्रसाद मौर्य

29/08/2026
Next Post
Horoscope

8 मार्च राशिफल: इन राशिवालों के लिए शुभ रहेगा आज का दिन

यह भी पढ़ें

Oxygen container

डीडीयू जंक्शन पर ऑक्सीजन कंटेनर हुआ लीक, RPF की सूझबूझ से हादसा टला

15/05/2021
डोनाल्ड ट्रंप Donald Trump

डोनाल्ड ट्रंप ने दी दुश्मनों को चेतवानी, बोले- मेरे पास हैं सबसे शक्तिशाली हथियार

23/09/2020
cyber crime

अंतरराष्ट्रीय साइबर क्राइम मामले में तीनों चीनी नागरिकों से एटीएस ने की पूछताछ

30/01/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version