• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

लखनऊ: गड़बड़झाला बाजार में लगी भीषण आग, बुझाने में दमकल कर्मियों को लगे तीन घंटे

Writer D by Writer D
24/03/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, ख़ास खबर, लखनऊ
0
fire broke out in aminabad

fire broke out in aminabad

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ के क्षेत्र में अमीनाबाद के गड़बड़झाला बाजार में स्थित दुकानों से बुधवार सुबह करीब छह बजे धुंआ और आग की लपटें निकलते देख लोगों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। घटना की जानकारी आनन फानन दमकल को दी। दमकल कमिर्यों ने आधा दर्जन से अधिक गाड़ियों की मदद से करीब तीन घंटे में आग पर काबू पाया।

आग की चपेट में आने से एक प्लास्टिक की दुकान-गोदाम, दो ज्वैलरी समेत चार दुकानें जल गईं। अतिव्यस्त अमीनाबाद की गड़बड़झाला मार्केट में संजीव जैन की जैन प्लास्टिक के नाम से दुकान है। उनके पड़ोस में ही फहद की गोल्ड पैलेस के नाम से ज्वैलरी की दुकान है। बुधवार सुबह दोनों दुकानों से भीषण धुंआ और आग की लपटें निकलती देख आस पड़ोस के लोग दौड़े। उन्होंने पानी फेंककर आग पर काबू पाने का प्रयास किया और पुलिस व दमकल को सूचना दी।

भाइयों का विवाद सुलझाने गए दरोगा की गोली मार कर हत्या, आरोपी फरार

देखते-देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। इस बीच आग की चपेट में पड़ोस स्थित सुरेश साहू और महेश साहू की साहू पापड़ की दुकान एवं अजय अग्रवाल की जीसी ज्वैलर्स शॉप भी आग की चपेट में आकर जलने लगे। सूचना पाते ही मौके पर हजरतगंज, चौक के फायर कर्मी और सीएफओ विजय कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। फायर कर्मियों ने वाटर मिस्ट टेंडर से आग पर काबू पाना शुरू किया। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया। इंस्पेक्टर अमीनाबाद ने बताया कि आग से कोई हताहत नहीं हुआ है। सिर्फ प्लास्टिक की दुकान-गोदाम, पापड़ की दुकान, गोल्ड पैलेस ज्वैलरी शॉप ज्यादा जली है। वहीं, जीसी ज्वैलर्स में आग से ज्यादा नुकसान नहीं हुआ।

प्लास्टिक दुकान और गोदाम में अग्निकांड के दौरान दमघोंटू धुंआ चारों तरफ फैल गया। इसलिए एहतियातन आस पड़ोस के मकान खाली कराए गए। लोगों को घरों से बाहर बुला लिया गया। जिससे धुंए के कारण उन्हें दिकक्त न हो। सीएफओ ने बताया कि प्लास्टिक आग के कारण पिघल रही थी। जिससे बहुत काला धुंआ निकल रहा था। दमकल कर्मियों को भी आग पर काबू पाने में काफी दिक्कतें हुईं।

इस देश में हुआ कोरोना का महाविस्फोट, 24 घंटे में 3,251 मौत

गोदाम में प्लास्टिक का माल ठसाठस भरा था। वहां पर कोई भी फायर उपकरण नहीं थे। गोदाम और दुकान एक ही इमारत में थी। जिससे काफी दिक्कतें हुई। होली के त्योहार के कारण दो दिन पहले ही प्लास्टिक दुकानदार ने माल भी मंगवाया था।

इंस्पेक्टर अमीनाबाद ने बताया कि गोल्ड ज्वैलरी शॉप और प्लास्टिक की दुकान के बीच में एक बिजली का खंभा है। लोगों का कहना है कि सुबह खंभे पर बंदर थे और तार हिला रहे थे। जिससे शार्ट सर्किट हुआ और आग लग गई। हालांकि आग लगने के मूल कारणों की जांच की जा रही है।

Tags: crime newsfire brokeout in aminabadLucknow News
Previous Post

भाइयों का विवाद सुलझाने गए दरोगा की गोली मार कर हत्या, आरोपी फरार

Next Post

वाराणसी: रसोई गैस पाइप लाइन परियोजना का भूमिपूजन, 34 करोड़ लोगों को मिलेगा लाभ

Writer D

Writer D

Related Posts

Wedding Lehenga
Main Slider

पुराने लहंगे को करें रीयूज, हर कोई करेगा आपके लुक की तारीफ

01/07/2026
Cumin
Main Slider

कहीं आपकी रसोई में रखा जीरा नकली तो नहीं, खरीदने से पहले ऐसे करें चेक

01/07/2026
White Hair
Main Slider

सफ़ेद बालों से छुटकारा पाने के लिए अपनी डाइट में शामिल करें ये चीजें

01/07/2026
Education
उत्तर प्रदेश

साक्ष्य आधारित शिक्षा सुधारों के नए दौर में उप्र, कक्षा-कक्ष से मिली सीख पर तय होगी भविष्य की शैक्षणिक रणनीति

30/06/2026
Sugarcane Farmers
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार ने पेराई सत्र 2025-26 में गन्ना किसानों को किया 31,682 करोड़ रुपये का भुगतान

30/06/2026
Next Post
Bhoomi Pujan of LPG pipeline project

वाराणसी: रसोई गैस पाइप लाइन परियोजना का भूमिपूजन, 34 करोड़ लोगों को मिलेगा लाभ

यह भी पढ़ें

Bhupendra Chaudhary

यूपी बीजेपी अध्यक्ष ने की इस्तीफे की पेशकश, पार्टी के खराब प्रदर्शन की ली जिम्मेदारी

06/06/2024
hanging

फंदे पर लटकता मिला बीजेपी का कार्यकर्ता का शव, पार्टी ने लगाया हत्या का आरोप

06/05/2022
PM Modi

लोकमान्य तिलक पुरस्कार से सम्मानित हुए पीएम मोदी

01/08/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version