• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

लखनऊ दरियादिली और तहजीब की मिसाल के लिए जाना जाता : राजनाथ

Writer D by Writer D
05/10/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, राजनीति, लखनऊ
0
Rajnath Singh

Rajnath Singh

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अपने संसदीय क्षेत्र लखनऊ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत करते हुए देश के सभी राज्यों के शहरी विकास मंत्री और केंद्रीय शहरी विकास मंत्री का स्वागत किया। इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित तीन दिवसीय अर्बन कान्क्लेव के उद्घाटन अवसर पर बोलते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि यह कान्क्लेव देश और प्रदेश के शहरों के विकास में नया आयाम लिखेगा।

राजनाथ सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के विकास को लेकर मिशन मोड में काम कर रहे हैं। मुझे भरोसा ही नहीं बल्कि विश्वास है कि उनका स्वप्न साकार होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में शहरों का समग्र विकास हो रहा है। गुजरात में मुख्यमंत्री रहते हुए भी उन्होंने शहरों का विकास किया था। भूकंप के बाद सूरत जैसे शहर की सूरत बदलने में नरेंद्र मोदी की महती भूमिका रही है।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में सम्राट हर्षवर्धन का कन्नौज और भगवान शिव की नगरी काशी कालांतर की याद दिलाते हैं। आज हमारा देश तेजी से अर्बनाइजेशन की ओर बढ़ रहा है। केंद्र में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में शहरी विकास की गति लगातार आगे बढ़ती जा रही है।

75 हजार लाभार्थियों को मिला घर, PM ने परियोजनाओं का किया शिलान्यास

स्वच्छ भारत, अमृत योजना जैसी योजनाएं सरकार की मंशा को दर्शाती हैं। कहा कि न्यू अर्बन इंडिया देखने को मिलेगा। लखनऊ दरियादिली और तहजीब की मिसाल के लिए जाना जाता है। आज लखनऊ भी तेजी से आगे बढ़ रहा है। पूरे देश में ट्रांसफॉरमेशन में कॉन्क्लेव योगदान देगा।

केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने की योगी सरकार की सराहना

इसके पूर्व केंद्रीय शहरी विकास मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार आने के बाद से तेजी से विकास हो रहा है। एयर कनेक्टिविटी 2014 से पहले राज्य में केवल चार एयरपोर्ट थे। भाजपा सरकार आने के बाद उत्तर प्रदेश में आठ एयरपोर्ट चल रहे हैं। कुशीनगर का अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा एकदम से तैयार है। अयोध्या में भी एयरपोर्ट बनाने के लिए काम करना है। भूमि अधिग्रहण का कार्य किया जा रहा है। उत्तर प्रदेश ही नहीं देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की कनेक्टिविटी की जा रही है। उत्तर प्रदेश में हवाई कनेक्टिविटी को मजबूत करने के लिए दो हजार करोड़ रुपए की अतिरिक्त व्यवस्था की गई है।

पूर्ववर्ती सपा सरकार पर प्रहार करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि उस दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मात्र 20 हजार मकान बने थे, लेकिन मुख्यमंत्री योगी ने इस आकड़े को 20 लाख तक पहुंचा दिया। उन्होंने यह भी कहा कि देश में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में अरबन इंवेस्टमेंट कांग्रेस सरकार की अपेक्षा सात गुना अधिक हुआ। उन्होंने बताया कि वर्ष 2004 से 14 के बीच अरबन इंवेस्टमेंट एक करोड़ 57 लाख था जो साल 2015 से 2021 के मध्य 11 करोड़ 83 लाख हो गया।

Tags: cm yogiLucknow Newsnew urban conclavepm modiRajnath singh
Previous Post

यामी गौतम सालों से गुजर रही है इस लाइलाज बीमारी से, सोशल मीडिया पर बताया अपना दर्द

Next Post

मुनव्वर राणा की बेटी सुमैया को यूपी पुलिस ने किया हाउस अरेस्ट

Writer D

Writer D

Related Posts

glycerin
फैशन/शैली

ग्लिसरीन से बालों को भी बनाएं खूबसूरत, ऐसे करें इस्तेमाल

27/06/2026
scrub
फैशन/शैली

किचन में मौजूद इस चीज से फेस बनेगा ब्राइट, जानें इस्तेमाल का तरीका

27/06/2026
Fried Green Chillies
Main Slider

इनके साथ खाने में लाएं तीखापन, बढ़ जाएगा खाने का जायका

27/06/2026
Shani Jayanti
Main Slider

शनिवार के दिन करें ये अद्भुत उपाय, शनि देव रहेंगे मेहरबान

27/06/2026
PM Surya Ghar Yojana
उत्तर प्रदेश

सीएम योगी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने पीएम सूर्य घर योजना में बनाया नया कीर्तिमान

26/06/2026
Next Post

मुनव्वर राणा की बेटी सुमैया को यूपी पुलिस ने किया हाउस अरेस्ट

यह भी पढ़ें

Anirudh Dave's condition is already stable, thanked the doctor

अनिरुद्ध दवे की हालत पहले से स्थिर, डॉक्टर को किया शुक्रिया

15/06/2021

बुजुर्ग दंपत्ति ने राम मंदिर के लिए बनाया विश्व का सबसे बड़ा ताला

13/01/2022
मायावती Mayawati

महिला उत्पीड़न के मामलों में सरकार असंवेदनशील और लापरवाह : मायावती

03/03/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version