• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

शनिवार को करें ये उपाय, प्रसन्न होकर शनिदेव की बरसाएंगे कृपा

Writer D by Writer D
16/09/2023
in Main Slider, धर्म, फैशन/शैली
0
Shani Jayanti

Shani Dev

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

शनिदेव (Saturday) सबके कर्मों का हिसाब रखते हैं, उनकी दृष्टि से कोई भी नहीं बच सकता है। शनिदेव अच्छे के साथ जितने अच्छे हैं, बुरे के साथ उतने ही बुरे हैं। अगर शनिदेव किसी से खुश होते हैं, तो उसके ऊपर अपनी सारी कृपा बरसाते हैं, और अगर कोई गलत काम करता है, तो उसे बिल्कुल भी नहीं छोड़ते। ऐसे में शनिवार (Saturday) के दिन कुछ खास उपाय करके आप शनिदेव (Shani Dev) को प्रसन्न कर सकते हैं। ऐसे में आइए आचार्य इंदु प्रकाश से जानते हैं इन खास उपायों के बारे में।

शनिवार (Saturday) के दिन जरूर करें ये खास उपाय –

– अगर आप अपने दाम्पत्य जीवन को सुखी बनाए रखना चाहते हैं तो इसके लिए इस दिन आपको आर्द्रा नक्षत्र के अधिपति देवता भगवान शिव की उपासना करनी चाहिए। इस दिन आपको शिव मन्दिर जाकर जल में गंगाजल मिलाकर शिवलिंग पर अभिषेक करना चाहिए और साथ ही भगवान से अपने सुखी दाम्पत्य जीवन के लिए आपको प्रार्थना करनी चाहिए। इस प्रकार भगवान शिव की उपासना करने से आपका दाम्पत्य जीवन सुखी बना रहेगा।

– अगर आपके घर की सुख-समृद्धि को किसी की नजर लग गई है तो घर से नजर दोष को हटाने के लिए इस दिन आर्द्रा नक्षत्र के दौरान आपको शीशम के पेड़ की जड़ में जल चढ़ाना चाहिए और दो मिनट के लिए हाथ जोड़कर पेड़ को नमस्कार करना चाहिए। ऐसा करने से आपके घर को लगा नजर दोष दूर होगा और आपके घर की सुख-समृद्धि में इजाफा होगा।

– अगर आप कोर्ट-कचहरी से जुड़े किसी मामले में बुरी तरह से फंसे हैं और उससे पीछा छुड़ाना चाहते हैं तो इस दिन थोड़ी-सी उड़द की दाल लेकर पीपल के पेड़ के पास जमीन में दबा दें और पीपल के पेड़ के सामने दोनों हाथ जोड़कर अपनी परेशानी से छुटकारा पाने के लिए प्रार्थना करें। ऐसा करने से आपको कोर्ट-कचहरी के मामलों से जल्दी छुटकारा पाने में मदद मिलेगी।

– अगर आपके जीवन में किसी प्रकार की परेशानी चल रही है तो इस दिन एक सफेद चन्दन की गोली लेकर अपने पास रखनी चाहिए और उसे अगले 27 दिनों तक अपने पास ही रखना चाहिए। अगर आप चाहें तो उस चन्दन की गोली को धागे में पिरोकर गले में भी पहन सकते हैं। ऐसा करने से आपको जीवन में किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी।

– अगर आप लंबी आयु का वरदान पाना चाहते हैं और ताकतवर बनना चाहते हैं तो शनिवार के दिन आप शनि स्तोत्र का पाठ करें। अगर शनि स्तोत्र आपके पास उपलब्ध न हो या आप उसे पढ़ने में समर्थ न हो तो शनि स्तोत्र का ऑडियो सुन लें। ऑडियो आपको इंटरनेट पर आसानी से उपलब्ध हो जाएगा। ऐसा करने से आपको लंबी आयु का वरदान मिलेगा और आप ताकतवर होंगे।

– अगर आप हर जगह प्रसिद्धि चाहते हैं तो इस दिन आपको किसी किसान से रिक्वेस्ट करके उनकी कमीज का एक धागा लेना चाहिए और अगर सफेद रंग की कमीज का धागा हो तो और अच्छा है। अब उस धागे में हल्की-सी इत्र की खूशबु लगाकर, उसे एक डिब्बी में डालकर अपने पास रख लें। ऐसा करने से आपको हर जगह प्रसिद्धि मिलेगी।

Tags: Shani devshani dev ka jaapShani dev pujaShani Dev vratshaniwar ke totkeshaniwar ke upay
Previous Post

कब रखा जाएगा करवा चौथ व्रत, जानें 16 श्रंगार का महत्व

Next Post

रेलवे कॉलोनी में मकान ढहा, 3 बच्चों समेत पांच लोगों की दर्दनाक मौत

Writer D

Writer D

Related Posts

tasty snacks for kids using semolina
Main Slider

बच्चों को खिलाएं ये 4 हेल्दी स्नैक्स, टेस्टी भी हेल्दी भी

09/08/2026
Guru Brahaspati
Main Slider

12 अगस्त को उदित होंगे देवगुरु बृहस्पति, इन 6 राशियों की बदलेगी किस्मत!

09/08/2026
Kamika Ekadashi
Main Slider

आज रखा जाएगा कामिका एकादशी व्रत, जानें पूजा विधि और उपाय

09/08/2026
Raksha Bandhan
Main Slider

Raksha Bandhan 2026: बहन को दें ये शुभ तोहफे, घर आएगी खुशहाली

09/08/2026
Makhana Chaat
फैशन/शैली

शाम की चाय के साथ खाएं मखाने के ये स्नैक्स, स्वाद भी और सेहत भी

09/08/2026
Next Post
House Collapse

रेलवे कॉलोनी में मकान ढहा, 3 बच्चों समेत पांच लोगों की दर्दनाक मौत

यह भी पढ़ें

कैंसर से जंग के बीच काम पर लौटी किरण खेर, फैंस हुए खुश

08/10/2021
Compressor Explosion

टायर फर्म में फटा कंप्रेसर, कारीगर की उड़ गई खोपड़ी; चीथड़े देख कांप गईं लोगों की रूह

29/08/2024
Tulsi Manjri

यहां रखें तुलसी की मंजरी, घर में होगा धन का आगमन

28/04/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version