• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

लखनऊ गैंगवार: अजीत हत्याकांड के दौरान घायल हुए शूटर की हुई पहचान

Writer D by Writer D
20/01/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, ख़ास खबर, लखनऊ
0
Ajit Murder Case

Ajit Murder Case

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ के गोमतीनगर विभूतिखंड में हुए अजीत सिंह हत्याकांड के दौरान घायल हुए शूटर की पहचान हो गई है। घायल शूटर अलीगढ़ का राजेश तोमर है। वह बागपत के सुनील राठी गैंग का सदस्य बताया जा रहा है। बता दें कि 6 जनवरी को हुए हत्याकांड में शूटर राजेश अजीत सिंह की गोली से घायल हो गया था जिसका पूर्व सांसद धनंजय सिंह के कहने पर डॉ. एके सिंह ने इलाज करवाया था।

बता दें कि अजीत सिंह की हत्या में पूर्व सांसद धनंजय सिंह का नाम सामने आने के बाद पुलिस अपनी कार्रवाई को पुख्ता करने में जुट गई है। इसी के तहत मंगलवार को गैंगवार में घायल का उपचार कराने वाले सुल्तानपुर के डॉक्टर एके सिंह का कोर्ट में भी बयान दर्ज करा दिया गया।

कोर्ट में बयान के बाद धनंजय सिंह की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। पुलिस आयुक्त डीके ठाकुर ने बताया कि हत्या में नामजद ध्रुव सिंह उर्फ कुंटू सिंह और अखंड प्रताप सिंह को बी वारंट पर लाने की तैयारी हो गई है। कानूनी प्रक्रिया पूरी के बाद विभूतिखंड पुलिस उनसे पूछताछ करेगी।

सिपाही ने भाजपा विधायक के भाई के साथ की मारपीट, पुलिस ने लिया हिरासत में

पुलिस सूत्रों ने बताया कि डॉ. एके सिंह ने कोर्ट को दिए बयान में वही बातें दोहराई हैं जो उन्होंने विभूतिखंड पुलिस से कही थीं। डॉक्टर ने पुलिस को बताया था कि पूर्व सांसद धनंजय सिंह ने छह-सात जनवरी की रात करीब दो बजे उन्हें फोन करके एक घायल का उपचार करने को कहा था। उनके इसी बयान के आधार पर कमिश्नरेट पुलिस धनंजय सिंह को पूछताछ के लिए नोटिस भेजने की तैयारी कर रही है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अभी तक अजीत हत्याकांड में पूर्व सांसद धनंजय सिंह का नाम खुलकर सामने नहीं आया था लेकिन विवेचना जिस दिशा में जा रही है, पुलिस भी कार्रवाई के सारे आधार तैयार कर रही है। डॉ. एके सिंह के कोर्ट में बयान दर्ज होने से धनंजय सिंह की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। पूर्व सांसद पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस घायल आरोपी का इलाज कराने वाले उनके गुर्गे कृष्णानगर के मानसनगर निवासी विपुल सिंह की तलाश कर रही है।

किसान संसद का आयोजन 23-24 जनवरी को

इसके साथ ही आजमगढ़ जेल में बंद जीयनपुर विधायक सर्वेश सिंह उर्फ सीपू सिंह की हत्या के आरोपी ध्रुव सिंह उर्फ कुंटू सिंह व अखंड प्रताप सिंह को भी लखनऊ लाने की पूरी तैयारी हो गई है। तीनों से पूछताछ में कई और अहम तथ्य सामने आ सकते हैं।

Tags: ajeet murder casecrime newscrime news in hindilucknow crime newslucknow gangwarLucknow News
Previous Post

सिपाही ने भाजपा विधायक के भाई के साथ की मारपीट, पुलिस ने लिया हिरासत में

Next Post

देवर ने भाभी के साथ किया दुष्कर्म का प्रयास, पति ने दिया तीन तलाक

Writer D

Writer D

Related Posts

Sunscreen
फैशन/शैली

सनस्क्रीन से चेहरा दिखने लगता है सफेद और चिपचिपा, तो फॉलो करें ये टिप्स

29/09/2025
aloo-paneer koftas
खाना-खजाना

नवरात्रि के भोजन में बनाए स्वादिष्ट आलू-पनीर के कोफ्ते

29/09/2025
Sharadiya Navratri
Main Slider

शारदीय नवरात्रि व्रत का पारण कब है? जानें नियम

29/09/2025
broken cups
Main Slider

बेकार सामान से बनाएं घर की सजावट के लिए सामान

29/09/2025
The most attractive aspect of UPITS is the food court.
उत्तर प्रदेश

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में ‘यूपी का स्वाद’ बेमिसाल, जायकों के संग उमड़ी भीड़

28/09/2025
Next Post
minor raped

देवर ने भाभी के साथ किया दुष्कर्म का प्रयास, पति ने दिया तीन तलाक

यह भी पढ़ें

इग्नू की सत्रांत परीक्षायें 8 फरवरी से होंगी शुरू

06/02/2021
Ajendra Ajay

देवभूमि के सामाजिक-सांस्कृतिक ताने-बाने को बचाए रखने लिए उठाने होंगे कुछ जरुरी कदम

18/07/2021

वर्क फ्रॉम होम से हो रही है हेल्थ प्रॉब्लम, तो अपनाएं ये तरीके

15/01/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version