• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

जेल से छूटते ही सबको मार दूंगा…, राजन तिवारी ने दी पुलिसकर्मियों को धमकी

Writer D by Writer D
22/08/2022
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, गोरखपुर
0
Rajan Tiwari

Rajan Tiwari

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गोरखपुर। माफिया और पूर्व विधायक राजन तिवारी (Rajan Tiwari) ने कचहरी से जेल जाते समय चार पुलिसकर्मियों को जान से मारने की धमकी दी। उसके समर्थकों ने पुलिस कर्मियों से धक्का-मुक्की भी की है। इस मामले में कैंट पुलिस ने राजन तिवारी के खिलाफ रविवार को केस दर्ज किया है। राजन तिवारी (Rajan Tiwari) के खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालने और धमकी देने की धारा में केस दर्ज हुआ है। राजन ने पुलिसकर्मियों को जेल से छूटकर आने पर जान से मारने की धमकी दी है।

राजन के जेल जाने के बाद पुलिस वालों ने इसकी शिकायत SSP से की। SSP डॉ.गौरव ग्रोवर ने इस मामले में तत्काल केस दर्ज करने के निर्देश दिए। कैंट थाने में तैनात सिपाही जय प्रकाश यादव, शरद, सौरभ और सुजीत की तहरीर पर माफिया राजन तिवारी (Rajan Tiwari) के खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालने और सिपाहियों को धमकी देने का केस दर्ज किया है।

बिहार और यूपी में कई आपराधिक मामले दर्ज

दरअसल, राजन तिवारी (Rajan Tiwari) मोतिहारी के गोविंदगंज से विधायक रहा है। उसके खिलाफ बिहार और यूपी में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। अकेले गोरखपुर में उस पर करीब 40 से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं। वह कैंट थाने में दर्ज गैंगेस्टर के मुकदमे में वांछित था और करीब 60 NBW कोर्ट से जारी था। गोरखपुर पुलिस ने 20 हजार का इनाम भी घोषित किया था।

कभी भी अरेस्ट हो सकते है पूर्व प्रधानमंत्री, घर के बाहर बड़ी सुरक्षा

बीते 18 अगस्त को गोरखपुर पुलिस ने बिहार पुलिस की मदद से राजन तिवारी रक्सौल के हरैया ओपी थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। वह नेपाल भागने की फिराक में था। इसके बाद पुलिस उसे गोरखपुर लाई और कोर्ट ने उसे 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। हालांकि जेल जाने के 24 घंटे के अंदर ही राजन को गोरखपुर जेल से फतेहगढ़ जेल में शिफ्ट कर दिया गया।

कौन है राजन तिवारी (Rajan Tiwari)?

मूल रुप से गोरखपुर के गगहा थाना क्षेत्र के सोहगौरा गांव निवासी राजन तिवारी ने साल 2019 के लोकसभा चुनाव से ठीक पहले लखनऊ में भाजपा की सदस्यता ली थी। जिस पर विवाद होने के बाद पार्टी ने राजन को साइड लाइन कर दिया था। हालांकि राजन तिवारी ने खुद को भाजपा नेता ही बताया। इससे पहले उन्होंने 2016 में BSP भी ज्वाइन की थी।

माफिया डॉन श्रीप्रकाश शुक्ला का था करीबी

राजन तिवारी की प्रारम्भिक शिक्षा भी गोरखपुर में हुई। युवा अवस्था में राजन तिवारी ने अपराध की दुनिया में कदम रख दिया। 80 के दशक के माफिया डॉन श्रीप्रकाश शुक्ला के संपर्क में आने के बाद राजन तिवारी का नाम कई अपराधों में सामने आया।

Tags: crime newsfarrrukhabaad newsgorakhpur newsRajan Tiwarishriprakash shuklaup newsup police
Previous Post

कभी भी अरेस्ट हो सकते है पूर्व प्रधानमंत्री, घर के बाहर बड़ी सुरक्षा

Next Post

पाकिस्तान के लिए जासूसी कर रहा था हिंदू शरणार्थी, 1998 में मिली थी भारत की नागरिकता

Writer D

Writer D

Related Posts

Atiq's sons will attend Aban's final journey.
Main Slider

आबान के आखिरी सफर में शामिल होंगे अतीक के बेटे, हाईकोर्ट ने शर्तों के साथ दी पैरोल

07/08/2026
Two workers die after entering septic tank
उत्तर प्रदेश

प्रयागराज में सेप्टिक टैंक बना मौत का जाल, जहरीली गैस से दो मजदूरों की दर्दनाक मौत

07/08/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

यूपी में 30 लाख लोगों की आजीविका का साधन बना हथकरघा-पावरलूम: सीएम योगी

07/08/2026
Heavy Rain
Main Slider

यूपी के कई जिलों में ऑरेंज-येलो अलर्ट, इन इलाकों में हो सकती है मूसलाधार बारिश

07/08/2026
Moving car turns into a fireball
उत्तर प्रदेश

चलते-चलते आग का गोला बनी कार, अंदर फंसे युवक की जिंदा जलकर मौत

07/08/2026
Next Post
hindu refugee arrested

पाकिस्तान के लिए जासूसी कर रहा था हिंदू शरणार्थी, 1998 में मिली थी भारत की नागरिकता

यह भी पढ़ें

क्यों Vladimir Putin नहीं चलाते हैं स्मार्टफोन? वजह जानकर आप भी कहेंगे: ‘वाह!’

Smartphone को Putin कहते हैं ‘No’, वजह दिलचस्प!

05/12/2025
Mahamandaleshwar Shyamdevacharya Maharaj

नरसिंह मंदिर के प्रमुख महामंडलेश्वर श्यामदेवाचार्य महाराज का निधन

16/04/2021

Diwali Special: दिवाली से पहले सस्ते हुए काजू-बादाम, जानें क्या है रेट

02/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version