• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

उत्तराखंड में भाजपा 2024 का लोस चुनाव दो तिहाई बहुमत से जीतेगी: सीएम धामी

Writer D by Writer D
30/01/2023
in राष्ट्रीय, उत्तराखंड, राजनीति
0
CM Dhami

CM Dhami

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

ऋषिकेश। प्रदेश के मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि उत्तराखंड में होने वाले नगर निगम, नगर पालिकाओं के साथ 2024 में होने लोकसभा चुनाव को भारतीय जनता पार्टी पूरी शिद्दत के साथ लडे़गी और पूर्ण बहुमत से जीतेगी। मुख्यमंत्री ने यह बात रायवाला में हुई भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति में कही।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami)  ने जोशीमठ आपदा (Joshimath Crisis) पर विपक्षी दलों की जा रही राजनीति पर तंज कसते हुए कहा कि यह राज्य के हित में नहीं है। राज्य सरकार जोशीमठ की घटना को लेकर बहुत संवेदनशील है। सरकार ने इसके लिए 8 संस्थाओं की कमेटी गठित की है, जिसे पीड़ित परिवारों के विस्थापन को लेकर एक विस्तृत रिपोर्ट बनाए जाने के लिए निर्देशित किया गया है। इसकी रिपोर्ट मिलते ही वह विस्थापन की प्रक्रिया को लागू कर देगी।

उन्होंने कहा कि सरकार का जोशीमठ आपदा पीड़ितों के लिए कार्य करने से वहां की जनता अपने आप को सुरक्षित महसूस कर रही है। पूरे प्रदेश में सरकार और संगठन एकजुटता के साथ मिलकर कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने कांग्रेस शासनकाल के दौरान प्रदेश भर में भ्रष्टाचार का जो पेड़ लगाया था, उसे उखाड़ने का कार्य किया है लेकिन कांग्रेस जोशीमठ जैसी संवेदनशील घटना पर भी राजनीतिक करने का कार्य किया है।

मुख्यमंत्री धामी (CM Dhami)  ने कहा कि पूरे उत्तराखंड में सरकार के किए जा रहे विकास उन्मुख कार्यों को लेकर संगठन उनके साथ है जिसके चलते डबल इंजन की सरकार तत्परता से विकास कार्य कर रही है। इसमें ऑल वेदर रोड के निर्माण कार्य का मामला हो, या बदरीनाथ-केदारनाथ, गंगोत्री ओर यमुनोत्री को तीर्थाटन के रूप में विकसित किए जाने का कार्य हो, पूरे राज्य में विकास तेजी के साथ किए जा रहे हैं। क्योंकि हमारा संकल्प राज्य को बेहतर तरीके से सजाने व संवारने का है लेकिन कुछ लोग इस विकास कार्यों को पचा नहीं पा रहे हैं।इसके कारण वे सरकार के विरोध में लगातार बयानबाजी कर राज्य की छवि को खराब करने पर तुले हैं।

मुख्यमंत्री ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भट्ट के बयान का किया समर्थन-

मुख्यमंत्री ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के जोशीमठ के मामले में माओवादी गतिविधियों पर दिए गए बयान का समर्थन करते हुए कहा कि यह बात सही है कि कुछ संगठन राज्य के विरोध में मुहिम चला रहे हैं और राज्य की छवि खराब करने पर लगे हैं, जिनके विरुद्ध सरकार शक्ति के साथ कार्रवाई करने जा रही है। उन्होंने कहा कि औली में राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी ,जिसकी तैयारी भी प्रारंभ कर दी गई है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में चार धाम की यात्रा को लेकर उनकी सरकार काफी गंभीर है जिसके लिए कंट्रोल रूम, पंजीकरण कार्यालय स्थापित किए जा रहे हैं। ताकि किसी यात्री को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना ना करना पड़े।

उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष चार धाम की यात्रा में आए यात्रियों का रिकॉर्ड टूटा है और इस वर्ष भी भारी संख्या में यात्रियों की संख्या आने की संभावना है जिसे लेकर तैयारियां की जा रही हैं। उन्होंने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि उनके पास ना कोई मुद्दा हैं और ना विजन। वे आपस में ही गुटबाजी की शिकार होकर एक दूसरे को नीचा दिखाने पर लगे हैं। उनकी भारत जोड़ो और हाथ जोड़ो यात्रा भी इसी का शिकार हो गई है। राज्य की सरकार पर इसका कोई प्रभाव नहीं पड़ा है।

गोरखनाथ मंदिर पर हमला करने वाले मुर्तजा को सजा-ए-मौत, NIA कोर्ट ने सुनाया फ़ैसला

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के संगठन के साथ मिलकर सरकार बेहतर कार्य कर रही है जिसके कारण वह आगामी नगर निगम ,नगर पालिका व स्थानीय निकायों और 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव पूरी तैयारी के साथ लड़ेगी,और दो तिहाई से अधिक बहुमत हासिल करेगी। इसी तैयारी को लेकर भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता गांव तक पहुंचेगा और पार्टी के विजन को उनके सम्मुख रखकर भारतीय जनता पार्टी को जिताने की अपील करेगा।

इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद भट्टट, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान भी मौजूद थे।

Tags: cm dhamiuttarajhand news
Previous Post

गोरखनाथ मंदिर पर हमला करने वाले मुर्तजा को सजा-ए-मौत, NIA कोर्ट ने सुनाया फ़ैसला

Next Post

उत्तराखंड की झांकी ‘मानसखंड’ को मिला प्रथम स्थान, मुख्यमंत्री बोले-गौरव का पल

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
Main Slider

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भरा डिजिटल स्वगणना प्रपत्र

16/05/2026
CM Yogi
Main Slider

वैश्विक चुनौतियों के प्रति अलख जगाएं एमपीएसपी की संस्थाएं: मुख्यमंत्री

16/05/2026
CM Dhami
Main Slider

माँ वाराही धाम का भव्य पुनर्निर्माण बनेगा आस्था और पर्यटन का नया केंद्र : धामी

16/05/2026
Prateek Yadav
Main Slider

प्रतीक यादव को मासूम बेटी की अनोखी विदाई, गंगा में बहाया ‘आई लव यू’ का कार्ड

16/05/2026
CM Yogi
Main Slider

अब हफ्ते में 2 दिन Work From Home, श्रम विभाग का बड़ा फैसला

16/05/2026
Next Post
Manaskhand

उत्तराखंड की झांकी 'मानसखंड' को मिला प्रथम स्थान, मुख्यमंत्री बोले-गौरव का पल

यह भी पढ़ें

Pathan

शाहरुख खान का बजा डंका, पठान ने दो दिन में बनाएं 20 रिकॉर्ड

27/01/2023
MoU

उत्तर प्रदेश मेंं शहरों के सतत विकास के लिए जलवायु सेल की स्थापना का लक्ष्य

20/12/2023
UPSC CDS I

UPSC CDS II का रिजल्ट हुआ जारी, इस वेबसाइट पर करें चेक

01/10/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version