• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

दिल्ली बिल्डिंग हादसे में बड़ा एक्शन, मालिक के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी

Writer D by Writer D
07/09/2026
in क्राइम, नई दिल्ली, राष्ट्रीय
0
Delhi Building Collapse

Delhi Building Collapse

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली: दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में पांच मंजिला इमारत गिरने की घटना में मृतकों की संख्या बढ़कर सात हो गई है। हादसे के बाद दिल्ली पुलिस ने फरार बताए जा रहे कथित बिल्डिंग मालिक हरिराम बंसल की गिरफ्तारी के लिए अभियान तेज कर दिया है।

पुलिस ने हरिराम बंसल के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर लुकआउट नोटिस जारी किया है। उसकी तलाश के लिए 10 अलग-अलग टीमें बनाई गई हैं, जिनमें स्थानीय जिला पुलिस, स्पेशल स्टाफ और अन्य ऑपरेशनल यूनिट्स शामिल हैं। हर टीम की निगरानी एडिशनल डीसीपी रैंक के अधिकारी कर रहे हैं।

पुलिस की टीमें दिल्ली के अलावा हरियाणा और उत्तर प्रदेश में भी संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही हैं। गुरुग्राम समेत कई स्थानों पर पुलिस ने तलाश अभियान चलाया है। हादसे के बाद से हरिराम बंसल के फरार होने की बात सामने आई है।

इधर, दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने घटना को लेकर हाई लेवल मीटिंग बुलाई है। बैठक में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के अलावा डीडीए, एमसीडी और दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के शामिल होने की उम्मीद है। बैठक में हादसे की जांच और आगे की कार्रवाई को लेकर अहम फैसले लिए जा सकते हैं।

उधर, एनडीआरएफ ने बताया कि मलबे से एक और शव बरामद किया गया है। रेस्क्यू ऑपरेशन अभी जारी है। अब तक 12 लोगों को मलबे से बाहर निकाला जा चुका है, जिनमें सात लोगों की मौत हो चुकी है और पांच को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक अन्य शव को निकालने के लिए एनडीआरएफ और फायर सर्विस की टीमें अभियान चला रही हैं।

सत्य निकेतन हादसा अब दिल्ली हाईकोर्ट भी पहुंच गया है। घटना को लेकर हाईकोर्ट में जनहित याचिका (PIL) दाखिल की गई है। मुख्य न्यायाधीश देवेंद्र कुमार उपाध्याय और न्यायमूर्ति तेजस कारिया की पीठ ने मामले पर सुनवाई के लिए सहमति जताई है।

भाजपा विधायक अनिल शर्मा ने कहा कि हादसे में अधिकतम 16-17 लोगों के फंसे होने की आशंका थी, जिनमें से 12 लोगों को रेस्क्यू किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि मकान मालिक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है और मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी। रेस्क्यू ऑपरेशन जल्द पूरा होने की उम्मीद है।

Tags: Delhi Building Collapse
Previous Post

लखनऊ ने रचा इतिहास, स्वच्छ हवा के मामले में देशभर में नंबर-1

Next Post

शिक्षक वह दीप हैं, जो ज्ञान का प्रकाश फैलाकर आने वाली पीढ़ियों का मार्ग प्रशस्त करते हैं- सीएम योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami commends young mountaineers Riyansh and Prisha.
Main Slider

उत्तराखंड का गौरव बढ़ाने वाले नन्हे पर्वतारोही रियांश और प्रिशा को मुख्यमंत्री ने दी शाबाशी

08/09/2026
Uproar in the Tamil Nadu Assembly
राजनीति

तमिलनाडु विधानसभा में जबरदस्त बवाल, डीएमके विधायकों को मार्शल ने सदन से बाहर निकाला

08/09/2026
Rahul Gandhi
Main Slider

राहुल गांधी चुनेंगे कांग्रेस की नई युवा टीम, खुद ले रहे इंटरव्यू

08/09/2026
Ashish Chauhan
Main Slider

जनसुरक्षा व जन सुविधा से समझौता नही; गतिमान कार्य युद्धस्तर पर करें पूर्ण: डीएम

08/09/2026
Dehradun makes a big leap in Swachh Vayu Survekshan-2026.
Main Slider

स्वच्छ वायु सर्वेक्षण-2026 में देहरादून की बड़ी छलांग, देशभर में 12वें स्थान पर पहुंची राजधानी

08/09/2026
Next Post
CM Yogi ki Pati

शिक्षक वह दीप हैं, जो ज्ञान का प्रकाश फैलाकर आने वाली पीढ़ियों का मार्ग प्रशस्त करते हैं- सीएम योगी

यह भी पढ़ें

Baldness

लड़कों में भी होती है हेयर लॉस की समस्या, करें ये उपाय

04/01/2026
Raksha Bandhan

भाई को बांधे विशेष वैदिक राखी, जानिए इसका महत्व और बनाने की विधि

22/08/2021
Pitru Paksha

Pitru Paksh: भटकती आत्माओं को यहां मिलता है मोक्ष! पितरों को भी मिलती है मुक्ति

11/09/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version