• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

शनि प्रदोष व्रत की पूजा से शिवजी हो जाते हैं प्रसन्न, जानिये पूजन विधि

Writer D by Writer D
09/01/2021
in Main Slider, धर्म, फैशन/शैली
0
Shani Pradosh
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

Shani Pradosh Puja Vidhi हर माह की शुक्ल और कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को प्रदोष व्रत किया जाता है। यह व्रत शिवजी को समर्पित है। पुराणों के अनुसार जो भक्त इस दिन व्रत करते हैं उन्हें लंबी आयु का वरदान प्राप्त होता है।

हर माह की शुक्ल और कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को प्रदोष व्रत किया जाता है। यह व्रत शिवजी को समर्पित है। पुराणों के अनुसार, जो भक्त इस दिन व्रत करते हैं उन्हें लंबी आयु का वरदान प्राप्त होता है। जो प्रदोष व्रत शनिवार को पड़ता है उसे शनि प्रदोष व्रत कहा जाता है। शनि प्रदोष व्रत के दिन शिवजी के साथ शनिदेव की विशेष कृपा भी प्राप्त होती है। इस वर्ष का आखिरी प्रदोष व्रत आज है। आइए जानते हैं शनि प्रदोष व्रत की पूजा कैसे करें।

शनि प्रदोष व्रत : शनिवार के संयोग से कैसे मिलेगी सफलता और धनलाभ

शनि प्रदोष व्रत पर ऐसे करें पूजा:

इस दिन शाम के समय शिवजी की पूजा की जाती है। इस दिन शाम के समय शिव मंदिरों में मंत्रों का जाप भी किया जाता है। शनि प्रदोष के दिन सुबह सूर्योदय से पहले उठ जाएं। फिर स्नानादि से निवृत्त हो साफ वस्त्र धारण करें। इसके बाद पूजा स्थल को गंगा जल से शुद्ध कर लें। फिर शिवजी को बेलपत्र, अक्षत, दीप, धूप, गंगाजल आदि अर्पित करें। इसके बाद ऊँ नम: शिवाय मंत्र का जाप करें। शिवजी को जल अर्पित करें। सरसों के तेत का दिया पीपल के पेड़ के नीचे जलाएं। एक दिया शनिदेव के मंदिर में भी जलाएं। त्रयोदशी तिथि पर ही व्रत का उद्यापन करें।

शनि प्रदोष व्रत का महत्व:

हिंदू धर्म में शनि प्रदोष व्रत का महत्व बहुत ज्यादा है। कहा जाता है कि जो व्यक्ति इस दिन व्रत करता है उसे भोलेनाथ और शनिदेव की विशेष कृपा प्राप्त होती है। साथ ही इससे व्यक्ति के जीवन के समस्त दुख मिट जाते हैं। वहीं, मृत्यु के बाद मोक्ष की प्राप्ति होती है। पुराणों के अनुसार, भगवान शिव प्रदोष के समय कैलाश पर्वत पर नृत्य करते हैं। इसके चलते ही शिवजी को प्रसन्न करने के लिए इस दिन लोग प्रदोष व्रत करते हैं।

Tags: Lifestyle and Relationshippuja pathshani pradoshShani Pradosh ImportanceShani Pradosh PujaShani Pradosh Puja VidhiShani Pradosh Shubh Muhuratshani pradosh vratSpirituality puja
Previous Post

घुटने से परेशान बोपन्ना अब एक समय में एक ही टूर्नामेंट पर ध्यान देंगे

Next Post

गाजीपुर पोल्ट्री बाजार 10 दिनों तक बंद रहेगा: अरविंद केजरीवाल

Writer D

Writer D

Related Posts

Yamuna swells at Syanachatti
Main Slider

उत्तराखंड में बारिश का कहर! यमुनोत्री हाईवे पर भूस्खलन, स्यानाचट्टी में होटलों तक पहुंची यमुना

31/07/2026
shehzad poonawalla
Main Slider

भाजपा में सब ठीक नहीं? शहजाद पूनावाला के बायो ने बढ़ाई राजनीतिक हलचल

31/07/2026
Lucknow Nagar Nigam
Main Slider

भाजपा ने घोषित की नगर निगम की नई टीम, मुन्ना मिश्रा को मिली उपनेता की जिम्मेदारी

31/07/2026
CM Vishnudev Sai
Main Slider

प्रधानमंत्री मोदी से आज मुलाकात करेंगे छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री साय

31/07/2026
Share Market
Business

मामूली बढ़त के साथ खुला बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी हरे निशान में

31/07/2026
Next Post
गाजीपुर पोल्ट्री बाजार

गाजीपुर पोल्ट्री बाजार 10 दिनों तक बंद रहेगा: अरविंद केजरीवाल

यह भी पढ़ें

लखनऊ।  प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री  एके शर्मा (AK Sharma) ने कहा कि पर्यावरण के अनुकूल हमारी जीवन शैली हो और जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए व्यक्तियों के व्यवहार में परिवर्तन आए इसके लिए केंद्र सरकार की मिशन लाइव कार्यक्रम के पहल पर शहरों को साफ सुथरा, स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए योगी सरकार प्रदेश के सभी 762 निकायों में 'ना थ्रो, ना थ्रो ' RRR सेंटर बना रहा है। आगे चलकर इसे सभी निकायों के प्रत्येक वार्ड में बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि ग्लोबल वार्मिंग का प्रभाव पर्यावरण के साथ हम सभी के जीवन को प्रभावित कर रहा है। प्रकृति का कम से कम दोहन कर हमें अपनी आवश्यकताओं को पूरा करना होगा। साथ ही अच्छे वातावरण के लिए अपने जीवन में रिड्यूस, रीयूज,रीसाइकिल की कार्य पद्धति को भी अपनाना होगा। कहां की मिशन लाइव कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी ने 20अक्टूबर, 2022 को गुजरात में की थी, जिसके कार्यक्रम आज पूरे देश में चल रहे हैं। हमारे प्रदेश में भी 15 मई से 05जून,2023 तक विशेष अभियान के रूप में संचालित किया जा रहा है। नगर विकास मंत्री एके शर्मा  (AK Sharma) ने आज लखनऊ नगर निगम द्वारा लालबाग के दया निधान पार्क में 'मेरी लाइफ मेरा स्वच्छ शहर ' अभियान के तहत स्थापित 'ना थ्रो, ना थ्रो' RRR सेंटर का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने नागरिकों से अपने घरों की निष्प्रयोज्य सामग्री को इधर उधर न फेंकने के बजाय निकायों में स्थापित RRR सेंटर को देने की अपील की। जिससे कि जरूरतमंदों कि इससे मदद की जा सके। लोगों के घरों में व्यर्थ पड़ी इस सामग्री का रिड्यूस रीयूज रीसाइकिल कर शहरों को और स्वच्छ, सुंदर बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस निष्प्रयोज्य सामग्री को इधर-उधर फेंकने से पर्यावरण को नुकसान पहुंचता है, जल में जाने से पानी अशुद्ध होता है और नाले नालियों में जाने से यह चोक हो जाती है। ये सामग्री शहरों की साफ-सफाई और सुंदरता को भी खराब करती हैं। नगर विकास मंत्री  (AK Sharma) ने कहा की लोगों के घरों में पड़ी अनुपयोगी सामग्री किसी के लिए बहुत उपयोगी हो सकती है। किसी के जीवन का सपना इससे पूरा हो सकता है। वस्तुओं का रीयूज हमारी संस्कृति का भाग रहा है। इससे समाज को जोड़ने में मदद मिली थी, जिसे आज फिर से अपनाना होगा। उन्होंने लोगों को अपने घरों की इस प्रकार की अनुपयोगी सामग्री, जिसमें कपड़े, किताबें, खिलौने, इलेक्ट्रिक और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, मशीनरी, साइकिल आदि RRR सेंटर को दे सकते हैं। इन केंद्रों को कपड़ा बैंक, किताब बैंक, बर्तन बैंक, खिलौना बैंक, फर्नीचर बैंक के रूप में विकसित किया जाएगा। इसमें जनभागीदारी बढ़ाने के लिए स्वयं सहायता समूहो, जनप्रतिनिधियों, व्यापारी वर्ग, स्टूडेंट, सर्विस क्लास का भी सहयोग लिया जाएगा। सामग्री को एकत्रित करने के लिए स्वच्छता रथ संचालित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि इस प्रकार के 810 सेंटर पूरे प्रदेश में अभी खोले जा चुके हैं।  श्री शर्मा  (AK Sharma) ने कहा कि सुबह बनारस शाम ए अवध  तथा मुस्कुराइए कि आप लखनऊ में हैं, हमारे प्रदेश की पहचान रही है। कहां थी पर्यावरण फ्रेंडली बनने के लिए हमें अपने जीवन में आरआरआर फार्मूले को अपनाना अपनाना होगा। प्रधानमंत्री के स्वच्छ भारत मिशन से स्वच्छता के प्रति लोगों की धारणा बदली है,हमें अपने आसपास कूड़ा कचरा फैलने को रोकना होगा। इस पर ध्यान देना होगा कि कौन कूड़ा इधर उधर फेक रहा है। इसके पहले भी अनेकों प्रयास शहरों को सुंदर बनाने के लिए किए गए,जिसका परिणाम रहा कि जी-20 की बैठकों में आए विदेशी मेहमानों ने लखनऊ की स्वच्छता और सुंदरता की तारीफ की। इसके पहले चलाए गए सफ़ाई अभियानो से 4000 से अधिक कूड़ा स्थलों को साफ किया गया। अनेकों स्थानों पर नेकी की दीवार भी बनाई गई,जहां पर निष्प्रयोज्य सामग्री को इकट्ठा किया जाता है। केंद्र सरकार का यह अभियान उसका बृहद रूप ही है। कार्यक्रम में निकाय निदेशक  नेहा शर्मा, नगर आयुक्त  इंद्रजीत सिंह, अपर नगर आयुक्त  पंकज सिंह व अन्य अधिकारीयों के साथ शहर के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

घरों में पड़ी अनुपयोगी सामग्री किसी के लिए बहुत उपयोगी हो सकती है: एके शर्मा

20/05/2023
Battlegrounds Mobile India

खत्म हुआ Battlegrounds Mobile India का इंतज़ार, प्ले स्टोर से करें डाउनलोड

18/06/2021
bhanwarlal sharma

कांग्रेस नेता भंवरलाल शर्मा का निधन, राहुल को कहा था ‘जोकर’

09/10/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version