• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

विपक्ष के हंगामे के कारण लोकसभा की कार्यवाही तीसरी बार स्थगित  

Desk by Desk
27/07/2021
in Main Slider, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली. पेगासस जासूसी कांड, किसानों की समस्याओं, महंगाई आदि मुद्दों को लेकर विपक्षी सदस्यों के हंगामे के कारण लोकसभा में आज प्रश्नकाल नहीं चल पाया और सदन की कार्यवाही दो बार के स्थगन के बाद तीसरी बार 12:30 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया।

सदन की कार्यवाही 12 बजे शुरू होने के बाद पीठासीन अधिकारी राजेन्द्र अग्रवाल ने हंगामे के बीच ही विभिन्न मंत्रालयों और संसदीय समितियों के कामकाज से जुड़े जरूरी दस्तावेज सदन पटल पर रखवाये।

मां-बेटी की जासूसी करना युवक को पड़ा महंगा, गंवानी पड़ी अपनी जान

अग्रवाल ने हंगामा कर रहे सदस्यों से अपनी सीट पर जाने का आग्रह किया लेकिन विपक्षी दलों के सदस्य लगातार सदन की कार्यवाही में रुकावट पैदा करने की कोशिश करते रहे। उन्होंने कहा कृपया सदन में शांति बनाए रखें। वह सदन में हर मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार हैं।

हंगामा कर रहे सदस्यों पर पीठासीन अधिकारी की अपील का कोई असर नहीं हुआ लिहाजा शोर शराबा बढ़ता देख उन्होंने सदन की कार्यवाही को स्थगित कर दिया।

राज्यसभा में विपक्ष का हंगामा, नहीं हुआ शून्यकाल और प्रश्नकाल

इससे पहले 11 बजे सदन की कार्यवाही शुरू होने अध्यक्ष ओम बिरला ने मॉरीशस के पूर्व राष्ट्रपति अनिरुद्ध जगन्नाथ और जाम्बिया के पूर्व राष्ट्रपति केनेथ डेविड कौंडा के निधन की सूचना दी और सदन ने दो मिनट मौन खड़े होकर दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि दी और देश की ओर से उनके परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की।

इसके बाद प्रश्नकाल शुरू होते हुए कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस, वामदलों, आम आदमी पार्टी, शिरोमणि अकाली दल के सदस्यों ने आसन के इर्दगिर्द जमा हो कर पेगासस जासूसी कांड, किसानों की समस्याओं, महंगाई आदि मुद्दों को लेकर नारेबाजी शुरू कर दी। उन्होंने हाथों में प्लेकार्ड भी उठाये हुए थे।

दुष्कर्म में नाकाम आरोपियों ने गर्म चाकू से दागी पीड़िता की आंखें, गिरफ्तार

अध्यक्ष ने सदस्यों ने कहा कि यदि वे कोई मुद्दा उठाना चाहते हैं, बात रखना या वेदना व्यक्त करना चाहते हैं, तो वह पर्याप्त समय देने के लिए तैयार हैं। किसी को कोई व्यक्तिगत दिक्कत है, तो वह उनसे व्यक्तिगत रूप से मिल कर बात कर सकता है। लेकिन सदन चलना चाहिए। उन्होंने सदस्यों ने अपना स्थान ग्रहण करने का आग्रह किया।

इसके बाद प्रश्नकाल आरंभ हो गया लेकिन नारेबाजी चलती रही। किसानों से जुड़े सवालों का जवाब देते हुए कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने भी कहा कि विपक्ष को यदि वाकई में किसानों की चिंता है और उनकी तकलीफों का दर्द है तो वे सवाल पूछें। आज की कार्यसूची में किसानों से जुड़े 15 सवाल सूचीबद्ध हैं और सरकार जवाब देने को तैयार है। पर विपक्ष के आचरण से सदन की गरिमा नष्ट हो रही है, किसानों का नुकसान हो रहा है और विपक्ष का चरित्र उजागर हो रहा है।

ब्रिटिश हाई कोर्ट ने विजय माल्या को घोषित किया दिवालिया, भारत को आसान हुआ संपत्ति जब्त करने का रास्ता

अध्यक्ष बिरला ने सदस्यों से अपने स्थान पर जाने की पुन: अपील की लेकिन कोई असर नहीं होने पर करीब 11 बज कर 25 मिनट पर सदन की कार्यवाही 1145 बजे तक के लिए स्थगित कर दी। पौने बारह बजे सदन के समवेत होने पर पीठासीन सभापति राजेन्द्र अग्रवाल ने प्रश्नकाल दोबारा शुरू किया लेकिन विपक्षी सदस्यों का हंगामा जारी रहा। करीब दो मिनट तक यही स्थिति रहने पर अग्रवाल ने कार्यवाही को 12 बजे तक स्थगित करने की घोषणा कर दी।

Tags: Farmers problemsInflationLok SabhaOpposition PartyPegasus espionage scandalProceedings of Lok SabhaProceedings of the HouseQuestion Hourकिसानों की समस्याओंपेगासस जासूसी कांडप्रश्नकालमहंगाईलोकसभालोकसभा की कार्यवाहीविपक्ष पार्टीसदन की कार्यवाही
Previous Post

मां-बेटी की जासूसी करना युवक को पड़ा महंगा, गंवानी पड़ी अपनी जान

Next Post

अपर मुख्य सचिव ने 30 ऑक्सीजन कन्संट्रेटर को अयोध्या किया रवाना

Desk

Desk

Related Posts

Main Slider

अखिलेश यादव को बड़ा झटका, अभय सिंह समेत तीन नेताओं ने थामा BJP का दामन

14/10/2026
Main Slider

दिवाली से पहले किसानों को ₹5,000, किस राज्य की सरकार ने किया ऐलान?

14/10/2026
पंजाब

मानसा झोटा हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार, घर और मेडिकल स्टोर पर चला बुलडोजर

14/10/2026
RBI Governor Sanjay Malhotra
Business

रुपये में गिरावट पर RBI सख्त, गवर्नर बोले- हर जरूरी कदम उठाने को तैयार

14/10/2026
Main Slider

मोदी-योगी सरकार ने करोड़ों गरीबों को पक्की छत के साथ दी गरिमा, टपकती छत के नीचे बीता था मेरा बचपन : पूर्व राष्ट्रपति

14/10/2026
Next Post
Avanish Awasthi

अपर मुख्य सचिव ने 30 ऑक्सीजन कन्संट्रेटर को अयोध्या किया रवाना

यह भी पढ़ें

बिजली सखी से रोशन हो उठी प्रदेश की महिलाओं की जिंदगी

17/12/2021

MLC Election: 33 सीटों पर भाजपा की बड़ी जीत, सीएम योगी ने दी बधाई

12/04/2022
Industrial

पूर्वांचल के इंडस्ट्रियल हब बनने की ओर बढ़े गोरखपुर के कदम

28/11/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version