• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

योगी सरकार में माफिया राज गुंडाराज पर अंकुश लगा : स्वतंत्रदेव

Writer D by Writer D
14/03/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, सीतापुर
0
स्वतंत्रदेव सिंह Swatantradev Singh

स्वतंत्रदेव सिंह

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर भ्रष्टाचार का एक भी दाग नहीं है और देश प्रदेश की जनता की सेवा ही उनका लक्ष्य है।

सेवता विधानसभा के गोलोक कोडर गांव में आयोजित ग्राम चौपाल में श्री सिंह ने कहा कि भाजपा की कथनी व करनी एक है। गांव, गरीब, किसान, झुग्गी झोपड़ी का इंसान और महिलाओं के सम्मान का संकल्प केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार और योगी के नेतृत्व की प्रदेश भाजपा सरकार ने लिया है। आगामी पंचायत चुनाव में कार्यकर्ताओं को जुटकर अपने प्रत्याशी को जिताने के लिए पूरा जोर लगाना होगा।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मोदी सरकार ने 6 साल के कार्यकाल में ग्रामीण उत्थान के लिए क्रांतिकारी कदम उठाएं उज्जवला योजना ,सौभाग्य योजना, पीएम आवास, शौचालय, किसान सम्मान निधि,जनधन योजना जैसी योजनाएं लागू कर गरीबों को राहत पहुंचाई है वही प्रदेश की योगी सरकार ने लघु एवं सीमांत किसानों के ऋण माफ करने के साथ-साथ अनेक जन कल्याणकारी कार्यों के द्वारा विकास के नए आयाम स्थापित किये हैं।

ओडिशा विधानसभा: हंगामे के बीच सदन की कार्यवाही दो बार स्थगित

उन्होने कहा कि योगी सरकार में माफिया राज गुंडाराज पर अंकुश लगा है। आज गुंडे प्रदेश की सीमा छोड़ चुके हैं या जेल में हैं। भ्रष्टाचार पर अंकुश लगा है तथा गरीबों को मिलने वाली सरकारी मदद से बिचैलियों का राज खत्म हुआ। सपा बसपा व कांग्रेस ने पिछले 15 वर्ष तक प्रदेश की जनता को लूटा था, आज योगी सरकार ने प्रदेश में विकास के नए आयाम स्थापित कर जनता में विश्वास लौटाया है।

श्री सिंह ने कहा कि ऐतिहासिक राम मंदिर निर्माण का सपना आज मोदी व योगी सरकार में पूरा हो रहा है, यह हम सबके लिए गौरव की बात है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की आत्मा हैं। कार्यकर्ताओं के परिश्रम और जनता के विश्वास से पिछले सभी चुनाव में भाजपा का विजय परचम लहराया है और इस बार भी पंचायत चुनाव में भाजपा ने प्रत्येक सीट को जीतने का संकल्प लिया है।

यूपी पंचायत चुनाव से पहले तीन आईएएस समेत कई पीसीएस अफसरों के तबादले

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा जैसे देवतुल्य समर्पित व ईमानदार कार्यकर्ता किसी अन्य दल में नहीं है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा की सेवता में बाढ़ की समस्या के स्थाई हल के लिए सरकार ने डेढ़ करोड़ का बजट जारी किया है। साथ ही साथ अग्निशमन केंद्र की स्थापना के तथा सड़कों का जाल बिछाने का काम भी योगी सरकार पूरे जोर-शोर से कर रही है।

Tags: cm yogipm modiSwatantradevup news
Previous Post

आज से शुरू हो रहा है खरमास, इस दिन भूलकर भी न करें ये काम

Next Post

डिग्री धारकों को रोजगार के लिए नहीं पड़ेगा भटकना : डा शर्मा

Writer D

Writer D

Related Posts

Water level of the Mandakini river recedes in Chitrakoot.
उत्तर प्रदेश

चित्रकूट में घटा मंदाकिनी का जलस्तर, 688 लोगों का रेस्क्यू, सीएम योगी के निर्देश पर राहत-बचाव अभियान जारी

04/09/2026
CM Vishnudev Sai
Main Slider

नक्सलवाद के बाद अब बस्तर में विकास की नई इबारत लिखने का संकल्प : मुख्यमंत्री साय

04/09/2026
CM Dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री ने किसान-केंद्रित मोबाइल एप ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ का किया शुभारंभ

04/09/2026
उत्तर प्रदेश

खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र को नई रफ्तार, महिला स्वयं सहायता समूहों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में बड़ा कदम : केशव मौर्य

04/09/2026
New record for the Excise Department under the Yogi government.
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में आबकारी विभाग का नया रिकॉर्ड, पांच माह में 24,795 करोड़ रुपये राजस्व

04/09/2026
Next Post
dr. dinesh sharma

डिग्री धारकों को रोजगार के लिए नहीं पड़ेगा भटकना : डा शर्मा

यह भी पढ़ें

Clean Air Survey 2025

स्वच्छ वायु सर्वेक्षण 2025 में उत्तर प्रदेश की गूंज

10/09/2025
Smith became the number one batsman leaving behind Kiwi captain Williamson

कीवी कप्तान विलियमसन को पीछे छोड़ स्मिथ बने नंबर वन बल्लेबाज

16/06/2021

योगी सरकार ने किसानों से खरीदा अब तक 1.97 लाख मीट्रिक टन गेहूं

19/05/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version