• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

यूपी के पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति पर लखनऊ पुलिस ने कसा शिकंजा, बेटा गिरफ्तार

Desk by Desk
17/12/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, लखनऊ
0
गायत्री प्रजापति का बेटा गिरफ्तार Gayatri Prajapati's son arrested

गायत्री प्रजापति का बेटा गिरफ्तार

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। यूपी के पूर्व मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति के परिवार पर लखनऊ पुलिस का शिकंजा कसता जा रहा है। गायत्री के बेटे अनिल प्रजापति को लखनऊ पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि पुलिस कई दिनों से अनिल की तलाश कर रही थी।

अनिल प्रजापति के खिलाफ जालसाजी समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज था। गायत्री के पूर्व परिचित व उनकी कंपनी में काम करने वाले ब्रिज भवन चौबे ने गोमती नगर विस्तार थाने में पूर्व मंत्री व उनके बेटे समेत अन्य पर एफआईआर दर्ज कराई थी। पेशी पर पिता से मिलने की सूचना के आधार पर पुलिस ने पहले से ही जाल बिछा रखा था।

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों कोरोना पॉजिटिव, खुद को किया आइसोलेट

राजधानी पुलिस काफी समय से अनिल की तलाश कर रही थी, जिसे गुरुवार दोपहर में दबोच लिया गया। गोमती नगर विस्तार थाने में पूर्व मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति के बेटे अनिल प्रजापति के खिलाफ जालसाजी समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज थी।

गायत्री के पूर्व परिचित व उनकी कंपनी में काम करने वाले ब्रिज भवन चौबे ने गोमती नगर विस्तार थाने में पूर्व मंत्री व उनके बेटे समेत अन्य पर एफआईआर दर्ज कराई थी। अनिल प्रजापति कोर्ट में पेशी पर आए अपने पिता से मिलने आया था। सूत्रों के मुताबिक पुलिस आयुक्त डीके ठाकुर को फोन पर इसकी सूचना मिली थी, जिसके बाद आरोपित को दबोच लिया गया है।

खरगापुर गोमती नगर निवासी बृज भवन चौबे ने गोमती नगर विस्तार थाने में अनिल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। उनके मुताबिक वह पूर्व मंत्री की एक निजी कंपनी के निदेशक थे। गायत्री प्रजापति ने दुष्कर्म की एफआईआर दर्ज कराने वाली चित्रकूट निवासी महिला से सांठगांठ कर ली थी।

पूर्व मंत्री के बेटे अनिल प्रजापति ने बृज भवन से बोलकर मुकेश कुमार नाम के व्यक्ति की संपत्ति उस महिला के नाम दर्ज करवाई थी। यही नहीं अनिल ने दुष्कर्म मामले में बयान बदलने के लिए दो करोड़ रुपये भी महिला को दिए थे। बावजूद इसके महिला की मांग बढ़ती गई। बृज भवन के मुताबिक गायत्री और उनके बेटे अनिल ने खरगापुर स्थित उनकी जमीन भी महिला के नाम करवा दी थी।

आरोप है कि गायत्री प्रजापति ने किसी मुकेश के नाम से बेनामी संपत्ति खरीद रखी थी। पीड़ित ने महिला की ओर से गौतमपल्ली में दर्ज कराए गए अधिवक्ता व अन्य के खिलाफ दुष्कर्म मामले में उसे फंसाने की कोशिश का आरोप भी लगाया है। पीड़ित का कहना है कि महिला उसे मुकदमे में फंसाने की धमकी दे रही है।

बृज भवन के मुताबिक आरोपितों ने उसे कंपनी के निदेशक पद से बिना वेतन दिए हटा दिया और कई कागजातों पर जबरदस्ती हस्ताक्षर करा लिए थे। पूर्व मंत्री ने पीड़ित को केजीएमयू में भी बुलाया था और वहां उसे धमकी दी थी। पीड़ित का आरोप है कि पूर्व मंत्री, उनके बेटे व चित्रकूट निवासी महिला समेत अन्य ने उसकी कीमती जमीन व नगदी हड़प ली और लगातार धमकी दे रहे हैं।

Tags: lucknow policeLucknow police tightens up on former UP minister Gayatri Prajapatison arrestedUP minister Gayatri Prajapatiगायत्री प्रजापति का बेटा गिरफ्तारबेटा गिरफ्तारयूपी के पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापतिलखनऊ पुलिसलखनऊ पुलिस ने कसा शिकंजा
Previous Post

दिल्ली विधानसभा में हंगामा, आप विधायकों ने कृषि कानूनों कि प्रतियां फाड़ी

Next Post

श्रीहरिकोटा ISRO ने लांच किया कम्युनिकेशन सैटलाइट, PSLV-C50 का सफल प्रक्षेपण

Desk

Desk

Related Posts

Potato Pinwheel
Main Slider

घर आएं गेस्ट के लिए झटपट बनाएं चटपटे पोटेटो पिनवील

19/07/2026
chutney
Main Slider

इसका जायका खाने में लगाएगा स्वाद का तड़का, देखें रेसिपी

19/07/2026
Eyebrows
Main Slider

आइब्रो को घनी बनाने के लिए अपनाएं ये उपाय

19/07/2026
Gold Facial
Main Slider

खुद से ही करें ये फेशियल, बच जाएगा पार्लर का खर्चा

19/07/2026
Mukhyamantri Shikshak Suraksha Cashless Medical Scheme turns out to be a boon
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री शिक्षक सुरक्षा कैशलेस चिकित्सा योजना बनी वरदान, मात्र 10 दिनों में 142 शिक्षकों को मिला लाभ

18/07/2026
Next Post

श्रीहरिकोटा ISRO ने लांच किया कम्युनिकेशन सैटलाइट, PSLV-C50 का सफल प्रक्षेपण

यह भी पढ़ें

SBI

SBI PO एडमिट कार्ड जारी, यहां से करें डाउनलोड

05/12/2022
Divyang gets GST notice of 86 lakhs

सुभासपा नेता ने सिपाही से ठगे सात लाख, जान से मारने की दी धमकी

06/08/2022

भाजपा ने अपराधियों की जात को गद्दी से रद्दी बनाकर रखा : सिद्धार्थ नाथ

04/08/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version