• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
Tuesday, November 3, 2026
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

धार्मिक स्थलों से हटाए 46000 लाउडस्पीकर, 58000 से अधिक की आवाज हुई कम

Writer D by Writer D
30/04/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
loudspeakers

loudspeakers

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। यूपी में पहली बार धार्मिक स्थलों पर लाउडस्पीकरों (Loudspeakers) के नियम-कानून लागू किये गये हैं। योगी सरकार की पहल पर प्रदेश में शुरू हुए इस अभियान में अभी तक धार्मिक स्थलों पर बिना अनुमति लगे लगभग 46000 लाउडस्पीकर (Loudspeakers) हटाए जा चुके हैं और 58000 से अधिक धर्मस्थलों पर इनकी आवाज को मानकों पर निर्धारित कर बजाने की अनुमति दी गई है।

सरकार की इस बड़ी पहल में हर धर्म, जाति, वर्ग, समुदाय के लोग अपनी सहभागिता दे रहे हैं। जिला प्रशासन की मदद कर रहे हैं। सरकार की ओर से धर्मस्थलों पर लाउडस्पीकरों (Loudspeakers) के लिए निर्धारित किये गये नियमों की सराहना करते नजर आ रहे हैं।

धर्म स्थलों पर लाउडस्पीकर (Loudspeakers) बजाने के मानक निर्धारित

काशी हो या मथुरा, अयोध्या के धर्माचार्य। रामपुर, मुरादाबाद, बरेली और पुराने लखनऊ के मौलाना सभी ने धर्मस्थलों पर लाउडस्पीकर (Loudspeakers) की आवाज पर लगाई गई बंदिश और तय किये नए मानकों का खुले दिल से स्वागत किया है। यह प्रदेश में पहली बार हुआ है जब बिना किसी विवाद और विरोध के योगी सरकार ने धार्मिक स्थलों पर लगने वाले लाउडस्पीकरों (Loudspeakers) के नियम-कानून लागू कर दिये हैं।

सरकार के इस निर्णय को बड़ी सफलता के रूप में देखा जा रहा है। पुराने लखनऊ के मौलाना सरकार की पहल को सकारात्मक सोच बता रहे हैं तो यूपी के अन्य शहरों में भी इस नए नियम का असर लोगों को काफी राहत पहुंचाने वाला साबित हुआ है।

श्रीकृष्ण जन्मस्थान के बाद ईदगाह में नहीं बजे लाउडस्पीकर, बिना माइक के अदा हुई जुमे की नमाज

बिना अनुमति लगे लाउडस्पीकारों (Loudspeakers) को हटाने का अभियान

पूरे प्रदेश में बिना किसी भेदभाव के यह अभियान चलाया जा रहा है। कई ऐसे लाउडस्पीकर (Loudspeakers) भी हटाए गये हैं जो बिना अनुमति बजाए जा रहे थे। बिना किसी भेदभाव के चल रहे अभियान से प्रदेश की जनता राहत की सांस ले रही है।

गौरतलब है कि सीएम योगी आदित्यनाथ इस बात को कह चुके हैं कि किसी भी धर्म के लोग अपनी धार्मिक रीति-रिवाजों के दौरान लाउडस्पीकरों का इस्तेमाल कर सकते हैं लेकिन उसकी आवाज परिसर से बाहर न जाए इसका भी ध्यान उनको ही रखना है। उनका कहना है लाउडस्पीकर की आवाज से किसी दूसरे को दिक्कत नहीं होनी चाहिये।

गोरखनाथ मंदिर में भी भजन प्रसारण हुआ धीमा, सीएम के निर्देश का सभी ने किया स्वागत

Tags: cm yogilive hindi newsLucknow NewsNational newsnews hindi todaynews in hindiTodays NewsYogi Government
Previous Post

योगी सरकार नर्सिंग पैरामैडिकल में करेगी गुणात्‍मक सुधार

Next Post

किसानों को उद्यमी बनाएगी योगी सरकार

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

दीपोत्सव से पहले अयोध्या पहुंचे सीएम योगी, अमित शाह के संभावित दौरे की भी होगी समीक्षा

03/11/2026
उत्तर प्रदेश

यूपी में एक लाख सरकारी नौकरियों का ऐलान, अग्निवीरों को मिलेगा 20% आरक्षण

02/11/2026
उत्तर प्रदेश

विकास योजनाओं का लाभ पाकर खिले लाभार्थियों के चेहरे, मुख्यमंत्री योगी का जताया आभार

02/11/2026
उत्तर प्रदेश

जेलों की सुरक्षा को मिलेगी इंसास की ताकत, योगी सरकार खरीदेगी 676 राइफल

02/11/2026
Main Slider

दीपोत्सव में श्रद्धालुओं को न हो परेशानी, व्यवस्थाएं समय से पूरी करें अधिकारी: मुख्यमंत्री

02/11/2026
Next Post
yogi government

किसानों को उद्यमी बनाएगी योगी सरकार

यह भी पढ़ें

AK Sharma

OTS न सिर्फ उपभोक्ताओं के लिए बल्कि ऊर्जा विभाग के लिए भी लाभप्रद साबित हो रही

23/12/2023
Naan

घर में बनाएं जैसी नान, ऐसे करें इसका प्रयोग

24/06/2026
smart prepaid meter

MVVIN ने उठाई स्मार्ट प्रीपेड मीटर के टेंडर का क्लस्टर छोटा करने की मांग

25/03/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version