• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

ट्विटर पर लखनऊ पुलिस कमिश्ररेट बना नंबर वन

Writer D by Writer D
29/01/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
Lucknow Police Commissionerate

Lucknow Police Commissionerate

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट ग्राउंड जीरो पर जितनी मेहनत अपराधियों को पकड़ने व क्राइम रेट कम करने के लिए करती है, उतनी ही सोशल मीडिया पर एक्टिव रह आम जनता की मदद करने में जुटी रहती है। इसी का नतीजा है कि सोशल मीडिया पर लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट अन्य पुलिस कमिश्ररेट से आगे चल रही है।

प्रदेश में चार महानगरों में पुलिस कमिश्ररेट प्रणाली कार्य कर रही हैं। इनमें लखनऊ, गौतमबुद्ध नगर, वाराणसी व कानपुर शामिल हैं।

लखनऊ पुलिस कमिश्ररेट की बात करें तो ट्विटर में उसके साढ़े तीन लाख से ज्यादा फॉलोवर हैं। वहीं, दूसरे स्थान पर गौतमबुद्ध नगर के 2 लाख 83 हजार, तीसरे स्थान पर कानपुर के 1 लाख 50 हजार और चौथे स्थान पर वाराणसी के 82 हजार फॉलोवर हैं।

एक ट्वीट पर एक्टिव होती है लखनऊ पुलिस

सोशल मीडिया की क्रांति से पहले पीड़ित को पुलिस की मदद के लिए थाने जाकर शिकायत दर्ज करवाना होता था या 100 नम्बर पर कॉल कर सहायता मांगी जाती थी, लेकिन सोशल मीडिया की क्रांति आने व पुलिस की सोशल मीडिया में एंट्री होते ही लोगों के लिए पुलिस सहायता मांगना व शिकायत दर्ज करवाना आसान हो गया है। ऐसे में जब भी कोई पीड़ित जैसे ही अपनी समस्या ट्विटर पर पोस्ट करता है लखनऊ पुलिस कमिश्ररेट की सोशल मीडिया टीम एक्टिव हो जाती है।

तत्काल रूप से पीड़ित की डिटेल लेकर उसके संबंधित थाने को सूचित कर दिया जाता है। पुलिस मुख्यालय यह खुद मानता है कि लखनऊ पुलिस कमिश्ररेट की सोशल मीडिया रेस्पॉन्स टाइम में सबसे अव्वल है। लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट के सोशल मीडिया प्रभारी नितिन यादव बताते हैं कि उनकी टीम 24 घंटे क्लॉक वाइज कार्य करती है। जैसे ही उनकी टीम को ऐसा कोई भी ट्वीट दिखता है जिसमें या तो लखनऊ पुलिस कमिश्ररेट को टैग किया गया हो या फिर लखनऊ की घटना का विवरण हो त्वरित रूप से फॉलोअप में जुट जाती है।

पहले यूपी में माफियाओं का कब्जा था, योगी राज में सभी गुंडे बाहर है : शाह

उनकी टीम ट्विटर पर ही संबंधित थाने को टैग करती है, यही नहीं संबंधित थाने को कॉल कर सूचना दी जाती है, जिससे कम समय में पीड़ित के पास पुलिस सहायता पहुंचाई जा सके। नितिन का कहना है कि लखनऊ पुलिस के ट्विटर पर पुलिस कमिश्रर डीके ठाकुर खुद हर पल नजर रखते हैं, जिससे अब कोई भी घटना न ही पुलिस कर्मचारी छुपा सकता है और न ही किसी फरियादी को अनदेखा ही किया जा सकता है।

थाना नहीं छुपा पाता है घटनाएं

कई ऐसी घटनाएं होती हैं जो या तो थाने स्तर के बाहर आने नहीं दी जाती हैं या फिर अधिकारियों को सूचनाएं पूरी दी नहीं जाती हैं। इससे कई बार अधिकारियों को सूचना न होने की वजह से छोटी घटनाएं बड़ी घटना के रूप में बदल जाती है।

यही नहीं थानों पर जाने वाले शिकायतकर्ताओं की भी कई बार सुनवाई नहीं हो पाती है। ऐसे में सोशल मीडिया पर वरिष्ठ अधिकारियों की नजर होने से थाना स्तर के पुलिस कर्मचारी हीलाहवाली नहीं कर पाते हैं।

Tags: Lucknow Newslucknow policeLucknow Police Commissioner twitterLucknow Police Commissionerateup news
Previous Post

पहले यूपी में माफियाओं का कब्जा था, योगी राज में सभी गुंडे बाहर है : शाह

Next Post

BJP प्रत्याशी के स्वागत में खुलकर आया मुस्लिम समाज, लगाए जय श्रीराम के नारे

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री ने किसान-केंद्रित मोबाइल एप ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ का किया शुभारंभ

04/09/2026
उत्तर प्रदेश

खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र को नई रफ्तार, महिला स्वयं सहायता समूहों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में बड़ा कदम : केशव मौर्य

04/09/2026
New record for the Excise Department under the Yogi government.
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में आबकारी विभाग का नया रिकॉर्ड, पांच माह में 24,795 करोड़ रुपये राजस्व

04/09/2026
PM Surya Ghar Yojana.
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में पीएम सूर्य घर योजना में यूपी ने और तेज की रफ्तार

04/09/2026
Yogi government's relief machinery is ready to help the flood affected people.
उत्तर प्रदेश

बाढ़ प्रभावितों की मदद में योगी सरकार का राहत तंत्र मुस्तैद, 17,544 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया

04/09/2026
Next Post

BJP प्रत्याशी के स्वागत में खुलकर आया मुस्लिम समाज, लगाए जय श्रीराम के नारे

यह भी पढ़ें

pm modi-yogi

सीएम योगी के कोरोना प्रबंधन से पीएम मोदी ने जताया संतोष, कही ये बात

19/05/2021
Nawazuddin Siddiqui

नशा करने पर बोले एक्टर नवाजुद्दीन- बहुत फूंका है मगर जब मजा….

28/06/2024
Coolie number 1 trailer

बेहद मजेदार है वरुण धवन और सारा अली खान की कॉमेडी

28/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version