• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

शादी के लिए बेटे ने सनक में दे दी बूढ़े मां-बाप की बलि

Writer D by Writer D
08/03/2022
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, हमीरपुर
0
Temple land sold illegally for Rs 6 crore

Temple land sold illegally for Rs 6 crore

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

हमीरपुर। जिले में अपनी शादी (marriage) के लिए एक युवक ने अपने ही बूढ़े मां-बाप की बलि (sacrificed) दे दी। उसने घर में बंधी बकरी के भी कान काटकर फेंक दिए। हृदयविदारक घटना के कुछ ही घंटे बाद हत्यारे बेटे को पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया है।

हमीरपुर जिले के बिंवार क्षेत्र के लोधीपुर गांव में खेली गई खूनी रिश्तों की होली को लेकर गांव के लोग हतप्रभ है। यहां लल्लू सिंह (69) अपनी पत्नी माया देवी उर्फ बंगालिन (65) के साथ घर के कमरे में बीती रात सोये थे जिनके शव आज रक्तरंजित पाए गए। पड़ोसी बलवंत ने बताया कि श्यामू सिंह घर के दरवाजे की कुंडी लगाकर लोगों को बताया कि माता-पिता को किसी ने काट डाला है। इतना कहते ही वह गांव से भाग गया।

घटना की जानकारी होते ही बिंवार एसएचओ दुर्ग विजय सिंह, सीओ रवि प्रकाश व ए.एसपी अनूप कुमार ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर फील्ड यूनिट के साथ मामले की छानबीन की। ग्रामीणों ने बताया कि मृतक वृद्धावस्था पेंशन का लाभार्थी था। उसके पास गरीबी रेखा का कार्ड भी था जिससे उसका गुजर बसर होता था। बताया कि आरोपी श्यामू सिंह दो भाई है जिसमें बड़ा रामू सिंह दिल्ली में रहता है। उसके दो बच्चे है। उसकी पत्नी एक माह पहले गांव आयी थी लेकिन आरोपी के परेशान करने पर वह अपने मायके में रह रही है।

अपनी शादी के खातिर मां-बाप की दे दी बलि

एसपी कमलेश दीक्षित ने बताया कि श्यामू सिंह (25) अविवाहित था जो मानसिक रूप से विक्षिप्त था। ये अपनी शादी के लिए माता-पिता पर दबाव बनाता था। गांव में भी चरित्र को लेकर उसकी शिकायतें थी। उसके दिमाग में बलि देने की बात कहीं से भर गई थी जिससे उसने अपने ही बूढ़े मां और बाप को मार डाला। बताया कि घर में बंधी बकरी के कान भी काटकर फेेंके गए है। बलि देने और अन्य पहलुओं को लेकर फिलहाल गहराई से जांच जारी है।

घटना के कुछ घंटे के अंदर ही आरोपी गिरफ्तार

दोहरे हत्याकांड के मामले में भागा कलियुगी युवक शाम होने से पहले ही पुलिस के हत्थे चढ़ गया। गांव के ही बलवंत ने बताया कि अपने माता पिता की हत्या के बाद श्यामू सिंह घर के दरवाजे में कुंडी लगाकर भाग गया था। उसी ने कुछ लोगों को बताया था कि माता पिता को किसी ने काट डाला है। हत्या के बाद ये गांव के बाहर ही बैठा रहा। कुछ घंटे बाद ये जय श्रीराम के नारे लगाता हुआ गांव के अंदर चल पड़ा तभी उसे रास्ते से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

Tags: crime newsHamirpur news
Previous Post

संदिग्धावस्था में विवाहिता की मौत, हत्या का आरोप

Next Post

लेदर कारोबारी के घर नौकर ने भाई संग मिलकर पार किए थे 40 लाख जेवरात

Writer D

Writer D

Related Posts

BSB
उत्तर प्रदेश

छात्रों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता, बीएसबी से संबद्ध विद्यालयों को मुख्यधारा से जोड़ रही योगी सरकार

23/06/2026
Keshav Prasad Maurya
Main Slider

केशव मौर्य की पहल, CM आवास योजना में एसिड अटैक पीड़ितों को प्राथमिकता

23/06/2026
Khan Global Classes sealed after Lucknow fire
Main Slider

लखनऊ अग्निकांड के बाद प्रयागराज में बड़ी कार्रवाई, खान ग्लोबल क्लासेस सील

23/06/2026
CM Yogi pays tribute to Dr. Shyama Prasad Mukherjee
उत्तर प्रदेश

राष्ट्रवाद की लौ प्रज्ज्वलित करता रहेगा डॉ. मुखर्जी का बलिदान: मुख्यमंत्री

23/06/2026
Mussoorie Municipality Office
Main Slider

उत्तराखंड में हड़कंप, मसूरी नगर पालिका और CM आवास को बम से उड़ाने की धमकी

23/06/2026
Next Post
steal

लेदर कारोबारी के घर नौकर ने भाई संग मिलकर पार किए थे 40 लाख जेवरात

यह भी पढ़ें

Vibrant Gujarat

निवेश के लिए यूपी आ रही गुजरात सरकार

04/11/2023
10 people died in a road accident

सड़क पर दौड़ती मौत ! डंपर ने 10 गाड़ियों को रौंदा, सड़क पर बिछ गई लाशें

03/11/2025
Road Safety

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह में परिवहन विभाग की कार्रवाई, नियम तोड़ने वालों पर कसा शिकंजा

22/01/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version