• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

नाबालिग की बलि चढ़ाने में महिला समेत तीन को उम्रकैद

Writer D by Writer D
13/05/2022
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, रायबरेली
0
Life Imprisonment

life imprisonment

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

रायबरेली। जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने एक नाबालिग की बलि चढ़ाने के मामले में एक महिला समेत 3 अभियुक्त को आजीवन कारावास (Life imprisonment) की सजा सुनाई है।

राज्य सरकार की ओर से पैरवी कर रहे हैं जिला शासकीय अधिवक्ता (फौजदारी) अजय मौर्य ने बताया कि दस वर्ष पूर्व ऊंचाहार थाना क्षेत्र के जमुनापुर स्थित कुटी पर रामलीला देखने गए 11 वर्षीय नाबालिग अमन कौशल का अपहरण हो गया था, जिसकी गुमशुदगी की सूचना वादी धर्मेंद्र कुमार कौशल ने 8 अक्टूबर 2012 को ऊंचाहार थाने में दी थी, 10 अक्टूबर 2012 को जानवर चरा रहे बच्चों द्वारा देखा गया कि रामलीला मैदान के पीछे झाड़ियों में एक शव, जिसका कटा हाथ व सर के बाल कटे थे, सूचना पर पुलिस ने शव को बरामद किया था।

वादी ने शव की पहचान अपने बच्चे अमन कौशल के रूप में की थी, जिसके आधार पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। वहीं हत्या में प्रयुक्त किया गया अला कत्ल व तंत्र-मंत्र की सामग्री भी पुलिस ने बरामद किया था।

पुलिस ने जांच के दौरान पाया कि नाबालिक का अपहरण के बाद तंत्र-मंत्र करके उसकी हत्या कर ऊंचाहार स्थित रामलीला मैदान के पीछे झाड़ियों में छिपाया था। शव का पीएम होने के बाद हत्या में प्रयोग की गयी तन्त्र मन्त्र सामग्री को विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजा गया था, जिसमे मानव रक्त पाया गया था।

हेलीकॉप्टर की क्रैश लैंडिंग में दो पायलटों की मौत, एयरपोर्ट में मची अफरा तफरी

जांच मे यह भी सामने आया कि रामलीला देखने के दौरान मृतक अमन कौशल सिकंदर के पास बैठा था विवेचना में सिकंदर बक्स पुत्र अब्दुल हबीब, आयशा बानो पत्नी मोहम्मद शरीफ व अजय सिंह उर्फ कल्लू पुत्र रामबहादुर मामले में सम्मिलित पाए गए। जिन पर पुलिस ने धारा 302 व 201 के अपराध में गिरफ्तार कर जेल भेजा था।

गवाहों के बयानात के अनुसार जिला जज अब्दुल शाहिद ने तीनों अभियुक्तों को दोषी पाते हुए धारा 302 के तहत आजीवन कारावास (Life imprisonment) की सजा तथा अतिरिक्त दस हजार रुपये का अर्थदंड व धारा 201 के तहत 5 वर्ष की सजा व  पांच हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित किया है।

Tags: crime newsraibarelliy news
Previous Post

देर रात हुए बम विस्फोट से दहला ये शहर, दूर तक सुनाई दी धमाके की आवाज़

Next Post

अनियंत्रित स्कार्पियो पेड़ से टकराने से एक की मौत, छह घायल

Writer D

Writer D

Related Posts

'Centre of Excellence for Flowers
उत्तर प्रदेश

अयोध्या में बनेगा प्रदेश का पहला ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर फ्लावर’

21/05/2026
Sushma Kharwal
Main Slider

लखनऊ की मेयर सुषमा खर्कवाल के वित्तीय-प्रशासनिक अधिकार सीज, जानें पूरा मामला

21/05/2026
cm yogi
Main Slider

भीषण गर्मी पर सीएम योगी ने दिए सभी विभागों को अलर्ट रहने के निर्देश

21/05/2026
Transfer
Main Slider

यूपी में 9 सीनियर IPS अफसरों के तबादले, ए सतीश गणेश की बढ़ी जिम्मेदारी

21/05/2026
AYUSH Colleges
Main Slider

योगी सरकार देगी आयुष छात्रों को स्मार्ट क्लास की सौगात, स्मार्ट होगी आयुर्वेद और होम्योपैथी की पढ़ाई

21/05/2026
Next Post
kanwariyas

अनियंत्रित स्कार्पियो पेड़ से टकराने से एक की मौत, छह घायल

यह भी पढ़ें

Chaitanyananda Saraswati

स्वामी चैतन्यानंद की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने 5 दिन की रिमांड पर भेजा

28/09/2025

दो अंतर्जनपदीय लूटेरे गिरफ्तार, सोने-चांदी के जेवरात बरामद

23/04/2023

देश में कोरोना के 41,810 नए मामले, संक्रमितों का आंकड़ा 93.92 लाख

29/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version