• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

NRA के तहत निर्णय लेने वाला मध्यप्रदेश बना देश का पहला राज्य: शिवराज

Desk by Desk
21/08/2020
in Main Slider, मध्य प्रदेश, राष्ट्रीय
0
shivraj singh chauhan

शिवराज सिंह चौहान

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार ने निर्णय लिया है कि राष्ट्रीय भर्ती एजेंसी (एनआरए) द्वारा आयोजित परीक्षाओं में प्राप्त अंकों के आधार पर ही प्रदेश के युवाओं को नौकरी दी जाएगी।

आधिकारिक जानकारी में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के निर्णय को अमल में लाने और एनआरए द्वारा आयोजित परीक्षाओं में प्राप्त अंकों के आधार पर ही नौकरी देने का अभूतपूर्व निर्णय लिया गया है। ऐसा निर्णय लेने वाला मध्यप्रदेश पहला राज्य है। इससे युवाओं का जीवन सहज सुगम बनेगा।

एकता कपूर को मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय अंतरिम राहत, अगली सुनवाई 28 अगस्त को

उन्होंने बताया कि देश के दूसरे राज्य भी मध्यप्रदेश की इस पहल को अपनाकर अपने युवा बेटे-बेटियों के कल्याण के लिए आगे आयेंगे। उन्होंने कहा कि हमने एक और अनूठा एवं क्रांतिकारी निर्णय लिया है, जिसमें प्रदेश की शासकीय नौकरियों के लिए युवाओं को अलग से कोई परीक्षा देने की आवश्यकता नहीं होगी। एनआरए की मेरिट के आधार पर निर्धारित श्रेणियों में प्रदेश के युवाओं को सरकारी नौकरी दी जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि केन्द्र सरकार ने राष्ट्रीय भर्ती एजेंसी के गठन की मंजूरी दी है। जिसके तहत एक परीक्षा में बैठने वाले उम्मीदवारों को कई पदों के लिये प्रतिस्पर्धा का मौका मिल सकेगा। श्री चौहान ने कहा कि इस अनूठी व्यवस्था के तहत युवाओं को अलग-अलग आवेदन और अलग-अलग फीस भरने से मुक्ति मिलेगी। अभ्यर्थियों के समय की बचत के साथ भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता भी आएगी।

शी जिनपिंग की पार्टी में उठे अब बगावत के सुर, घर में घिरा ड्रैगन

श्री चौहान ने कहा कि विद्यार्थियों के हित में प्रधानमंत्री श्री मोदी द्वारा ऑनलाइन परीक्षाएं आयोजित किए जाने का निर्णय भी स्वागत योग्य है। इसके द्वारा आयोजित परीक्षाएं ऑनलाइन होंगी और प्रत्येक जिले में कम से कम एक परीक्षा केन्द्र अवश्य होगा। अब देश के युवाओं को एस.एस.सी., आर.आर.बी., आई.बी.पी.एस. की अलग-अलग परीक्षाओं के स्थान पर केवल एक ही परीक्षा कॉमन इलिजिबिलिटी टेस्ट-सामान्य योग्यता परीक्षा (सीईटी) देनी होगी। उन्होंने कहा कि इससे देश के गांव और दूरदराज के क्षेत्रों में रहने वाले युवाओं, बेटियों, दिव्यांगों को परीक्षा के लिए निरर्थक भागदौड़ और अनावश्यक व्यय से मुक्ति मिलेगी।

श्री चौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश को आत्मनिर्भर की दिशा में ले जाने के लिये जो समेकित प्रयास किये जा रहे है, उसमें प्रदेश की शासकीय नौकरियां प्रदेश के युवाओं को ही देने का निर्णय लिया गया है। हमारी प्राथमिकता है कि मध्यप्रदेश के संसाधन मध्यप्रदेश के बच्चों के लिये ही हो। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी ने आत्मनिर्भर भारत का जो सपना संजोया है, उसे हम आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश को साकार रूप देकर प्रधानमंत्री के सपने को मूर्तरूप देंगे।

Tags: 24ghante online.comlatest trump newsNational newsNational Recruitment AgencyOne Country One ExamOne Country One Ration Cardएक देश एक परीक्षाएक देश एक राशन कार्डराष्ट्रीय भर्ती एजेंसी
Previous Post

राखी के मौके पर अपनाए ये स्टाइलिश लुक

Next Post

बिना कुछ बुरा किए दुश्मनों को अगर दे दी आपने ये सजा, तो जानें होगा क्या

Desk

Desk

Related Posts

cm yogi
Main Slider

योगी सरकार प्रदेशभर में चलाएगी ‘सेवा संकल्प अभियान’, गांव से महानगर तक होंगे जनसेवा के कार्यक्रम

03/09/2026
CM Dhami released the book ‘Uttarakhand at 25’
Main Slider

नीति निर्माण में शोध और नवाचार को मिले प्राथमिकता, योजनाओं के प्रभाव का नियमित मूल्यांकन हो: सीएम धामी

03/09/2026
cm yogi
Main Slider

विदेशी आक्रांताओं ने मंदिरों को तोड़ा, लेकिन भक्ति नहीं डिगा पाएः मुख्यमंत्री योगी

03/09/2026
Will provide permanent solution to flood problem: CM Yogi
Main Slider

बाढ़ की समस्या का कराएंगे स्थायी समाधान: सीएम योगी

03/09/2026
Rajnath Singh-CM Dhami
Main Slider

चम्पावत में पूर्व सैनिकों के लिए खुलेगा ECHS पॉलीक्लिनिक, रक्षा मंत्री ने दिया उचित विचार का भरोसा

03/09/2026
Next Post

बिना कुछ बुरा किए दुश्मनों को अगर दे दी आपने ये सजा, तो जानें होगा क्या

यह भी पढ़ें

CM Bhajan Lal Sharma

गरीब कल्याण के संकल्प को साकार करने की दिशा में केन्द्र और राज्य सरकार कृतसंकल्पित : मुख्यमंत्री

02/10/2024
cm yogi

इलाज के अभाव में किसी को परेशानी का सामना न करना पड़े: मुख्यमंत्री योगी

22/12/2025
Shot

CM आवास पर तैनात सिपाही की गोली लगने से मौत, PAC वैन में मिला खून से लथपथ शव

21/01/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version