• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

शराब लूटने की मची होड़, साड़ी में बोतलें छिपाकर भागी महिलाएं

Writer D by Writer D
31/03/2022
in क्राइम, बिहार, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बिहार। कैमूर में गुरुवार की सुबह शराब (Liquor) से लदी कार पलट गई जिसके बाद कार में सवार शराब तस्कर मौके से फरार हो गए। मौके पर पहुंचे ग्रामीण कार में मौजूद घायलों को देखने की जगह शराब लूटने में व्यस्त हो गए।

महिला हो या पुरुष शराब (Liquor) लूटने की ऐसी होड़ मची की जिसे जितनी पेटी हाथ लगी वो लेकर वहां से फरार हो गया। कुछ महिलाएं तो शराब की बोतलों को साड़ियों में छुपा कर वहां से ले जाती हुई दिखीं। बता दें कि बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू है।

शराब से भरा ट्रक पलटा तो बोतलें लूटने टूट पड़े गांव वाले, देखें Video

दरअसल बिहार का कैमूर जिला उत्तर प्रदेश की सीमा से सटा हुआ है। इस वजह से शराब की तस्करी को रोकने के लिए यहां चेकपोस्ट पर 24 घंटे एंटी लिकर टास्क फोर्स की तैनाती की गई है। एक-एक वाहनों की जांच कर ही उन्हें कैमूर में प्रवेश दिया जाता है लेकिन कार से शराब लूटते ग्रामीणों की तस्वीर को देखकर समझा जा सकता है कि कितने बड़े पैमाने पर बिहार में शराब की तस्करी की जाती है।

मोहनिया थाना क्षेत्र के रामगढ़ पथ पर गुरुवार की अहले सुबह मोहनिया से रामगढ़ की तरफ जा रही एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। कार में शराब था इसलिए कार चालक और शराब माफिया मौके से फरार हो गए।

एसटीएफ ने किए चार तस्कर गिरफ्तार, 20 लाख की शराब बरामद

कार में महंगी शराब होने की वजह से सुबह आसपास के लोगों की भारी भीड़ इकट्ठी हो गई। कार से शराब की पेटी और शराब की बोतलों को महिला-पुरुष लेकर भागते दिखे। पुलिस की आंखों में धूल झोंक कर शराब माफिया उत्तर प्रदेश की सीमा से सटे हुए कैमूर में शराब की बड़े पैमाने पर तस्करी करते हैं।

हालांकि जब मौके पर पुलिस पहुंची तो शराब की पेटियों को लूटकर लोग वहां से नौ दो ग्यारह हो चुके थे। इस घटना को लेकर गांव के प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि सुबह पांच से साढ़े पांच बजे के बीच एक कार गुजर रही थी। दुर्गा मंदिर के आगे कार अनियंत्रित होकर पलट गई जिसके बाद चालक मौके से फरार हो गया। सुबह होने के बाद अंधेरा छंटने पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई और लोग शराब लूटकर भागने लगे।

Tags: bihar newscrime newsliquor smugglerNational news
Previous Post

CM धामी ने चारधाम तैयारियों को लेकर अधिकारियों संग की बैठक

Next Post

तेज रफ्तार कार खड़े डंपर में घुसी, दो पत्रकार समेत तीन की मौत

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

सीएम धामी ने उत्तराखण्ड विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार नीति-2026 और GEP की तकनीकी रिपोर्ट का किया विमोचन

26/09/2026
Chardham Yatra
Main Slider

चारधामों को प्लास्टिक मुक्त बनाने की मुहिम तेज, यात्रा सीजन में 798 टन कचरा एकत्रित

26/09/2026
Main Slider

गंगोत्री धाम पहुंचे मुख्य सचिव, पूजा-अर्चना कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा

26/09/2026
उत्तर प्रदेश

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की भेंट

26/09/2026
CM Yogi- PM Modi
Main Slider

दिल्ली में योगी की अहम मुलाकात, PM मोदी से मिले; नितिन नबीन से भी बैठक

26/09/2026
Next Post
Road Accident

तेज रफ्तार कार खड़े डंपर में घुसी, दो पत्रकार समेत तीन की मौत

यह भी पढ़ें

cm yogi

क्या यह समाजवादी पार्टी का लैपटॉप है कि एक बार देंगे और बाद में वापस मंगा लेंगे : योगी

10/12/2020
chitfund scam

सीबीआई पश्चिम बंगाल सहित तीन राज्यों में कर रही है छापेमारी

28/11/2020
DU UG

DU में आज से UG-PG के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, इन स्टेप्स में करें अप्लाई

14/06/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version