• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

स्वच्छ वायु सर्वेक्षण 2025 में उत्तर प्रदेश की गूंज

Writer D by Writer D
10/09/2025
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
Clean Air Survey 2025

Clean Air Survey 2025

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ: स्वच्छता सर्वेक्षण के बाद उत्तर प्रदेश ने स्वच्छ वायु सर्वेक्षण 2025 (Clean Air Survey 2025) में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए देशभर में अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज कराई है। यह सर्वेक्षण पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय (MoEF\&CC) द्वारा राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम (NCAP) के अंतर्गत आयोजित किया गया, जिसमें शहरों का मूल्यांकन वायु गुणवत्ता सुधार और प्रदूषण नियंत्रण के प्रयासों के आधार पर किया गया।

शीर्ष स्थानों पर यूपी के शहर

* 10 लाख से अधिक आबादी वाले शहरों की श्रेणी

* आगरा – तीसरा स्थान
* कानपुर – पांचवां स्थान
* प्रयागराज – सातवां स्थान
* वाराणसी – 11वां स्थान
* गाज़ियाबाद – 12वां स्थान
* लखनऊ – 15वां स्थान

* 3 से 10 लाख आबादी वाले शहरों की श्रेणी

* झांसी और मुरादाबाद – संयुक्त रूप से दूसरा स्थान
* गोरखपुर और फिरोजाबाद – पांचवां स्थान
* बरेली – सातवां स्थान

* 3 लाख से कम आबादी वाले शहरों की श्रेणी

* अनपरा – पांचवां स्थान
* रायबरेली – सातवां स्थान
* गजरौला – 23वां स्थान
खुर्जा– 26वां स्थान

सम्मान और पुरस्कार

इस शानदार उपलब्धि के लिए आगरा, झांसी और मुरादाबाद को भारत सरकार के पर्यावरण मंत्री द्वारा सम्मानित किया गया और प्रत्येक शहर को ₹25 लाख की नकद पुरस्कार राशि प्रदान की गई। नगर विकास मंत्री ए के शर्मा (AK Sharma) ने पुरस्कृत नगरों को बधाई दिया।

वायु गुणवत्ता सुधार के लिए उठाए गए कदम

उत्तर प्रदेश के शहरी निकायों ने प्रदूषण नियंत्रण और वायु गुणवत्ता सुधार के लिए कई ठोस कदम उठाए, जिनमें प्रमुख हैं –

* निर्माण स्थलों और मुख्य सड़कों पर धूल नियंत्रण और नियमित जल छिड़काव
* यांत्रिक सड़क सफाई को दिनचर्या का हिस्सा बनाना
* ई-वाहनों और गैर-मोटर चालित परिवहन को प्रोत्साहन
* बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण, शहरी वन और हरित पट्टियों का विकास
* ठोस अपशिष्ट प्रबंधन का वैज्ञानिक क्रियान्वयन
* खुले में कचरा जलाने पर कड़ी कार्रवाई
* नागरिकों की भागीदारी बढ़ाने हेतु जन-जागरूकता अभियान

नगर विकास मंत्री ए के शर्मा (AK Sharma) ने कहा: “स्वच्छ वायु सर्वेक्षण 2025 (Clean Air Survey 2025) में आगरा, झांसी, मुरादाबाद सहित हमारे शहरों का बेहतरीन प्रदर्शन राज्य की सामूहिक प्रतिबद्धता का प्रतीक है। यह उपलब्धि न केवल हमारे पिछले प्रयासों की मान्यता है बल्कि आने वाले समय में और अधिक स्वच्छ, हरित और स्वस्थ शहरों के निर्माण के संकल्प को भी मजबूत करती है।”

भविष्य की दिशा

यह उपलब्धि न केवल नगर विकास विभाग की सक्रिय कार्यप्रणाली को दर्शाती है बल्कि नागरिकों और शहरी निकायों की सामूहिक जिम्मेदारी का प्रमाण भी है। उत्तर प्रदेश सतत, स्वच्छ और जलवायु-संवेदी शहरी विकास के क्षेत्र में देश का अग्रणी राज्य बनने की दिशा में लगातार नए आयाम स्थापित कर रहा है।

Tags: Clean Air Survey 2025
Previous Post

पं. पंत जी ने अपने कार्यकाल में राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए: केशव मौर्य

Next Post

फ़ेस्टिव सीजन में घर ले आएं नया स्कूटर, Activa समेत 10 टू- व्हीलर हुए इतने सस्ते

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

UPITS में दूसरे दिन 4,700 बी2बी बैठकें, 412 समझौते

26/09/2026
उत्तर प्रदेश

UPITS-2026 में दिखा हुनर का जादू, ‘आओ करके सीखें’ ने खींचा दर्शकों का ध्यान

26/09/2026
उत्तर प्रदेश

World Tourism Day 2026: 13 साल में 52.71 करोड़ पर्यटकों ने देखी काशी, पर्यटन के वैश्विक मानचित्र पर चमका वाराणसी

26/09/2026
उत्तर प्रदेश

ट्रेड शो में यूपी की महिला उद्यमियों ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर सजाए अपने उत्पाद

26/09/2026
Main Slider

भारी बारिश से प्रभावितों को तत्काल मिले राहत, सीएम योगी ने दिए सख्त निर्देश

26/09/2026
Next Post
Activa

फ़ेस्टिव सीजन में घर ले आएं नया स्कूटर, Activa समेत 10 टू- व्हीलर हुए इतने सस्ते

यह भी पढ़ें

Kurti

एवरग्रीन है कुर्ती का फैशन, जानें इसकी खासियत

18/07/2025
Ganesh Chaturthi

चमत्कारों से भरा हुआ है गणेश भगवान का ये मंदिर, पूरी होती है सभी मनोकामनाएं

11/09/2021
akhilesh yadav

जिंदगियां दम तोड़ रही हैं, लोग तड़प कर मर रहे हैं : अखिलेश

23/04/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version