उत्तर प्रदेश सरकार ने अलीगढ़ प्रकरण में आबकारी विभाग के संयुक्त आबकारी आयुक्त, आगरा जोन, श्री रवि शंकर पाठक एवं उप आबकारी आयुक्त, अलीगढ़ मंडल, श्री ओ. पी. सिंह को भी तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है तथा विभागीय कार्रवाई प्रचलित की है।
यह जानकारी देते हुए अपर मुख्य सचिव आबकारी श्री संजय आर. भूसरेड्डी ने बताया कि इन दो अधिकारियों को मिलाकर अब तक कुल 7 अधिकारियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की गई है।
नाबालिग बच्ची की नहीं निकाली गई आंख, लगी थी चोट : एसपी
श्री भूसरेड्डी ने बताया कि संयुक्त आबकारी आयुक्त, आगरा जोन, आगरा रवि शंकर पाठक को तत्काल प्रभाव से निलम्बित करते हुए संयुक्त आबकारी आयुक्त, लखनऊ श्री धीरज सिंह को अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
इसी प्रकार उप आबकारी आयुक्त, अलीगढ़ प्रभार, अलीगढ़ श्री ओ.पी. सिंह को तत्काल प्रभाव से निलम्बित करते हुए उप आबकारी आयुक्त, आगरा प्रभार, आगरा श्री विजय कुमार मिश्र को अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।









