• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

‘लव जेहाद’ केरल को इस्लामिक राज्य बनाने की साजिश : सीएम योगी

Writer D by Writer D
22/02/2021
in Main Slider, केरल, ख़ास खबर, राजनीति, राष्ट्रीय
0
cm yogi

cm yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कासरगोड। लव जेहाद को केरल जैसे राज्य को इस्लामिक राज्य बनाने की साजिश का हिस्सा बताते हुये उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि केरल उच्च न्यायालय ने 2009 में लव जिहाद को लेकर चेताया था, लेकिन यहां की सरकार ने आज तक कोई काम नहीं किया।

श्री योगी ने रविवार को केरल के कासरकोड में एक जनसभा को संबोधित करते हुये कहा कि केरल में सीपीएम की सरकार हो या इससे पहले कांग्रेस की सरकार रही हो, इन लोगों ने सिर्फ अराजकता ही फैलाई। इसी धरती पर केरल की उच्च न्यायालय ने 2009 में लव जिहाद को लेकर चेताया था, लेकिन यहां की सरकार ने आज तक कोई काम नहीं किया। वहीं उत्तर प्रदेश के अंदर कुछ ही मामले आए थे जिस पर सरकार ने तुरन्त सख्त कानून बनाकर कार्यवाही करना शुरू कर दिया।

उन्होने कहा “ लव जेहाद केरल जैसे राज्य को इस्लामिक राज्य बनाने की साजिश का हिस्सा है। हमें इसके खिलाफ जागरूक होना पड़ेगा। इसीलिए आज केरल की आवश्यकता भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) है। भाजपा न केवल आपको समृद्धि का, बल्कि हर किसी को बिना भेदभाव के सुरक्षा की गारंटी भी देगी।”

सड़क किनारे सोने वाले वालों को लूट कर हत्या करने वाला भिक्षुक गिरफ्तार

श्री योगी ने कहा कि केरल में चाहे एलडीएफ रहा हो या यूडीएफ दोनों ही भ्रष्टाचार में लिप्त रहे हैं। उन्होंने यूपी का उदाहरण देते हुए कहा “ हमारे कोविड मैनेजमेंट की सराहना डब्ल्यूएचओ तक ने की, आखिर कोविड नियंत्रण केरल में क्यों नहीं होता है। केरल की सरकार पहले यूपी के हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर पर हंसती थी, लेकिन आज दुनिया कोविड प्रबंधन में फेल होने के लिए केरल की सरकार पर हंस रही है। केरल सरकार को जनता के सामने इसका जवाब देना चाहिए।”

उन्होंने कहा कि केरल में मौजूदा सरकार सबरीमाला के प्रकरण में जनभावनाओं के साथ खिलवाड़ करती है, लेकिन उत्तर प्रदेश में जनभावनाओं का सम्मान करते हुए अयोध्या में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भव्य राम मंदिर के निर्माण के कार्य का शुभारंभ किया है। यह केवल मंदिर नहीं, बल्कि भारत की आस्था को सम्मान देने का कार्य किया है।

Tags: cm yogikerala newsup news
Previous Post

शिकायत करें कुछ ऐसे कि वो सुनी जाए, जबरन सवालों का तांता न लगाएं

Next Post

प्रियंका गांधी बोली- कांग्रेस लड़ेगी निषाद समाज की लड़ाई

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तराखंड

सीएम धामी ने योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का किया आह्वान

21/06/2026
Main Slider

योग भारत की विरासत, स्वस्थ शरीर ही स्वस्थ राष्ट्र का आधार: सीएम योगी

21/06/2026
Father's Day
फैशन/शैली

आई लव यू डैडी से पापा कहते तक, ये गाने फादर्स डे को बनाते है और भी यादगार

21/06/2026
Raksha Bandhan Gifts
Main Slider

किसी को भी तोहफे में न दें ये चीजें, रिश्ते में आ जाएगी दरार

21/06/2026
Rain
Main Slider

सपने में बारिश में भीगना इस बात का संकेत, जानकर हो जाएंगे हैरान

21/06/2026
Next Post
priyanka gandhi

प्रियंका गांधी बोली- कांग्रेस लड़ेगी निषाद समाज की लड़ाई

यह भी पढ़ें

Jagdeep Dhankhar

इस्तीफे पर पुनर्विचार नहीं करेंगे जगदीप धनखड़, न देंगे फेयरवेल स्पीच

22/07/2025
Saraswati Talkies

जल कर खाक हुआ सरस्वती टॉकीज, कुछ ही देर में शुरू होने वाला था शो

30/09/2025
DGCA

फ्लाइट में 12 साल तक के बच्चों को पैरेंट के साथ बैठना होगा, DGCA का एयरलाइन को निर्देश

23/04/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version