• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

यूपी में माफिया अब योगी बाबा से माफी की गुहार लगा रहे हैं : दिनेश शर्मा

Writer D by Writer D
24/09/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, गाजीपुर, राजनीति
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

यूपी के डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने आज गाज़ीपुर का दौरा किया। उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ग़ाज़ीपुर से कासिमाबाद क्षेत्र में पहुंचें, जहां टाउन नेशनल इंटर कालेज में बीजेपी के अति पिछड़ा महा सम्मेलन को सम्बोधित किया। इसके बाद डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने अफसरों और जन प्रतिनिधियों के साथ मीटिंग भी की।

डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने संबोधन में कहा कि बीजेपी ने महाराजा सुहेलदेव के नाम पर हाल बनवाया। पीएम मोदी ने महाराजा सुहेलदेव के नाम पर डाक टिकट जारी किया। बीजेपी सरकार ने महाराजा सुहेलदेव कर स्मारक के लिए 56 करोड़ रुपये दिए। अति पिछड़े और अनुसूचित जाति के समाज ने विदेशी आक्रमणकारियों का मुकाबला किया। दुनिया के ताकतवर लोगों में पीएम मोदी का नाम आता है।

मोदी जी, योगी जी सबका साथ सबका विकास पर विश्वास करते हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ सन्त हैं, वह किसी से नहीं डरते। यूपी में माफियाओं पर बुल्डोजर चल रहा है। माफिया अब योगी बाबा से माफी की गुहार लगा रहे हैं। आज यूपी में अपराधी कांप रहा है, जनता चैन की नींद सोती है। विपक्षी दलों ने आज तक देश-प्रदेश का कोई विकास नही किया।

लखनऊ की बेटी ने बढ़ाया मान, NASDAQ की दीवार पर मिली जगह

बीजेपी सरकार में विकास का एक एक पैसा जनता तक पहुंच रहा है। बीजेपी सरकार ने घर-घर शौचालय बनवाया। भाजपा सरकार ने घर घर बिजली का कनेक्शन दिया। बीजेपी सरकार ने गांव-गांव सड़कें बनवायी। बीजेपी पिछड़े, अति पिछड़े समेत सभी वर्गों का विकास कर रही।

श्री शर्मा ने कहा कि सपा की सरकार बनते ही शिक्षामित्रों को नियमित किए जाने व पुरानी पेंशन लागू किए जाने के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के बयान पर उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने कहा कि अपने शासनकाल में जो विसंगति उनके द्वारा की गई थी, उसके शुद्धीकरण का उपाय उनके पास भी नहीं है । शिक्षामित्रों के विरुद्ध सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के बाद भी भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने उन्हें बेरोजगार नहीं होने दिया।

उन्होंने कहा कि डेढ़ लाख से अधिक शिक्षकों की भर्ती की गई। 1 लाख 37 हजार पुलिसकर्मियों की भर्ती की गई। 4 लाख 50 हजार भर्ती पारदर्शी रूप से हुई है। 1 करोड़ 67लाख लोगों को वन डिस्टिक्ट वन प्रोडक्ट एवं लघु उद्योगों के माध्यम से रोजगार दिया गया है। कार्यक्रम में मंत्री अनिल राजभर के अलावा एमएलसी विशाल सिंह चंचल, भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष, राजेश राजभर विधायक अलका राय आदि मौजूद रहे।

Tags: Dr. Dinesh Sharmagazipur newsup news
Previous Post

लखनऊ की बेटी ने बढ़ाया मान, NASDAQ की दीवार पर मिली जगह

Next Post

योगी सरकार का फैसला, सम्भल में बनेंगे तीन नए पुलिस थाना

Writer D

Writer D

Related Posts

Rajnath Singh
उत्तर प्रदेश

बुजुर्गों की सेवा से बड़ा कोई पुण्य कार्य नहीं हो सकता: राजनाथ सिंह

29/08/2026
CM Dhami
Main Slider

हल्द्वानी में व्यापारियों से बोले CM धामी- “आप व्यापार बढ़ाइए, सरकार आपके साथ खड़ी है”

29/08/2026
Passengers availed the benefit of the free bus travel facility.
उत्तर प्रदेश

रक्षाबंधन निशुल्क बस यात्रा: शनिवार शाम तक 80 लाख महिलाओं व सहयात्रियों ने उठाया सेवा का लाभ

29/08/2026
More than one lakh saplings planted on Rakshabandhan
उत्तर प्रदेश

रक्षाबंधन के पर्व पर भाई-बहनों ने लगाए एक लाख से अधिक पौधे

29/08/2026
CM Yogi conducted an aerial inspection of flood-affected villages in Ballia.
Main Slider

50-50 किलो राहत सामग्री दे रही सरकार, 500 ग्राम राहत नहीं पहुंचा पाती थी सपा: मुख्यमंत्री योगी

29/08/2026
Next Post

योगी सरकार का फैसला, सम्भल में बनेंगे तीन नए पुलिस थाना

यह भी पढ़ें

Siddharth Nath

सिद्धार्थनाथ बोले: सरकार या विपक्ष दोनों में ही होम आइसोलेशन में रहे अखिलेश

03/05/2021
indian railway

रेलवे ने 1.4 लाख पदों की भर्ती परीक्षाओं को लेकर दिया बड़ा अपडेट

12/12/2020
china-su ki

चीन ने म्यांमार पर जताया अपना हक, लगाए कंटीले तार, तनाव

02/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version