• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

शराब की दुकान के पीछे रसोई गैस सिलेंडर फटा, पांच झुलसे

Writer D by Writer D
21/02/2022
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, मुरादाबाद
0
cylinder explosion

LPG cylinder Explosion

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मुरादाबाद। रविवार को मुरादाबाद महानगर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मोरा मुस्तकम में शराब की दुकान के पीछे रसोई गैस सिलेंडर तेज धमाके से फट (LPG cylinder exploded) गया। घटना व आग बुझाने के चक्कर में पांच लोग झुलस गए।

सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड और पुलिस ने रेस्क्यू करके झुलसे लोगों को बाहर निकाला। पांचों घायलों को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मोरा मुस्तकम में हरी राम पुत्र राम सिंह ने अंग्रेजी शराब के ठेके के लिए दुकान किराए पर दे रखी है। दुकान के पीछे शराब की दुकान के खाली गत्ते रखे हुए हैं। कर्मचारियों के चाय बनाने और खाना बनाने के लिए रसोई का भी इंतजाम है। रविवार को दोपहर में दुकान में अनिल नामक व्यक्ति चाय बनाने के लिए पीछे गया था।

चूल्हा जलाने के लिए उसने जैसे ही लाइटर जलाया तो सिलेंडर में आग लग गई। आग बढ़ती देख वह चीखता हुआ बाहर की ओर भागा। शोर सुनकर पास में खड़े कमल, चंद्रपाल, दानिश अंदर घुसे। उन्होंने सिलेंडर को बुझाने का प्रयास किया लेकिन आग नहीं बुझा पाए। सिलेंडर से तेज आवाज हुई तो वह बाहर की ओर भागे।

पता चला कि रसोई गैस सिलेंडर तेज धमाके के साथ फट गया हैं। सिलेंडर फटने के साथ ही आग भयानक रूप से फैल गई और पांच लोग झुलस गए। क्षेत्र में चीख पुकार मच गई। पड़ोसियों ने आग बुझाने का प्रयास किया।

इतने में फायर फाइटर्स भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने कमरे में जल रहे गत्ते के डिब्बों को पानी से बुझाया। इस दौरान पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। सभी घायलों को आनन-फानन में कांठ रोड के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Tags: crime newsMuradabad news
Previous Post

वन डे के बाद T20 में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज को किया 3-0 से क्लीन स्वीप

Next Post

सर्जिकल ब्लेड से की पत्नी की निर्मम हत्या

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

इन्वेस्टमेंट, इनोवेशन एवं इंडस्ट्री का प्रमुख केंद्र बन रहा उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री

28/10/2026
उत्तर प्रदेश

यूपी चुनाव से पहले बड़ा एक्शन, 3 साल से एक जिले में जमे अफसरों का होगा तबादला

28/10/2026
उत्तर प्रदेश

प्रतिभा और परिश्रम से संभावनाओं को उपलब्धियों में बदल रही युवाशक्ति: मुख्यमंत्री

27/10/2026
उत्तर प्रदेश

टीजीटी के 17,735 पदों में आरक्षण को लेकर निराधार दुष्प्रचार: चयन आयोग

27/10/2026
Main Slider

योगी कैबिनेट के 22 बड़े फैसले: शिक्षा कर्मियों को कैशलेस इलाज, रोबोटिक्स पार्क और 4 लिंक एक्सप्रेसवे को मंजूर

27/10/2026
Next Post
murder

सर्जिकल ब्लेड से की पत्नी की निर्मम हत्या

यह भी पढ़ें

Preetika Chauhan

एक्ट्रेस प्रीतिका चौहान को NCB ने दबोचा, ड्रग्स खरीदते हुए की गईं अरेस्ट

25/10/2020
Supreme Court

5 साल बाद भी दिल्ली दंगों के ट्रायल क्यों खत्म नहीं हुआ?… सुप्रीम कोर्ट ने उठाए सवाल

22/01/2025
Kalash Sthapana

नवरात्रि से कुछ घंटे पहले लग रहा है ग्रहण, जानें कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त

08/10/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version