• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

शारदीय नवरात्रि में प्रज्वलित करें अखंड ज्योति, तो जानें नियम और महत्व

Writer D by Writer D
21/09/2025
in Main Slider, धर्म, फैशन/शैली
0
Akhand Jyot

Akhand Jyot

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

शारदीय नवरात्रि (Shardiya Navratri) का दिन सभी भक्तों के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। इस दिन मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा अलग-अलग दिन के अनुसार की जाती है। साथ ही उन्हें प्रिय भोग और फूल भी अर्पित किए जाते हैं। ऐसा कहा जाता कि अगर आपकी कोई कामना है, जिसे आप पूरी करना चाहते हैं, तो नवरात्रि के नौ दिन अखंड ज्योति (Akhand Jyot) जलाने की मान्यता है। आपको बता दें, अखंड ज्योति जलाने के भी कई नियम बताए गए हैं।

अब ऐसे में अगर आप नवरात्रि के दौरान अखंड ज्योति (Akhand Jyot) जलाने की सोच रहे हैं, तो आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं कि अखंड ज्योति कब जलाएं और इसे जलाने के नियम और महत्व क्या है?

नवरात्रि (Shardiya Navratri) के दौरान कब जलाएं अखंड ज्योति (Akhand Jyot) 

ज्योतिषाचार्य के अनुसार, अखंड ज्योति (Akhand Jyot) को देवी माता का प्रतीक माना जाता है। इसे जलाने से देवी माता की कृपा प्राप्त होती है और घर में सुख-शांति बनीरहती है। अखंड ज्योति अंधकार का नाश करती है और प्रकाश का प्रतीक है। यह ज्ञान और बुद्धि का भी प्रतीक है। अखंड ज्योति सकारात्मक ऊर्जा का स्रोत मानी जाती है। यह घर में सकारात्मक वातावरण बनाती है और नकारात्मक ऊर्जा को दूर करती है। अगर आप घर में नवरात्रि के दौरान अखंड ज्योति (Akhand Jyot) जला रहे हैं, तो पूरे नौ दिनों तक जलाएं और इस बात ध्यान रहे कि दीपक की लौ बूझनी नहीं चाहिए। यह अशुभ माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि जिनके घरों में अखंड ज्योति जलती है, उनके घर की सुख-समृद्धिहमेशा बनी रहती है। साथ ही मां दुर्गा का आशीर्वाद भी बना रहता है।

नवरात्रि (Shardiya Navratri)  के दौरान अखंड ज्योति (Akhand Jyot) जलाने के नियम

– अखंड ज्योति (Akhand Jyot) के लिए शुद्ध घी का दीपक का उपयोग करना चाहिए।
– दीपक का आकार ऐसा होना चाहिए कि ज्योति लंबे समय तक जलती रहे।
– दीपक को पूजा स्थल पर या घर के मंदिर में शुद्ध स्थान पर रखना चाहिए।
– दीपक को पूर्व या उत्तर दिशा में रखना शुभ माना जाता है।
– दीपक को नियमित रूप से जलते रहना चाहिए और इसकी पूजा करनी चाहिए।
– इस बात का ध्यान रखें कि घी के दीपक को मां दुर्गा की प्रतिमा के दाहिने तरफ रखना चाहिए। अगर आप तेल का दीपक जला रहे हैं, तो मां के बाईं तरफ रखें।
– दक्षिण दिशा में भूलकर भी दीपक को न रखें।
– पूरे नौ दिनों तक दीपक जलते रहनी चाहिए। तभी इसे अखंड ज्योति कहा जाता है।

Tags: shardiya navratri 2025Shardiya Navratri dateShardiya Navratri pujaShardiya navratri vrat
Previous Post

इस ट्रिक से बनाएं डोसा, घर में मिलेगा रेस्टोरेंट जैसा टेस्ट

Next Post

ब्रेकफ़ास्ट में बनाएं बच्चों का फ़ेवरट, जानें रेसिपी

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Vishnudev Sai launches 'Meri Beti-Mera Abhiman' campaign
Main Slider

मुख्यमंत्री ने ‘मेरी बेटी–मेरा अभिमान’ अभियान का किया शुभारंभ

06/08/2026
Anand Bardhan
Main Slider

24×7 अलर्ट मोड में रहें अधिकारी, बंद सड़कें जल्द खोलें: मुख्य सचिव

06/08/2026
Uttarakhand Kanwar Yatra
Main Slider

उत्तराखंड में कांवड़ यात्रा बनी मिसाल, 2.19 करोड़ से अधिक शिवभक्त सकुशल लौटे

06/08/2026
Tiranga Sangeet Samaroh
Main Slider

‘तिरंगा संगीत समारोह’ में राष्ट्र नायकों को मिलेगा सम्मान, राष्ट्रभक्ति के गीतों पर झूमेगा प्रदेश

06/08/2026
R. Rajesh Kumar
Main Slider

चारधाम यात्रा को मिलेगी नई रफ्तार, कर्णप्रयाग और सिमली में आधुनिक पार्किंग परियोजनाएं जल्द होंगी शुरू

06/08/2026
Next Post
Veg Hot Dog

ब्रेकफ़ास्ट में बनाएं बच्चों का फ़ेवरट, जानें रेसिपी

यह भी पढ़ें

कोरोना पर केंद्र सतर्क

कोरोना पर केंद्र सतर्क, गृह मंत्रालय ने सभी राज्यों के लिए जारी की गाइडलाइन

23/03/2021
Maha Kumbh

महाकुम्भ में देवलोक की अनुभूति कराएंगे 30 पौराणिक तोरण द्वार

07/01/2025
CM Yogi

रुपया लेकर पट्टा करने वालों के विरुद्ध हो सख्त कार्रवाई : मुख्यमंत्री

16/01/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version