• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

हम दो हमारे दो वाली सरकार सुन लो, सीएए कभी लागू नहीं होगा: राहुल गांधी

Desk by Desk
14/02/2021
in Main Slider, राजनीति, राष्ट्रीय
0
राहुल गांधी Rahul Gandhi

राहुल गांधी

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

असम। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने असम में विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी के चुनावी अभियान का रविवार को बिगुल फूंक दिया है । उन्होंने शिवसागर जिले के शिवनगर बोर्डिंग फील्ड में एक रैली को संबोधित करते हुए असम के पूर्व मुख्यमंत्री और दिवंगत कांग्रेस नेता तरुण गोगोई की काफी तारीफ की। राहुल ने कहा कि अवैध इमिग्रेशन एक मुद्दा है, लेकिन असम के लोगों में वह क्षमता है कि इस मुद्दे को वे खुद सुलझा सकते हैं। राहुल सहित कांग्रेस के नेता ‘नो सीएए’ (सीएए नहीं) का गमछा पहने नजर आए।

#WATCH | "…..Hum ne yeh gamchha pehna hai.. ispe likha hai CAA.. ispe humne cross laga rakha hai, matlab chahe kuchh bhi ho jaye.. CAA nahi hoga.. 'hum do, hamare do' achhi tarah sun lo, (CAA) nahi hoga, kabhi nahi hoga," says Congress leader Rahul Gandhi in Sivasagar, Assam pic.twitter.com/ZYk7xAUdYx

— ANI (@ANI) February 14, 2021

राहुल ने कहा कि असम ने लोगों को एकजुट किया। इससे पहले हिंसा के चलते इस बात की कोई गारंटी नहीं हुआ करती थी कि कोई व्यक्ति जनसभा से घर वापस लौट पाएगा कि नहीं। असम के लोगों से कांग्रेस नेता ने कहा कि असम को नुकसान होगा तो देश को नुकसान होगा। चाहे कुछ भी हो जाए सीएए कभी लागू नहीं होगा। केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि हम दो हमारे दो वाली सरकार सुन लो सीएए कभी लागू नहीं होगा।

असम में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि असम के चाय बागान मजदूरों को 167 रुपये प्रति दिन की मजदूरी मिलती है, जबकि गुजरात के व्यापारियों को चाय के बागान मिलते हैं। हम असम के चाय बागान मजदूरों को प्रति दिन 365 रुपये मजदूरी देने का वादा करते हैं। पैसा कहां से आएगा? यह गुजरात के व्यापारियों से आएगा।

Assam's tea garden workers get Rs 167 per day wage while traders in Gujarat get tea gardens. We promise to give tea garden workers of Assam Rs 365 per day wage. Where will the money come from? It will come from Gujarat's traders: Congress leader Rahul Gandhi in Assam pic.twitter.com/NtgxjKLJE9

— ANI (@ANI) February 14, 2021

CCD के फाउंडर के बेटे से कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार की बेटी ने रचायी शादी

कांग्रेस सांसद ने कहा कि हम दो, हमारे दो असम को चला रहे हैं। असम से जाओ, आग लगाओ और जो कुछ भी असम में है उसे लूट लो। दुनिया की कोई भी ताकत असम को नहीं तोड़ सकती। जो भी असम समझौते को छूने या नफरत फैलाने की कोशिश करेगा, कांग्रेस पार्टी और असम के लोग उन्हें एक साथ सबक सिखाएंगे। मैं और कांग्रेस के सभी कार्यकर्ता असम समझौते के सिद्धांतों की रक्षा करेंगे, हम इससे एक इंच भी पीछे नहीं हटेंगे। भाजपा, आरएसएस असम को बांटने की कोशिश कर रहे हैं, नरेंद्र मोदी और अमित शाह इससे प्रभावित नहीं होंगे लेकिन असम और पूरा देश इससे प्रभावित होगा।’

राहुल ने कहा कि कांग्रेस कमजोर लोगों, छोटे व्यापारियों, मजदूरों की पार्टी है। जब हम सत्ता में आएंगे तो एक चीज खत्म हो जाएगी। आपने जो नफरत फैलाई है वो खत्म हो जाएगी। हम सब धर्म और जाति के लोगों की रक्षा करेंगे। 2004 से 2014 तक हिंदुस्तान में तेज आर्थिक विकास हुआ। हमने करोड़ों लोगों को गरीबी से निकाला। हम युवाओं की घबराहट को मिटाएंगे। हम असम में बेरोजगारी को खत्म करेंगे।

उन्होंने आगे कहा कि रिमोट कंट्रोल से टीवी चल सकता है, मुख्यमंत्री नहीं। आपको अपना मुख्यमंत्री चाहिए जो आपकी परेशानियों को सुने, लेकिन असम के मौजूद मुख्यमंत्री केवल नागपुर और दिल्ली की सुनते हैं। इसी वजह से हमें इस सरकार को हटाना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोविड-19 महामारी के दौरान लोगों का पैसा लूटा और अपने दो दोस्तों का कर्ज माफ कर दिया।

Tags: amit shahCitizenship Amendment ActIndia News in HindiLatest India News Updatesnarendra modirahul gandhiTarun Gogoiराहुल गांधी
Previous Post

चेन्नई टेस्ट में इंग्लैंड 134 रनों पर ढेर, भारत को पहली पारी में 195 रनों की बढ़त

Next Post

अभिषेक बनर्जी ने खोला दिनेश त्रिवेदी के खिलाफ मोर्चा, कहा- अब तो वहां ICU में चले जायेंगे

Desk

Desk

Related Posts

उत्तराखंड

सीएम को सौंपा ज्ञापन, शाम तक मिली सिलाई मशीन

12/07/2026
Garlic Bread Roll
Main Slider

घर पर ही बनाए गार्लिक ब्रेड रोल, मिलेगा मार्केट जैसा स्वाद

12/07/2026
Murmura Upma
Main Slider

नाश्ते मरीन ट्राई करें मुरमुरे का उपमा, बनाने में आसान

12/07/2026
Clothes
Main Slider

बरसात बनती है धुले हुए कपड़ों में बदबू की वजह, ऐसे दूर होगी परेशानी

12/07/2026
cm dhami
उत्तराखंड

देहरादून में शुरू हुआ छठा ‘लोक संवर्धन पर्व’, धामी-रिजिजू ने किया शुभारंभ

11/07/2026
Next Post
अभिषेक बनर्जी Abhishek Banerjee

अभिषेक बनर्जी ने खोला दिनेश त्रिवेदी के खिलाफ मोर्चा, कहा- अब तो वहां ICU में चले जायेंगे

यह भी पढ़ें

Namami Gange

नमामि गंगे: 47 सीवर शोधन परियोजनाओं में से 27 पूरी

21/08/2022
viral video

जब वृद्ध व्यक्ति ने डॉगी की जान बचाने के लिए घड़ियाल से लिया पंगा

28/11/2020
holi

कान्हा की नगरी में जारी है होली का हुड़दंग, रंगों में सराबोर हैं श्रद्धालु

29/03/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version