• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

हत्या के मामले में दोषी छोटे भाई को उम्रकैद

Writer D by Writer D
22/03/2024
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, सोनभद्र
0
Murder

Murder

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

सोनभद्र। उत्तर प्रदेश में सोनभद्र की एक अदालत ने बड़े भाई की हत्या (Murder) के मामले में एक व्यक्ति को उम्रकैद और 30 हजार जुर्माने की सजा सुनायी है।

अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम एहसानुल्लाह खां की अदालत ने ढाई वर्ष पूर्व हुए राधेश्याम विश्वकर्मा हत्याकांड के मामले में बृहस्पतिवार को सुनवाई करते हुए दोषसिद्ध पाकर दोषी भाई घनश्याम विश्वकर्मा को उम्रकैद व 30 हजार रूपये अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड न देने पर दो वर्ष की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी।

अभियोजन पक्ष के मुताबिक सुमन देवी ने 12 दिसंबर 2021 को थाने में दी तहरीर में अवगत कराया था कि उसका देवर घनश्याम विश्वकर्मा उसके पति राधेश्याम विश्वकर्मा से बार बार अपनी पत्नी को मायके से लेकर आने का दबाव बना रहा था। उसके पति का कहना था कि जब तक अच्छे ढंग से अपनी पत्नी को नहीं रखोगे तो नहीं लाऊंगा। इसी बात से क्षुब्ध होकर 12 दिसंबर 2021 को दोपहर 12 बजे उसके पति राधेश्याम विश्वकर्मा को देवर घनश्याम विश्वकर्मा ने अपने कमरे में काम के बहाने बुलाया और पति को बेरहमी से लाठी डंडा से मारने पीटने लगा तथा फावड़ा और लोढ़ा से सिर कूंचने लगा।

शोर मचाने पर कई लोग आ गए। इस बीच घनश्याम फरार हो गया। इस तहरीर पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज किया। मामले की विवेचना करते हुए विवेचक ने पर्याप्त सबूत मिलने पर कोर्ट में चार्जशीट दाखिल किया था।

मामले की सुनवाई करते हुए अदालत ने दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं के तर्कों को सुनने, गवाहों के बयान व पत्रावली का अवलोकन करने पर दोषसिद्ध पाकर दोषी भाई घनश्याम विश्वकर्मा को उम्रकैद व 30 हजार रूपये अर्थदंड की सजा सुनाई।

Tags: crime newssonbhadra newsup news
Previous Post

सीएम धामी पहुंचे फुटबॉल मैदान, अनुभव किया साझा

Next Post

अंतर्राज्यीय गैंग के नौ सदस्य गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

Ram Temple offering theft
Main Slider

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: कोर्ट ने बढ़ाई रिमांड, 13 जुलाई तक हिरासत में रहेंगे आरोपी

29/06/2026
Train Accident
क्राइम

असम में दर्दनाक रेल हादसा, तेज रफ्तार मालगाड़ी की चपेट में आने से दो मजदूरों की मौत

29/06/2026
Keshav Maurya
Main Slider

‘राष्ट्रीय ग्रामीण विकास सम्मेलन’ में उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य हुए शामिल

29/06/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

कांग्रेस के पापाें के कारण पाकिस्तान और बांग्लादेश बना: योगी आदित्यनाथ

29/06/2026
Congressmen clash in front of the National Secretary
उत्तर प्रदेश

कांग्रेस की बैठक में में बवाल, राष्ट्रीय सचिव के सामने चले जूते-लात

29/06/2026
Next Post
Three thugs were arrested and sent to jail

अंतर्राज्यीय गैंग के नौ सदस्य गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

विभागीय मंत्री प्रेमचंद ने नई दिल्ली में निर्माणाधीन ‘उत्तराखंड निवास’ का किया निरीक्षण

19/04/2022
murder

पत्नी और उसके कथित प्रेमी की हत्या करने वाला पति गिरफ्तार

20/08/2021
Pets

दिपावली पर अपने पेट्स को ऐसे रखे सुरक्षित

03/11/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version