• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पूर्व सांसद रिजवान जहीर की बढ़ी मुश्किलें, कुर्क की गई चार करोड़ की संपत्ति

Writer D by Writer D
13/05/2022
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, बलरामपुर
0
Rizwan Zaheer

Rizwan Zaheer

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बलरामपुर। हत्या की साजिश तथा गैंगेस्टर के तहत जेल में बंद पूर्व सांसद रिजवान जहीर (Rizwan Zaheer) की कोठी, जमीन व तीन बैंक खातों को जब्त कर लिया है। जब्त की गई कुल संपत्ति की कीमत करीब चार करोड़ रुपये बताई जा रही है।

प्रशासन ने तुलसीपुर नगर में डुग्गी-मुनादी कराकर जब्ती की कार्रवाई को अंजाम दिया है। विदित हो कि तुलसीपुर नगर के पूर्व चेयरमैन फिरोज अहमद पप्पू की हत्या की साजिश में पूर्व सांसद रिजवान जहीर (Rizwan Zaheer) , अपनी बेटी जेबा रिजवान तथा दामाद रमीज के साथ जेल में हैं।

प्रशासन ने बीते दिनों पूर्व सांसद के खिलाफ गैंगेस्टर की कार्रवाई की थी। इसी के तहत डीएम श्रुति के आदेश पर गुरुवार को तुलसीपुर एसडीएम मंगलेश दूबे ने सीओ प्रभात कुमार व भारी फोर्स के साथ पूर्व सांसद की शीतलापुर गांव स्थित कोठी पर पहुंचकर कुर्की की कार्रवाई की। एसडीएम मंगलेश दूबे ने बताया कि पूर्व सांसद (Rizwan Zaheer) की पत्नी सैय्यदा हुमा फातिमा के नाम गाटा संख्या 298 में स्थित कोठी को जब्त कर लिया गया है। कोठी के प्रत्येक कमरे की वीडियोग्राफी कराई गई है। कोठी की कुल कीमत करीब डेढ़ करोड़ रुपये है। इसके अलावा एक प्लाट भी जब्त किया गया है।

हेलीकॉप्टर की क्रैश लैंडिंग में दो पायलटों की मौत, एयरपोर्ट में मची अफरा तफरी

पूर्व सांसद (Rizwan Zaheer) के नाम भारतीय स्टेट बैंक, पंजाब नेशनल बैंक तथा प्रथमा सर्व यूपी ग्रामीण बैंक में स्थित खातों को भी जब्त कर लिया गया है। जब्त की गई सभी संपत्तियों व बैंक खातों की कीमत करीब चार करोड़ रुपये है। उनके आवास की पैमाइश भी की गई है। पूर्व सांसद के खिलाफ हुई कुर्की की कार्रवाई क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। उनके घर के अंदर रखे सामानों की सूची बनाई गई है।

एसडीएम ने यह भी बताया कि पूर्व सांसद का नाम प्रदेश के गैंगेस्टर आरोपियों में टॉपटेन की सूची में शामिल है। पूर्व सांसद के जमीनों की पड़ताल की जाएगी। अगर कहीं अवैध कब्जा मिला तो उसपर बुल्डोजर भी चलाया जाएगा। पूर्व सांसद के छोटे भाई सलमान जहीर का कहना है कि हम लोगों को कुर्की की कोई सूचना प्रशासन ने नहीं दी थी। यह कार्रवाई राजनीतिक द्वेष के कारण की गई है।

Tags: Balrampur newscrime newsup news
Previous Post

हेलीकॉप्टर की क्रैश लैंडिंग में दो पायलटों की मौत, एयरपोर्ट में मची अफरा तफरी

Next Post

IPL में करोड़ों रुपये का सट्टेबाजी करने वाले STF के हत्थे चढ़े

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

गन्ने से बासमती तक, खेती की चुनौतियों पर मेरठ में हुआ मंथन

24/09/2026
Main Slider

सीएम योगी का उपहार: लखनऊ में दस लाख लोगों को मिलेगा अपना घर

24/09/2026
उत्तर प्रदेश

नशे के खिलाफ योगी सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति, लगातार तेज हुई कार्रवाई

24/09/2026
उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश को ग्लोबल सोर्सिंग हब के रूप में स्थापित करने की दिशा में UPITS 2026: भूपेंद्र चौधरी

24/09/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार ने नई जेलों के निर्माण और क्षमता विस्तार से ओवरक्राउडिंग पर लगाया ब्रेक

24/09/2026
Next Post
arrested

IPL में करोड़ों रुपये का सट्टेबाजी करने वाले STF के हत्थे चढ़े

यह भी पढ़ें

smartphones

इन स्मार्टफोन पर मिल रहा है भारी डिस्काउंट, जानिए कैसे उठाए ऑफर का फायदा

25/09/2021
PM Modi

CA के छात्रों ने PM मोदी से लगाई गुहार, कहा- स्थगित किए जाएं एग्जाम

27/06/2021
diamond

इस राज्य में नीलामी में एक करोड 54 हजार में बिके 142 नग हीरे

17/03/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version