• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

शाहरुख खान का बजा डंका, पठान ने दो दिन में बनाएं 20 रिकॉर्ड

Writer D by Writer D
27/01/2023
in Main Slider, मनोरंजन
0
Pathan

Pathan

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

शाहरुख की तो बल्ले-बल्ले हो गई. ‘Pathan’ बनकर जो चार साल बाद पर्दे पर किंग खान आए हैं, इन्होंने तो आते ही अपना डंका बजा दिया है. केवल दो दिनों में फिल्म ने 235 करोड़ वर्ल्डवाइड कमा लिए हैं. यानी शाहरुक की तो चांदी ही चांदी हो गई. सिर्फ यही नहीं, बॉक्स ऑफिस पर दो साल से पड़े सूखे को भी शाहरुख ने पूरा कर दिया है. देखा जाए तो ‘पठान’ ने एक, दो, तीन… नहीं बल्कि पूरे 21 रिकॉर्ड बनाए हैं. YRF तो यही क्लेम कर रहा है.

YRF की ‘Pathan’ ने बॉक्स ऑफिस पर एक हिस्टॉरिक हिट दी है. जो 21 रिकॉर्ड फिल्म क्रिएट कर चुकी है, उसके बारे में हम आपको आगे जानकारी देंगे. दिल जरा थामकर बैठिए, क्योंकि ये रिकॉर्ड्स ऐसे- वैसे नहीं, बल्कि अपने आप में एक इतिहास रच रहे हैं.

1- भारतीय सिनेमा के इतिहास में फिल्म की रिलीज का दिन और उसका अगला दिन, हाइएस्ट ग्रोसिंग डे रहा है.

2- NBOC (नेट बॉक्स ऑफिस कलेक्शन) के इतिहास में पहली फिल्म है, जिसने पहले दिन 55 करोड़ रुपये की कमाई की.

3- NBOC (नेट बॉक्स ऑफिस कलेक्शन) के इतिहास में पहली फिल्म है, जिसने दूसरे दिन 70 करोड़ कमाए हैं.

4- NBOC के रिकॉर्ड में पहली फास्टेस्ट हिंदी फिल्म है, जिसने दूसरे ही दिन 100 करोड़ की कमाई की है.

5- NBOC के रिकॉर्ड में लगातार दो दिन 50-50 करोड़ की कमाई करने वाली पहली हिंदी फिल्म है.

6- भारतीय फिल्म सक्रिट में अपने नाम सर्किट रिकॉर्ड कायम करने वाली फिल्म बनी है.

7- पहले दिन, भारत की सबसे बड़ी रिलीज होने वाली हिंदी फिल्म बनी है.

8- कोविड- 19 के बाद, पहली हिंदी फिल्म है, जिसने लगातार दो दिन हाइएस्ट ग्रोसिंग ओपनिंग की है.

9- नॉन हॉलीडे पर रिलीज होने वाली पहली हाइएस्ट ग्रोसिंग फिल्म है.

10- भारतीय सिनेमा के इतिहास में दूसरे दिन हाइएस्ट कमाई करने वाली फिल्म बनी है.

11- YRF इंडिया का इकलौता फिल्म स्टूडियो बना है, जिसने हिंदी फिल्म से 50 करोड़ कमाई करके NBOC बैरियर को तोड़ा है.

12- बीते चार सालों में NBOC के 50 करोड़ के रिकॉर्ड को YRF चार बार तोड़ चुका है.

13- YRF की तीसरी फिल्म है, जिसमें 50 करोड़ से ज्यादा की कमाई पहले दिन की है. इससे पहले ‘वॉर’ और ‘ढग्स ऑफ हिन्दोस्तान’ ने की थी.

14- YRF की तीसरी स्पाई यूनिवर्स फिल्म है, जिसने कमाई के मामले में ओपनिंग डे रिकॉर्ड सेट किया है. इससे पहले ‘वॉर’ और ‘एक था टाइगर’ इस लिस्ट में शामिल थीं.

15- शाहरुख खान के करियर की हाइएस्ट ग्रोसिंग फिल्म है, जिसने पहले और दूसरे दिन रिकॉर्डतोड़ कमाई की है.

16- दीपिका पादुकोण के करियर की हाइएस्ट ग्रोसिंग फिल्म है, जिसने पहले और दूसरे दिन रिकॉर्डतोड़ कमाई की है.

17- जॉन अब्राहम के करियर की हाइएस्ट ग्रोसिंग फिल्म है, जिसने पहले और दूसरे दिन रिकॉर्डतोड़ कमाई की है.

18- सिद्धार्थ आनंद के करियर की हाइएस्ट ग्रोसिंग फिल्म है, जिसने पहले और दूसरे दिन रिकॉर्डतोड़ कमाई की है.

19- YRF की हाइएस्ट ग्रोसिंग फिल्म है, जिसने पहले और दूसरे दिन रिकॉर्डतोड़ कमाई की है.

20- YRF स्पाई यूनिवर्स फिल्म्स की हाइएस्ट ग्रोसिंग फिल्म है, जिसने पहले और दूसरे दिन रिकॉर्डतोड़ कमाई की है.

डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद हैं Pathan की कमाई से खुश

सिद्धार्थ आनंद ने फिल्म ‘पठान’ का निर्देशन संभाला है. देखा जाए तो इंडस्ट्री के यह इकलौते डायरेक्टर हैं, जिनकी बैक-टू-बैक दो फिल्में सुपरडूपर हिट रही हैं. सिद्धार्थ आनंद ने फिल्म की सक्सेस पर खुशी जाहिर करते हुए कहा, “फिल्म इतिहास रच रही है. सब चाहते हैं कि उनकी फिल्म हिट हो, लेकिन प्लान के हिसाब से कई बारी चीजें नहीं मिल पाती हैं. मेरे लिए बैक-टू-बैक दो हिट फिल्में देना, अद्भुत एक्स्पीरियंस है. मैं बहुत कुश हूं और पहले से ज्यादा इंस्पायर हूं सेट पर वापसी के लिए. ऑडियन्स के लिए मैं पहले से ज्यादा कुछ अच्छा करने का प्लान कर रहा हूं.”

सिद्धार्थ ने आगे कहा कि फिल्ममेकिंग एक टीम वर्क होता है. मैं इस खुशी के मोमेंट को पूरी स्टार कास्ट और क्रू के साथ शेयर करता हूं. हम सभी ने यह सोचा था कि इस फिल्म से हम लोग थिएटर्स में एक अलग माहौल क्रिएट करेंगे. यह सपना पूरा हुआ भी. पहले ‘वॉर’ और अब ‘पठान’, दोनों ही पैन इंडिया फिल्में हैं. सिनेमा की कोई भाषा नहीं. यह एक इमोशन है जो लोगों को कनेक्ट करता है. पठान इन्हीं ऊंचाइयों को छू रहा है.

YRF की ‘पठान’ एक हिस्टॉरिक हिट फिल्म है. दूसरे दिन इसने टोटल 113.6 करोड़ की कमाई कर ली है. वर्ल्डवाइड यह 235 करोड़ से भी ज्यादा की कमाई कर चुकी है. बॉक्स ऑफिस पर अब भी पठान का ही डंका बजा हुआ है.

Tags: pathan record. pathan box office collectionpathan releaseshahrukh khan
Previous Post

तेज आवाज के साथ फटी धरती, कई घरों में दरारें

Next Post

पूर्व IAS देश दीपक बनाए गये AIIMS गोरखपुर की गवर्निंग काउंसिल के अध्यक्ष

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

बेटियों की सुरक्षा का भरोसा देख मोदी बोले- योगी जी को थैंक्यू बोलो

26/10/2026
Main Slider

सफाई कर्मचारियों का मानदेय जल्द बढ़ाया जाएगा : धामी

26/10/2026
Main Slider

राहुल गांधी के काफिले में दुर्घटना पर योगी सरकार की त्वरित कार्रवाई, तीन सदस्यीय SIT गठित

26/10/2026
Main Slider

बड़े मियां और छोटे मियां को घुसपैठियों से प्यार, गरीबों के हक पर डाल रहे डाका: CM योगी

26/10/2026
Main Slider

आशीष मिश्रा को सुप्रीम कोर्ट से राहत, दिवाली पर घर जाने की मिली अनुमति

26/10/2026
Next Post
Desh Deepak Verma

पूर्व IAS देश दीपक बनाए गये AIIMS गोरखपुर की गवर्निंग काउंसिल के अध्यक्ष

यह भी पढ़ें

Momos

OMG! मोमोज फैक्ट्री में मिला कुत्ते का सिर, मौके से नेपाल के कर्मचारी फरार

18/03/2025
Dead Body

खेत की रखवाली कर रहे है किसान की संदिग्ध मौत, सड़क के किनारे खेत मे मिला शव

02/04/2021
blackhead

व्हाइटहेड्स ने छीन ली खूबसूरती, तो ऐसे पाएं छुटकारा

01/06/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version