• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पुत्री से बलात्कार के आरोपी हैवान को उम्रकैद

Writer D by Writer D
19/07/2023
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, मथुरा
0
Life Imprisonment

life imprisonment

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा की विशेष न्यायाधीश पाॅक्सो ऐक्ट की अदालत ने नाबालिग बेटी से बलात्कार के आरोप में अभियुक्त पिता को उसके जीवन की अंतिम सांस तक आजीवन कारावास (Life Imprisonment) भोगने और 80 हजार रुपये का जुर्माना देने का आदेश दिया है।

विशेष न्यायाधीश पोक्सो एक्ट रामकिशोर यादव ने मंगलवार को दिए गए फैसले में जुर्माने की आधी राशि पीड़िता को देने का आदेश दिया है वहीं अभियुक्त द्वारा जेल में बिताई गई अवधि को सजा मे समायोजित करने का भी आदेश दिया है।

अभियोजन पक्ष की जानकारी देते हुए स्पेशल डीजीसी पोक्सो कोर्ट अलका उपमन्यु ने बताया कि पीड़िता की माँ द्वारा थाना फरह में 18 मई 2023 को दर्ज कराई रिपोर्ट के अनुसार 17 मई 2023 को शाम करीब तीन बजे उसकी नाबालिग 10 वर्षीय बेटी को उसका पति मोटर साइकिल पर बैठाकर हिंदुस्तान कॉलेज, गोवर्धन नाले के पास झाड़ी में ले गया जहां पर उसने बेटी के साथ बलात्कर की घटना को अंजाम दिया था। जब बेटी ने घर आकर घटना के बारे में बताया तो पीड़िता की मां ने 112 नम्बर पर पुलिस को सूचना दी।

पीड़िता की माँ की तहरीर पर थाना फरह पुलिस ने अभियुक्त पिता के विरुद्ध धारा 376 भारतीय दंड सहिंता व 5एम/6 पोक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया था। बाद में पीड़िता के बयान के आधार पर इसमें धारा 377 आईपीसी और जोड़ दी गई थी।

मंगलवार को विशेष न्यायाधीश पोक्सो एक्ट रामकिशोर यादव ने सुनवाई करते हुए पीड़िता के बयान, मेडिकल रिपोर्ट आदि के आधार पर अभियुक्त पीड़िता के पिता को धारा 377 भारतीय दण्ड संहिता के अपराध में 10 वर्ष के कठोर कारावास (Life Imprisonment) एवं बीस हजार रुपये का अर्थ दण्ड, धारा-506 भारतीय दण्ड संहिता के अपराध में 2 वर्ष के कठोर कारावास तथा दस हजार रूपये का अर्थदंड तथा पोक्सो अधिनियम 2012 की धारा-6 में जीवन की अंतिम सांस तक आजीवन कारावास भोगने तथा 50 हजार रूपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया है। अर्थदण्ड अदा न करने पर अभियुक्त को अतिरिक्त साधारण कारावास भुगतना होगा।

Tags: crime newsmathura news
Previous Post

गोण्डा के नगर कोतवाल निलंबित

Next Post

दिवंगत मंहत नरेन्द्र गिरी के गनर पर मुकदमा, ये है बड़ी वजह

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

सीएम योगी से मिली स्टार्टअप को नई दिशा, इमरजेंसी हेल्थकेयर में तकनीक से बदलेगी तस्वीर

03/10/2026
Main Slider

मुख्यमंत्री योगी ने 4.60 लाख विद्यार्थियों की पढ़ाई को दिया ₹148 करोड़ का संबल

03/10/2026
उत्तर प्रदेश

साइबर ठगों पर खाकी का ‘डिजिटल वज्रपात’

03/10/2026
Main Slider

इमरान मसूद की नियुक्ति पर रालोद का तंज, कहा-कांग्रेस-सपा गठबंधन में तनाव चरम पर

03/10/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

उपमुख्यमंत्री ने कौशांबी के कॉलेज प्रकरण में लिया एक्शन, जांच कमेटी गठित

03/10/2026
Next Post
Mahant Narendra Giri

दिवंगत मंहत नरेन्द्र गिरी के गनर पर मुकदमा, ये है बड़ी वजह

यह भी पढ़ें

How UP became the center of investment in India

प्रयागराज में 33,703 करोड़ के निवेश पर लगी मोहर

15/01/2023
पूर्व सांसद धनंजय सिंह

मल्हनी विधानसभा उपचुनाव में बाहुबली धनंजय सिंह ने निर्दलीय नामांकन दाखिल किया

14/10/2020
Georgia Meloni-PM Modi

‘हैलो फ्रॉम द Melodi…,’ जॉर्जिया मेलोनी का पीएम मोदी के साथ वीडियो वायरल

15/06/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version