• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

शुक्रवार को करें ये उपाय, बरसेगा मां लक्ष्मी की कृपा

Writer D by Writer D
15/08/2025
in धर्म, फैशन/शैली
0
Maa Lakshmi

Maa Lakshmi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

आज शुक्रवार हैं जो कि मां लक्ष्मी (Maa Lakshmi) को समर्पित होता हैं। शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी कि पूजा कर उनका आशीर्वाद पाया जा सकता हैं। मां लक्ष्मी की कृपा से व्यक्ति के जीवन में सुख-समृद्धि, सम्पन्नता, समृद्धि आदि का आगमन होता हैं। आज के दिन किए गए उपाय मां लक्ष्मी की कृपा दिलाने का काम करते हैं। इसलिए आज इस कड़ी में हम आपको शुक्रवार के दिन किए जाने वाले कुछ उपायों की जानकारी देने जा रहे हैं जो जीवन को संवारने का काम करेंगे। तो आइये जानते हैं उपायों के बारे में।

मां लक्ष्‍मी (Maa Lakshmi) को चढ़ाए सफेद वस्तुएं

मां लक्ष्‍मी को सफेद वस्‍तुएं अतिप्रिय हैं इसलिए महिलाएं मां को चीनी, दूध से बनी चीजें जैसे दही, खीर और मिठाइयां आदि का भोग लगाएं। इसके अलावा सफेद फूल, घी का दीया, शंख, कौड़ी, कमल, मखाना, बताशा अर्पित करने से भी मां जल्दी प्रसन्न होंगी। साथ ही इस दिन सफेद कपड़े पहनना भी शुभ माना जाता है।

कुंवारी कन्याओं को करवाएं भोजन

शुक्रवार के दिन 3 कुंवारी कन्याओं को आदर सहित घर बुलाकर खीर का खिलाकर उन्हें अपने इच्छानुसार भेंट व दक्षिणा दें। इसके साथ ही पीले रंग के कपड़े देकर उन्हें सम्मानपूर्वक घर से विदा करें। इससे देवी लक्ष्मी की असीम कृपा की प्राप्ति होती है।

इस मंत्र का करें जाप

सुबह उठते ही ‘ॐ श्रीं श्रीये नम:’ मंत्र का जाप कम से कम 108 बार करें। स्नान करते समय भी आप इस जाप को लगातार पढ़ते रहें। ऐसा करने से घर की आर्थिक स्थिति में काफी सुधार आएगा। साथ ही श्री लक्ष्मी स्तुति का पाठ भी जरूर करें।

तिजोरी में रखें कमल का फूल

शुक्रवार को घर या दुकान की तिजोरी में कमल का फूल रखें। उस फूल को करीब 1 महीने रखने के बाद उसकी जगह पर नया फूल रख दें। वहीं, चाहकर भी पैसे नहीं टिक पाता तो शुक्रवार के दिन तिजोरी या रुपए रखने की जगह पर 5 कौड़ियां रखें। इससे धन की कमी नहीं होगी।

सुहागन स्त्रियां करें ये काम

सुहागन स्त्रियां इस दिन सुहाग का सामान जैसे चूड़ियां, कुमकुम, लाल साड़ी मां को भेंट करें। साथ ही महिलाएं माता लक्ष्मी का व्रत रखें। इससे पति की उम्र लंबी होती है और रिश्ते में भी प्यार बना रहता है। माता लक्ष्मी को लाल रंग बहुत प्रिय है इसलिए आप लाल उन्हें प्रसन्न करने के लिए लाल वस्त्र पहनने के साथ घर या पूजा स्थल को लाल फूलों से सजा सकते हैं।

दक्षिणावर्ती शंख से छिड़काव

शुक्रवार को दक्षिणावर्ती शंख में थोड़ा-सा गंगाजल डालकर भगवान विष्‍णु का अभिषेक करें। साथ ही मां लक्ष्‍मीजी का भी पाठ करें। इससे घर में धन का आगमन होगा और आर्थिक समस्याएं दूर होंगी।

गाय को खिलाएं रोटी

हर शुक्रवार के दिन गाय को ताजी रोटी बनाकर खिलाएं। ऐसा करने से माता की कृपा आप पर बनी रहेगी। साथ ही धन से जुड़ी समस्याएं दूर होंगी। शुक्रवार के दिन किसी गरीब या जरुरतमंद व्यक्ति को सफेद चीजें जैसे कि आटा, चावल या सफेद रंग के कपड़े दान करें। इससे माता की कृपा आप पर बनी रहती है।

मनी प्लांट लगाएं

शुक्रवार के दिन घर में मनीप्लांट लगाना अच्छा माना जाता है। पौधे को खरीदने के बाद पहले उसे मां के चरणों में रखें और फिर गमले या बोतल में लगाएं। इससे घर में सुख-समृद्धि बनी रहेगी और पैसों से जुड़ी समस्याएं भी दूर होंगी।

घर में रखें कुबेर यंत्र

मां लक्ष्मी (Maa Lakshmi) को आकर्षित करने के लिए घर के मेन गेट पर स्वास्तिक का निशान बनाएं। साथ ही शुक्रवार की शाम को घर में शंख बजाना भी शुभ माना जाता है। इसके अलावा शुक्रवार के दिन घर में लक्ष्मी या कुबेर यंत्र रखें। इससे आपकी सारी इच्छाएं पूरी होंगी और धन संबंधी समस्याएं भी दूर होगी।

Tags: Astrology tipsastrology tips in hindifriday remediesmaa lakshmiज्योतिष टिप्सज्योतिष टिप्स हिंदी मेंमां लक्ष्मी के उपायशुक्रवार के उपाय
Previous Post

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर ऐसे करें बाल-गोपाल की पूजा, पूरी होगी संतान प्राप्ति की मनोकामना

Next Post

भूलकर भी इस जगह ना बनाएं मंदिर, हो सकता है बड़ा नुकसान

Writer D

Writer D

Related Posts

Budh Dev
Main Slider

24 जुलाई से बुधदेव चलेंगे सीधी चाल, अटके हुए काम अब पकड़ेंगे रफ्तार

21/07/2026
Plants
धर्म

इस तरह पौधे लगाकर दूर करें अपनी परेशानियां

21/07/2026
Lips
Main Slider

होंठों का कालापन दूर करने के लिए करें ये उपाय

21/07/2026
Orange Face Pack
फैशन/शैली

बहुत काम के है छिलके, आजमाएं इससे बने ये फेस पैक

21/07/2026
unwanted hair
फैशन/शैली

अनचाहे बालों को हटाने के लिए आजमाए ये टिप्स

21/07/2026
Next Post
mandir

भूलकर भी इस जगह ना बनाएं मंदिर, हो सकता है बड़ा नुकसान

यह भी पढ़ें

Terrorists Attack

कुपवाड़ा में सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को मार गिराया

16/05/2024

भोपाल : पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

22/07/2020
Mallikarjun Kharge

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कोरोना संकट पर मोदी को लिखा पत्र

09/05/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version