• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

हेलीकॉप्टर की क्रैश लैंडिंग में दो पायलटों की मौत, एयरपोर्ट में मची अफरा तफरी

Writer D by Writer D
12/05/2022
in Main Slider, छत्तीसगढ़, राष्ट्रीय
0
helicopter crash landing

helicopter crash landing

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

रायपुर। छत्तीसगढ़ के रायपुर एयरपोर्ट (Raipur Airport) में बड़ा हादसा हो गया है। एक हेलीकॉप्टर की क्रैश लैंडिंग ( helicopter crash landing) हुई है। इस हादसे में दो पायलट की मौत हो चुकी है। ये क्रैश लैंडिंग क्यों हुई, इसका क्या कारण रहा, ये अभी तक स्पष्ट नहीं है। क्रैश के बाद एयरपोर्ट पर अफरातफरी मच गई। बताया जा रहा है कि क्रैश में एक पायलट की मौत हो गई थी जबकि दूसरे ने अस्पताल के जाते समय दम तोड़ दिया।

क्रैश में स्टेट हेलीकॉप्टर पूरी तरह से खत्म हो गया है। बताया जा रहा है कि, ये हादसा टेस्टिंग के दौरान हुआ है। प्लेन क्रैश मामले पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट भी किया है। उन्होंने लिखा कि ‘अभी रायपुर में एयरपोर्ट पर स्टेट हेलीकॉप्टर के क्रैश होने की दुखद सूचना मिली है। इस दुखद हादसे में हमारे दोनों पायलट कैप्टन पंडा और कैप्टन श्रीवास्तव का दुखद निधन हो गया’। सीएम ने इस दुख की घड़ी में परिवार जनों को संबल एवं दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने की कामना की है।

रनवे पर आग की लपटों से घिरा विमान, 25 लोग घायल

अब टेस्टिंग के दौरान किन कारणों से हेलीकॉप्टर की क्रैश लैंडिंग हुई, ये जांच का विषय है। अभी के लिए मौके पर एक टीम पहुंच चुकी है और स्थिति का जायजा लिया जा रहा है। घटनास्थल से जो तस्वीरें सामने आई हैं, उनमें साफ देखा जा सकता है कि हेलीकॉप्टर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुका है। लैंडिंग इतनी खतरनाक रही कि एक पायलट ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, दूसरे को तुरंत अस्पताल ले जाने का प्रयास हुआ, लेकिन उसे भी नहीं बचाया जा सका।

हादसे को लेकर बताया जा रहा है कि दोनों पायलट जब प्रैक्टिस कर हेलीकॉप्टर को जब लैंड करवा रहे थे, तभी उसमें आग लग गई और ये क्रैंश लैंडिंग हुई। अभी तक इसको लेकर पुलिस की तरफ से कोई विस्तृत बयान जारी नहीं किया गया है।

Tags: Chattisgarh Newshelicopter crash landingNational newsraipur airport
Previous Post

…जाइए पहले MA-PhD करिए, ताजमहल मामले में HC ने याचिकाकर्ता को लगाई फटकार

Next Post

पूर्व सांसद रिजवान जहीर की बढ़ी मुश्किलें, कुर्क की गई चार करोड़ की संपत्ति

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami wishes everyone on International Yoga Day
राजनीति

तन, मन और आत्मा का समन्वय है योग: मुख्यमंत्री

20/06/2026
Uttarakhand Police receives national honour
राजनीति

पासपोर्ट सत्यापन में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर उत्तराखण्ड पुलिस को राष्ट्रीय सम्मान

20/06/2026
CM Dhami
राजनीति

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त से उत्तराखंड के 8 लाख से अधिक किसानों को मिला लाभ : मुख्यमंत्री धामी

20/06/2026
The roof of the Maruti temple collapsed.
Main Slider

महाराष्ट्र में बड़ा हादसा, मारुति मंदिर की छत गिरी; मलबे में दबे 20 से 25 श्रद्धालु

20/06/2026
CM Yogi
Main Slider

कांग्रेस व सपा सरकारों ने ललितपुर को कुल मिलाकर 1500 करोड़ रुपये भी नहीं दिए होंगे: मुख्यमंत्री

20/06/2026
Next Post
Rizwan Zaheer

पूर्व सांसद रिजवान जहीर की बढ़ी मुश्किलें, कुर्क की गई चार करोड़ की संपत्ति

यह भी पढ़ें

plasma

मध्यप्रदेश: डॉक्टरों ने बिना जांच मिलावटी प्लाज्मा कारोबारी को चढ़ाया, हो गई मौत

12/12/2020
Shabana Azmi

शबाना आज़मी को महंगा पड़ा ऑनलाइन शराब मंगवाना, हुईं ठगी का शिकार

24/06/2021
Fengshui

घर से चली गई है सुख-शांति, तो करें ये उपाय

15/11/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version