• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

‘भारत जोड़ो’ यात्रा के बीच कांग्रेस में फिर लेटर बम, अध्यक्ष के चुनाव को लेकर लिखी ये बात

Writer D by Writer D
10/09/2022
in नई दिल्ली, राष्ट्रीय
0
Sonia Gandhi

sonia gandhi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

दिल्ली। कांग्रेस ( Congress) के पांच लोकसभा सदस्यों ने पार्टी अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया की निष्पक्षता और पारदर्शिता को लेकर चिंता जताते हुए पार्टी के केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण को चिट्ठी लिखी है। कांग्रेस ( Congress) नेताओं ने प्रमुख मधुसूदन मिस्त्री से आग्रह किया है कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) के निर्वाचक मंडल (डेलीगेट) की सूची मतदान में हिस्सा लेने वालों और संभावित उम्मीदवारों को नामांकन की प्रक्रिया शुरू होने से पहले प्रदान की जाए। यह चिट्ठी पार्टी सांसद शशि थरूर, मनीष तिवारी, कार्ति चिदंबरम, प्रद्युत बारदोलोई और अब्दुल खालिक ने लिखी है। इन नेताओं ने कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो’ यात्रा से एक दिन पहले 6 सितंबर को चिट्ठी लिखी थी।

इनमें से दो सांसदों, थरूर और तिवारी का संबंध कांग्रेस के जी23 समूह से है। इन सांसदों ने पहले भी सूची सार्वजनिक करने का अनुरोध करते हुए मिस्त्री को चिट्ठी लिखी थी। हालांकि उन्होंने इससे इनकार किया था और कहा था कि पूरी प्रक्रिया में पार्दर्शिता बरती जा रही है। अब इन सांसदों ने चिट्ठी में कहा कि, उनके कहने का यह मतलब कतई नहीं है कि पार्टी के किसी आंतरिक दस्तावेज को ऐसे ढंग से जारी किया जाए कि इसका किसी भी तरीके से दुरुपयोग हो।

कांग्रेस (Congress) ने ट्रंसपेरेंसी वाले सवाल पर किया गोलमोल

उन्होंने चिट्ठी में कहा, हमारी राय है कि अध्यक्ष के चुनाव की नामांकन प्रक्रिया शुरू होने से पहले प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्वाचक मंडल की सूची मतदान में हिस्सा लेने वाले मतदाताओं और संभावित उम्मीदवारों को प्रदान की जाए। पिछले महीने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा ने पिछले 28 अगस्त को कांग्रेस कार्य समिति की बैठक में पार्टी अध्यक्ष के चुनाव के लिए निर्वाचन सूची तैयार किए जाने की प्रक्रिया के बारे में जानना चाहा था। हालांकि, बाद में पार्टी ने कहा था कि इस बैठक में किसी नेता ने कोई सवाल खड़ा नहीं किया।

नई पर्यटन नीति-2022 का मसौदा तैयार, इस वर्ष के अंत तक होगी लागू

पहले खारिज कर दी गई थी मांगें

निर्वाचक मंडल की सूची सार्वजनिक किए जाने की मांग को खारिज करते हुए मिस्त्री ने कहा था कि पार्टी के अध्यक्ष पद के चुनाव से जुड़ी पूरी प्रक्रिया निष्पक्ष, पारदर्शी और कांग्रेस के संविधान के मुताबिक है और निर्वाचक मंडल (डेलीगेट) की सूची को सार्वजनिक नहीं किया जा सकता, लेकिन उम्मीदवारों को यह उपलब्ध करा दी जाएगी। कांग्रेस ( Congress) की ओर से घोषित चुनाव कार्यक्रम के मुताबिक़, 22 सितंबर को पार्टी अध्यक्ष पद के चुनाव की अधिसूचना जारी होगी, 24 सितंबर से नामांकन दाखिल किए जा सकते हैं और यदि एक से अधिक उम्मीदवार हुए तो 17 अक्टूबर को मतदान होगा।

Tags: congresscongress president electiondelhi newsletter bombNational news
Previous Post

नई पर्यटन नीति-2022 का मसौदा तैयार, इस वर्ष के अंत तक होगी लागू

Next Post

पार्टी तोड़ने का प्रयास कर रहे है अखिलेश, राजभर का आरोप

Writer D

Writer D

Related Posts

Jharkhand Bandh
झारखंड

भाजपा के झारखंड बंद का पलामू में भी असर, कार्यकर्ताओं ने सड़क जाम कर किया प्रदर्शन

11/08/2026
CM Dhami
Main Slider

सौर ऊर्जा से स्वरोजगार की नई राह, उत्तराखंड में 1132 प्लांट से 210 मेगावाट उत्पादन

10/08/2026
CM Dhami
Main Slider

बेली ब्रिज बहने की घटना का मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान, निचले क्षेत्रों में विशेष सतर्कता के निर्देश

10/08/2026
Bailey bridge
उत्तराखंड

तमकनाला में बेली ब्रिज बहा, मलारी मार्ग पर आवाजाही बंद; मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान

10/08/2026
CM Dhami
उत्तराखंड

15 अक्टूबर तक उत्तराखंड की सभी सड़कें हों गड्ढामुक्त, सीएम धामी ने जिलाधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

10/08/2026
Next Post
Om Prakash Rajbhar

पार्टी तोड़ने का प्रयास कर रहे है अखिलेश, राजभर का आरोप

यह भी पढ़ें

Uttarakhand Police

उत्तराखंड पुलिस का फेसबुक पेज हैक, हैकरों ने डीपी में लगाई अश्लील फोटो

22/10/2023
Atiq Murder

अतीक-अशरफ के हत्यारोपियों की न्यायिक हिरासत और 11 दिन बढ़ी

04/07/2023
Bihar Election: AAP releases first list of candidates

‘AAP’ बनी राष्ट्रीय पार्टी, तृणमूल और एनसीपी से छीना दर्जा

10/04/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version