• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को आजीवन कारावास

Writer D by Writer D
23/02/2023
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, शामली
0
Life Imprisonment

life imprisonment

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

शामली। उत्तर प्रदेश में शामली की एक अदालत ने किशोरी से दुष्कर्म के मामले में दोष सिद्ध पाए जाने पर मुख्य आरोपी को आजीवन कारावास (Life Imprisonment) और 20 हजार रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई है जबकि इस मामले में पीड़िता का अपहरण करके ले जाने वाली दो महिलाओं को भी पांच पांच वर्ष के कारावास और पांच पांच हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनायी गयी है।

जिला शासकीय अधिवक्ता संजय चौहान व विशेष लोक अभियोजक पुष्पेंद्र मलिक ने बताया 10 अगस्त 2022 को शामली कोतवाली में एक व्यक्ति ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बताया था कि चार दिन पहले उसकी 15 वर्षीय पुत्री का नसीमा और तबस्सुम ने अपहरण कर लिया, जिसे आरोपी महिलाएं बागपत जिले के बड़ौत में शौकीन निवासी गांव बलवा शामली के पास ले गई। वहां आरोपी ने उसकी पुत्री के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने किशोरी को बरामद कर लिया, जिसका मेडिकल परीक्षण कराने के साथ ही कोर्ट में बयान दर्ज कराए गए थे।

मामले में पुलिस ने आरोपी शौकीन और महिलाओं को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया था। जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया था। मामले में पुलिस ने विवेचना करने के पश्चात आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल कर दिया था। यह मामला कैराना स्थित अपर जिला सत्र न्यायाधीश (विशेष न्यायालय पॉक्सो) मुमताज अली के यहां विचाराधीन चल रहा था। सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष की ओर से न्यायालय के समक्ष आठ गवाह पेश किए गए।

बुधवार को न्यायालय ने दोनों पक्षों की दलील सुनने और पत्रावलियों का अवलोकन करने के पश्चात आरोपी शौकीन निवासी गांव बलवा को दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के मामले में दोषी करार दिया, जिस पर दोषी को आजीवन कारावास (Life Imprisonment)  व 20 हजार रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई।

Tags: shamli news
Previous Post

पेड़ से लटकता मिला युवक का शव

Next Post

साइबर अपराधी गैंग के दो सदस्य गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

Gen-Z's creativity filled Kanwar with the colors of history and society with faith.
उत्तर प्रदेश

जेन-जी की क्रिएटिविटी ने कांवड़ में भरे आस्था संग इतिहास और समाज के रंग

10/08/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

राशन से डिजिटल निगरानी तक, योगी सरकार ने बदला यूपी का पोषण मॉडल

10/08/2026
उत्तर प्रदेश

गो संरक्षण से गांवों में खुलेगा कमाई का नया रास्ता, 10 रुपये लीटर खरीदा जाएगा गोमूत्र

10/08/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

12 वर्षों में देश में 17 करोड़ से अधिक लोगों को मिली नौकरियां व रोजगार: सीएम योगी

10/08/2026
CM Yogi performed Rudrabhishek on the second Monday of Sawan.
उत्तर प्रदेश

सावन के दूसरे सोमवार सीएम योगी ने किया रुद्राभिषेक

10/08/2026
Next Post
Four arrested in cashier murder case

साइबर अपराधी गैंग के दो सदस्य गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

cyber crime

आपके पास क्रेडिट स्कोर बढ़ाने वाले मेल और एसएमएस खाली कर देंगे खाता

08/10/2020
new born baby

दिसंबर माह में जन्म लेने वाले होते हैं इन मामलों में आगे

12/12/2021

राजकुमार ने इस तरह किया पत्रलेखा को प्रपोज, प्री-वेडिंग वीडियो वायरल

14/11/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version