• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सत्ता के संरक्षण में माफिया पनपते नहीं, बल्कि पनाह मांगते हैं : योगी

Desk by Desk
07/10/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
सीएम योगी CM Yogi

सीएम योगी

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष विजनलेस करार देते हुये कहा कि उसकेेेे पास गिनाने को कुछ भी नहीं है, लिहाजा वह सिर्फ प्रोपगंडा फैला रहा है।

श्री योगी ने मंगलवार को कानपुर देहात में घाटमपुर विधानसभा क्षेत्र के पदाधिकारियों से ऑनलाइन बातचीत करते हुये कहा कि विपक्ष किस हद तक जा सकता है, हालिया घटनाएं इसका सबूत हैं। भाजपा कार्यकर्ता लोगों को केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियां बताने के साथ-साथ विपक्ष की पोल भी खोलें।

उन्होने कहा कि उपचुनाव के मद्देनजर पदाधिकारी उपचुनाव में बूथ के गठन और उसके बाद मतदाताओं से गहन जनसंपर्क पर पूरा फोकस करें। कोरोना के कारण बदले परिदृश्य में यही जीत की कुंजी है। संपर्क के दौरान कोविड के प्रोटोकॉल का अनुपालन करते हुए लोगों को बताएं कि अब नौकरियां क्षेत्र या जाति के आधार पर नहीं, मेरिट के आधार पर पूरी पारदर्शिता के साथ मिलती हैं। इसी आधार पर साढ़े तीन साल में तीन लाख युवाओं को नौकरियाँ मिलीं हैं। जल्दी ही इतने ही युवाओं को और मिलेगी।

J&K : शोपियां में सुरक्षा बलों की आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ जारी

मुख्यमंत्री ने कहा कि अब सत्ता के संरक्षण में अपराधी और माफिया पनपते नहीं, बल्कि पनाह मांगते हैं। जंगलराज के नाते अब उद्यमी यहां से अपना कारोबार समेटते नहीं बल्कि लगाने को लालायित हैं और लगा भी रहे हैं। अब बिजली सिर्फ कुछ वीआईपी जिलों को नहीं, सबको तय समय तक मिलती है।

योगी ने कहा जबसे केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बने हैं तबसे देश को श्रेष्ठ, सशक्त और समृद्ध बनाने के लिए ढेरों काम हुए हैं। यहां तक कि कोरोना के अभूतपूर्व संकट के दौरान भी उनके मार्गदर्शन में असाधारण काम हुए हैं। दूसरे प्रदेशों में रहने वाले 40 लाख से अधिक श्रमिकों और कोटा एवं राजस्थान में रहने वाले हजारों छात्रों की सकुशल और ससम्मान वापसी हुई। हर आने वाले श्रमिको के अलावा लाखों की संख्या में जरूरतमंदों को भरण-पोषण भत्ता और राशन दिया गया। ओडीओपी, विश्वकर्मा श्रम सम्मान के जरिए प्रशिक्षण देकर लाखों युवाओं को स्वरोजगार दिया गया। विकास का यह सिलसिला जारी रहेगा।

अखिलेश यादव बोले- निजीकरण की आड़ में रोजगार खत्म कर रही है बीजेपी सरकार

मुख्यमंत्री ने कहा कि गंगा हमारी आस्था की केंद्र है। गंगा की अविरलता और निर्मलता के लिए कानपुर में बहुत कुछ किया गया और किया जाएगा। करीब 100 साल बाद सीसामऊ में अब एक बूंद भी गंदा पानी नहीं गिरता है।

प्रदेश सरकार मे मंत्री रही कमलरानी वरुण के असामयिक निधन पर शोक जताते हुए उन्होने कहा कि वे लोकप्रिय, जुझारू और विचारधारा के प्रति समिर्पत जनप्रतिनिधि थीं। पार्षद से शुरू होकर देश की सबसे बड़ी पंचायत तक पहुंचाना इसका सबूत है। उनके परिवार और परिजनों के प्रति मेरी पूरी संवेदना है।

जानें कैसे कराएं PM Kisan सम्मान निधि योजना में रजिस्ट्रेशन

इस मौके पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा कि जिनका विकास से कभी कोई सरोकार नहीं रहा है उनके पेट में प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की अगुआई में होने वाले चैतरफा विकास से मरोड़ होना स्वाभाविक है। उनकी कतई फिक्र न करें। उनकी साजिशों को बनेकाब करते हुए आप सदा राष्ट्र को सर्वोपरि मानते हुए कार्य करें। आप उस पार्टी के सदस्य हैं जिसमें श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय और अटल बिहारी वाजपेयी जैसे नेता हुए हैं। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री उनकी ही परंपरा को संकल्प भाव से आगे बढ़ा रहे हैं। इनके आदर्शों पर चलकर इनके सपनों को साकार करना आपका भी फर्ज है।

श्री सिंह ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस सपा और बसपा जैसे दलों का आधार खत्म हो चुका है। भाजपा की लोकप्रियता का ग्राफ दिनों दिन बढ़ता जा रहा है ऐसे में यह दल झूठ व भ्रम फैलाकर उत्तर प्रदेश में अराजकता का माहौल पैदा करना चाहते हैं लेकिन जनता इन दलों के सच को जानती है कि किस तरीके से सत्ता में रहते हुए इन्होंने जन धन की लूट की, अपराधियों माफियाओं को संरक्षण दिया।

Tags: 24ghante online.comcm yogiLatest Uttar Pradesh News in Hindipolitical newsup government newsUP Politics
Previous Post

स्टाइल के मामले में किसी से कम नहीं सिंगर सपना चौधरी

Next Post

7 अक्तूबर राशिफल: राशिनुसार जानिए कैसा बीतेगा आपका आज का दिन

Desk

Desk

Related Posts

Yamuna swells at Syanachatti
Main Slider

उत्तराखंड में बारिश का कहर! यमुनोत्री हाईवे पर भूस्खलन, स्यानाचट्टी में होटलों तक पहुंची यमुना

31/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मंडियों का पुनरोद्धार हो, आधुनिक सुविधाओं से लैस हों सभी मंडियां: मुख्यमंत्री

31/07/2026
Mayawati
उत्तर प्रदेश

नाम बदलने की सियासत में मायावती की एंट्री, सरकार से की ये अपील

31/07/2026
shehzad poonawalla
Main Slider

भाजपा में सब ठीक नहीं? शहजाद पूनावाला के बायो ने बढ़ाई राजनीतिक हलचल

31/07/2026
Lucknow Nagar Nigam
Main Slider

भाजपा ने घोषित की नगर निगम की नई टीम, मुन्ना मिश्रा को मिली उपनेता की जिम्मेदारी

31/07/2026
Next Post

7 अक्तूबर राशिफल: राशिनुसार जानिए कैसा बीतेगा आपका आज का दिन

यह भी पढ़ें

banana tree

गुरुवार के दिन की इस पेड़ की पूजा करने से होता है धन-संपत्ति का आगमन

18/11/2021
Saddam

माफिया अशरफ के साले सद्दाम को एसटीएफ़ ने दबोचा, घोषित था एक लाख का इनाम

28/09/2023
Truck-Trolley Collision

अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर पलटने से दो युवकों की दबकर मौत

30/10/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version