• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

इटली की लुक्रेशिया माघ मेले में कर रही है भजन कीर्तन

Writer D by Writer D
09/01/2026
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, प्रयागराज, राजनीति
0
Lucrezia from Italy is performing Bhajan Kirtan at the Magh Mela

Lucrezia from Italy is performing Bhajan Kirtan at the Magh Mela

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

प्रयागराज: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में संगम की रेती पर माघ मेला (Magh Mela) के दौरान इटली से आयी 22 साल की लुक्रेशिया (Lucrezia) दिन-भर भजन-कीर्तन करती हैं। भारतीय संस्कृति में रमी लुक्रेशिया का कहना है कि महाकुंभ ने उनकी जिंदगी ही बदल दी है। श्रद्धा और आस्था का सैलाब उन्होंने पहले कभी नहीं देखा था। सनातन की शक्ति को समझकर उन्होंने इसे अपनाने का फैसला किया।

विदेशी होकर भी भारतीय आध्यात्मिक परंपराओं से गहरा जुड़ाव और सबका ध्यान खींच रहा है। लुक्रेशिया (Lucrezia) सनातन धर्म अपना चुकी हैं। अपने गुरु मनमौजी राम पुरी से दीक्षा भी ले चुकी हैं। लुक्रेशिया महाकुंभ के दौरान भी प्रयागराज आई थीं। संगम लोअर मार्ग स्थित नेमिषारण्य आश्रम में रह रहीं लुक्रेशिया ‘जय सियाराम’, ‘जय सीताराम’ और ‘हर हर महादेव’ के जयकारों के साथ मंत्रोच्चार सीख रही हैं।

भारतीय संस्कृति की तरफ उनका झुकाव, साधना और श्रद्धा के मेले में हर तरफ चर्चा हो रही है। मेले में साधु-संतों के साथ लुक्रेशिया भी साधना में लीन हैं। आश्रम में हाथ जोड़कर लोगों का अभिवादन करती हैं। भक्ति गीतों व मंत्रों का अभ्यास करती हैं। विदेशी पहनावे के बावजूद उनके विचार और भाव पूरी तरह भारतीय सनातन संस्कृति में रचे-बसे दिखाई देते हैं। लुक्रेशिया ने कहा “ सनातन धर्म ने मुझे अंदरूनी शांति दी है। जीवन को समझने की नई दिशा दी है। मैं तीसरी बार भारत आई हूं। 2024 में मैंने राजस्थान की यात्रा की थी।

जहां भारतीय संस्कृति और अध्यात्म से मेरा गहरा जुड़ाव हो गया।इसके बाद साल 2025 में मैं महाकुंभ के दौरान प्रयागराज पहुंचीं। विशाल जनसमूह और भव्य आयोजन को देखकर मैं अभिभूत हो गई। अब मैं माघ मेले के दौरान वह अपने गुरु के पास आई हूं। अब मैं दीक्षा लेकर सनातन परंपरा को करीब से समझ रही हूं।”

लुक्रेशिया (Lucrezia) ने कहा “ यह साल मेरे जीवन में एक नई और सकारात्मक शुरुआत लेकर आया है। माघ मेले में रहकर मुझे ध्यान, तप और बिना किसी भौतिक जरूरत के सन्यासी जीवन को समझने का अवसर मिला है। माघ मेले में मैंने यह भी सीखा कि किस तरह मन और आत्मा को शुद्ध रखा जा सकता है। संगम तट पर साधना और गुरु के मार्गदर्शन में रहते हुए मैं अपनी सारी परेशानियों और नकारात्मक विचारों को पीछे छोड़ पाई। माघ मेले का वातावरण, गंगा की पवित्रता और साधु-संतों का सान्निध्य मेरे भीतर से सबकुछ बदल रहा है।”

इटली के महिला साधक ने कहा “अब मैं भारतीय आध्यात्मिक परंपरा को अपने जीवन का हिस्सा बनाना चाहती हूं।गुरु मनमौजी राम पुरी ने बताया कि लुक्रेशिया मेरी शिष्या हैं। वह महाकुंभ मेले के दौरान मेरे पास आई थीं, तभी से सनातन धर्म के बारे में सीख रही हैं। वह हिंदी भाषा भी सीख रही हैं और भारतीय संस्कृति को समझने का प्रयास कर रही हैं। महाकुंभ के दौरान काफी समय तक वह मेले में उनके साथ रहीं। उसी दौरान उन्हें आध्यात्मिक ज्ञान मिला, जिसके बाद से वह प्रयागराज को तीर्थराज और गंगा को मां कहकर संबोधित करती हैं। इस बार माघ मेले (Magh Mela) में वह चार दिन पहले ही पहुंची हैं। लुक्रेशिया के साथ उनके पिता भी आए हुए हैं। दिन के समय वह आश्रम में रहकर साधना और सेवा करते हैं। जबकि शाम को होटल लौट जाते हैं।”

Tags: Magh MelaPrayagraj News
Previous Post

Land for Jobs: लालू परिवार को तगड़ा झटका, कोर्ट ने आरोप तय करना का दिया आदेश

Next Post

किसान नेता का अश्लील क्लिप वायरल, संगठन ने भंग की जिला इकाई

Writer D

Writer D

Related Posts

Yamuna swells at Syanachatti
Main Slider

उत्तराखंड में बारिश का कहर! यमुनोत्री हाईवे पर भूस्खलन, स्यानाचट्टी में होटलों तक पहुंची यमुना

31/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मंडियों का पुनरोद्धार हो, आधुनिक सुविधाओं से लैस हों सभी मंडियां: मुख्यमंत्री

31/07/2026
Mayawati
उत्तर प्रदेश

नाम बदलने की सियासत में मायावती की एंट्री, सरकार से की ये अपील

31/07/2026
shehzad poonawalla
Main Slider

भाजपा में सब ठीक नहीं? शहजाद पूनावाला के बायो ने बढ़ाई राजनीतिक हलचल

31/07/2026
Lucknow Nagar Nigam
Main Slider

भाजपा ने घोषित की नगर निगम की नई टीम, मुन्ना मिश्रा को मिली उपनेता की जिम्मेदारी

31/07/2026
Next Post
Radha Raman Verma

किसान नेता का अश्लील क्लिप वायरल, संगठन ने भंग की जिला इकाई

यह भी पढ़ें

Arrested

हत्या की घटना में फरार 15 हजार का इनामी अभियुक्त गिरफ्तार

05/04/2023
Ramlala

सीएम योगी 1 जून को रखेंगे राम मंदिर के गर्भगृह की पहली शिला

25/05/2022
Film City

फिल्म सिटी से 50 हजार लोगों को मिलेगा रोजगार, 5-7 लाख को अप्रत्यक्ष रूप से होगा लाभ

28/06/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version