• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सिर्फ अपने लिए जीना, यह कोई जीना नहीं होता : सीएम योगी

Writer D by Writer D
30/10/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, गोरखपुर, राजनीति
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार दोपहर को गोरखपुर पहुँच कर आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर रामगढ़ताल क्षेत्र स्थित योगीराज बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में भाजपा गोरखपुर क्षेत्र की बैठक में शामिल हो गए।

उन्होंने कहा कि कहा कि 2014 में इस देश के प्रधानमंत्री मोदी पर विश्वास किया। 2019 में जैसे विश्वास किया। देखते ही देखते दुनिया का नजरिया भारत के प्रति बदल गया, आज वे सभी काम हो रहे हैं, जो कभी असंभव होता था। 1990 में जो लोग गोली चला रहे थे, ये वही लोग हैं जो चेहरे बदल रहे हैं। नाम, रुप अलग हो सकते हैं, लेकिन काम वही है। जब शासन करने का मौका मिला, उन्होंने वही किया और आगे भी जब भी मौका मिलेगा, वे वही करेंगे। इसलिए आप सबको जागरूक करने के लिए आया हूं।

कहा कि लाखों लाख कारसेवकों और भारतीयों ने वह दर्द महसूस किया है। इसलिए आज दीपोत्सव का कार्यक्रम किया जा रहा है। श्रीराम के भव्य मंदिर बनाने का संकल्प आज पूरा हो रहा है। सफलता का मंत्र क्या है? रास्ते अलग हो सकते हैं, लेकिन हम सबका यही मिशन है कि कैसे हम अपनी सफलता को आगे लेकर जाएं। मेरा यह मानना है कि सफलता के लिए सबसे बड़ी बात होती है कि हमें हर एक बात की जानकारी हो। हमारे मन में जो करने वाले कार्य हैं, उसे करने के लिए इच्छा शक्ति और उमंग होना चाहिए। उसे करने की दृष्टि से जब हम आगे बढ़ जाएंगे, तो हमें करने से कोई रोक नहीं पाएगा।

सीएम ने कहा कि जो कार्य समाज के हित में है, उसे जोड़ने के लिए हमें निरंतर कार्य करना ही होगा। कल गृह मंत्री का का दौरा भी यूपी में इसी उदृदेश्य से था। सिर्फ अपने लिए जीना, यह कोई जीना नहीं होता। अटल जी ने कहा था, हम अगर चेहरा देखकर बदलते जाए, तब तो हम पा चुकें रामजन्म भूमि। राष्ट्रधर्म के प्रति संपूर्ण धर्म के साथ जब कोई काम होता है तब कोई नरेंद्र मोदी होता है। जब कोई नरेंद्र मोदी पैदा होता है तो कश्मीर जैसे राज्य में धारा 370 खत्म होती है।

उन्होंने कहा कि कोरोना काल में एक एक मुख्यमंत्री और राज्य के साथ संवाद बनाकर पीएम मोदी ने जो काम किया, आज देश देख रहा है। डेढ़ वर्षों तक सपा, कांग्रेस, बसपा और ओवैसी कहां थे? मुसीबत के समय सिर्फ भाजपा थी देश के साथ। आज जरूरत है हमें मजबूती से अपनी बात जनता के सामने रखनी चाहिए।

लेजर लाइट से जगमगाई राम की पैड़ी, सरयू के पानी में दिखी सतरंगी छटा

सीएम योगी ने कहा कि आज हम आप सबका सम्मान करने आए हैं। सम्मान का रास्ता संघर्ष से शुरू होता है। साढ़े सात वर्ष में प्रधानमंत्री मोदी ने कभी अपने लिए अवकाश नहीं लिया। कभी रूके नहीं, कभी थके नहीं। मैं 25 साल से आप सबके साथ हूं। साढ़े चार वर्ष पहले मुझे मुख्यमंत्री पद का दायित्व मिला। मैंने भी बिना रूके, बिना थके काम किया। आज रिजल्ट आप सबके सामने है। उत्तर प्रदेश के परिणाम के बारे में आज पूरी दुनियां बात कर रही है। पहले यूपी के लोगों को बाहर अपमानित किया जाता था। आज आप जाएंगे तो सम्मान मिलेगा। 360 डिग्री पर सबकुछ घुम चुका है। इसके लिए सभी यूपी वासियों को गर्व होना चाहिए।

दीपावली पर में प्रदेश के ढाई करोड़ बीजेपी के सदस्य यह संकल्प लें कि मैं और मेरा परिवार बीजेपी के साथ खड़ा होगा और एक किसी अन्य को भी संकल्प दिलाएंगे। जिसके घर में दीप न हो, उसके घर में कमल का एक दीप जलाइए। ऐसे घरों में बीजेपी का पदाधिकारी व कार्यकर्ता जाए और कुछ मिठाई और दीपक जलाइए और एक बैनर लगाईए, मेरा परिवार भाजपा परिवार। ऐसे 43 लाख परिवार हैं, जिन्हें प्रधानमंत्री आवास मिला है। ऐसे सभी घरों में जाएं। जिन परिवारों के पास कुछ नहीं हैं, ऐसे परिवारों के पास भी जाकर एक-एक दीपक जरूर जलाया जाए।

आजाद भारत के पहले वोटर का रेड कारपेट स्वागत, 104 साल की उम्र में किया मतदान

उन्हें भी तो लगना चाहिए। बीजेपी उनका परिवार है। पर्व और त्योहार इसी उत्साह के आयोजन हैं। त्योहार अकेले नहीं मनाया जाता, इससे सभी को जोड़ने की जरूरत है। जो लक्ष्य दिया गया है, सभी बूथ पर। उस लक्ष्य को समय से पूरा करने की जरूरत है।

पहले की सरकारों में बच्चों की स्कॉलरशिप रोक दी जाती थी। वर्तमान में 64 लाख बच्चों को स्कॉलरशिप दी जाती थी। पहले मुख्यमंत्री अपना आवास बनाता था, आज बीजेपी 43 लाख लोगों को आवास दिया। पहले कभी किसी को फ्री राशन मिला था क्या? आज तो मिल रहा है न। पहले दवा कभी किसी को फ्री मिली थी, लेकिन आज मिल रहा है। फिर मौन क्यों हैं? पूछिए पब्लिक से। यह हर किसी को बताने की जरूरत है। हमने तो आस्था का भी सम्मान की, हमने लोककल्याणकारी योजनाएं भी दी। हमने बड़े प्रोजेक्ट भी दिए। यही परिवर्तन है। यह सभी को बताने की जरूरत है। मेरा परिवार, भाजपा परिवार के लक्ष्य के साथ हर बूथ पर 100-100 कार्यकर्ता जोड़ने की जरूरत है। मेरा नारा है, बूथ जीता तो चुनाव जीता।

बैठक में भाजपा के प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, राष्ट्रीय मंत्री व गोरखपुर क्षेत्र के संगठन प्रभारी अरविंद मनन भी हैं। बैठक के बाद मुख्यमंत्री, नगर निगम परिसर में आयोजित विकास दीपोत्सव कार्यक्रम में भी शामिल हो सकते हैं। देर शाम वह लखनऊ लौट सकते हैं।

गोरखपुर क्षेत्र में विधानसभा की 62 सीटें हैं। 2017 के चुनाव में भाजपा ने अकेले 44 सीटें जीती थीं। दो सीटों पर सहयोगी दल के प्रत्याशियों को जीत मिली थी।

Tags: cm yogigorakhpur newsUP Assembly Election 2022up government newsYogi News
Previous Post

UP: सरकार बनने पर खत्म करेंगे बिजली बिल के जरिए होने वाली लूट- प्रियंका

Next Post

TV शो ‘निमकी मुखिया’ के एक्टर हुए गिरफ्तार, पत्नी ने दर्ज कराई FIR

Writer D

Writer D

Related Posts

Honey Face Pack
Main Slider

डल हो गए चेहरे पर लगाएं ये फेस पैक, खिल जाएगी स्किन

14/07/2026
Sandalwood Face Pack
Main Slider

टैनिंग से राहत देगा चंदन, जानें फेस पैक बनाने का तरीका

14/07/2026
Amrit Sarovar
उत्तर प्रदेश

सीएम योगी के नेतृत्व में चला सबसे बड़ा जल संरक्षण अभियान, देश के 27% अमृत सरोवर यूपी में

13/07/2026
Mayur Dixit
Main Slider

डीएम ने माई भारत योजनाओं को घर-घर पहुंचाने के दिए निर्देश

13/07/2026
Mayur Dixit
Main Slider

युवाओं को इंटर्नशिप, नेतृत्व और कौशल विकास से जोड़ने पर जोर, मयूर दीक्षित ने दिए निर्देश

13/07/2026
Next Post

TV शो 'निमकी मुखिया' के एक्टर हुए गिरफ्तार, पत्नी ने दर्ज कराई FIR

यह भी पढ़ें

masoor daal face pack

शादी के दिन झलकेगा पार्लर जैसा ग्लो, लगाएं ये खास फेस पैक

05/03/2025
Hathras gang rape case

हाथरस गैंगरेप मामला : राहुल गांधी का आरोप- पुलिस ने मुझ पर किया लाठीचार्ज

01/10/2020
Same-Sex Relationships

समलैंगिक रिश्ते बनाने पर मौत की सजा, इस संसद ने बनाया कानून

22/03/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version