• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

हत्या के आरोपी को आजीवन कारावास

Writer D by Writer D
23/12/2022
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, चित्रकूट
0
Life Imprisonment

life imprisonment

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

चित्रकूट। जिले की एक अदालत ने प्रेम संबंध में रोड़ा बनने पर व्यावसायिक साझेदार की हत्या करने के दोषी को आजीवन कारावास (Life Imprisonment) और 25 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनायी है।

जिला शासकीय अधिवक्ता फौजदारी श्यामसुंदर मिश्रा ने गुरूवार को बताया कि पटिया जब्ती गांव के निवासी भोला ने गांव के ही आधा दर्जन लोगों के खिलाफ पुत्र की हत्या करने के मामले में पहाड़ी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस को दी गई तहरीर में भोला ने बताया था कि उसका 24 वर्षीय पुत्र अशोक कुमार 10 सितंबर 2012 को अपनी बाइक ठीक कराने पटिया जब्ती से शिवरामपुर आया था। बाइक ठीक कराकर वह देर शाम वापस लौट रहा था कि गांव के ही मन्ना रैदास, लल्ला, किशुनिया, रामबाबू, पप्पू और मूरतध्वज ने उनकी हत्या कर दी।

पुलिस विवेचना में यह तथ्य उजागर हुआ कि नामजद कराए गए लोगों ने हत्या नहीं की है बल्कि मृतक अशोक के व्यापारिक साझेदार मानिकपुर क्षेत्र के सरैंया चौकी के अंतर्गत बगइचापुरवा निवासी मूलचंद्र उर्फ मुल्ला ने उसकी हत्या की है। पुलिस रिपोर्ट के अनुसार, एक ही युवती से प्रेम संबंध होने की वजह से मूलचंद्र ने बाइक से घर जा रहे अशोक को रास्ते में रोककर कत्ल किया था और शव फेंककर भाग गया था, जिसे जंगली जानवरों ने रात में क्षतविक्षत भी कर दिया था।

पुलिस ने इस मामले में मूलचंद्र के विरुद्ध न्यायालय में आरोपपत्र दाखिल किया था। इसके बाद मृतक के पिता ने न्यायालय में प्रार्थनापत्र देकर एफ आई आर में नामजद किए जा चुके अपने गांव के आधा दर्जन आरोपियों को फिर से तलब करा लिया था। बचाव और अभियोजन पक्ष के अधिवक्ताओं की दलीलें सुनने के बाद गुरुवार को सत्र न्यायाधीश विष्णु कुमार शर्मा ने निर्णय सुनाया जिसमें हत्या के मामले में दोषसिद्ध होने पर मूलचंद्र को आजीवन कारावास और 25 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई गई। इस मामले में अन्य आरोपियों को दोषमुक्त कर दिया गया।

Tags: Chitrakoot news
Previous Post

ब्यूटी पार्लर संचालिका ने युवक को बनाया हनी ट्रैप का शिकार, 30 लाख ऐंठे

Next Post

1.4 करोड़ की हेराेइन बरामद, दो महिलाओं समेत पांच गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

दुनिया के लिए क्रांतिकारी साबित हो सकता है ‘डॉक्टर ऑन ड्यूटी’

29/09/2026
Main Slider

अखिलेश की परमिशन के बिना शिवपाल और धर्मेंद्र यादव को सपा दफ्तर में नहीं मिलती एंट्री, राजभर का बड़ा हमला

29/09/2026
BJP
Main Slider

यूपी MLC चुनाव: BJP ने घोषित किए 6 और प्रत्याशी

29/09/2026
उत्तर प्रदेश

केशव प्रसाद मौर्य ने भाजपा प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े से की शिष्टाचार भेंट

29/09/2026
उत्तर प्रदेश

बाइक पर पीछे बैठने वालों पर भी सख्ती, हेलमेट नहीं लगाया तो कटेगा ऑनलाइन चालान

29/09/2026
Next Post
Arrested

1.4 करोड़ की हेराेइन बरामद, दो महिलाओं समेत पांच गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

Home Guards

यूपी में होम गार्ड के 44000 से अधिक पदों पर होगी भर्तियां, ऐसे होगा चयन

29/08/2025
Bihar Elections

Bihar Elections: सुबह 11 बजे तक 27.65 फीसदी मतदान, सीएम नीतीश ने डाला वोट

06/11/2025
राजीव सेन

सुष्मिता सेन के भाई राजीव सेन ने शेयर की पत्नी के साथ फोटो

01/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version