• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कुंभ में रचा इतिहास: 5077 जवानों ने मास्क आकृति बनाकर दिया 2 गज दूरी का संदेश

इंडिया बुक ऑफ रिकार्ड में दर्ज हुआ आयोजन

Writer D by Writer D
07/04/2021
in Main Slider, उत्तराखंड, राजनीति, राष्ट्रीय
0
mask shape

जवानों ने मास्क आकृति बनाकर दिया 2 गज दूरी का संदेश

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

दुनिया के सबसे बड़े आध्यात्मिक आयोजन महाकुंभ को सकुशल सम्पन्न कराने में जुटी कुंभ मेला पुलिस ने बुधवार को रिकार्ड बनाया।

पांच हजार से ज्यादा सुरक्षाकर्मियों ने मास्क की शेप में खड़े होकर मानव मास्क के जरिये पूरी दुनिया को यह संदेश दिया कि पुलिस कुंभ मेला सकुशल सम्पन्न कराने के लिए पूरी तरह दृढ़संकल्पित है। इस दौरान आईजी संजय गुंज्याल ने सभी जवानों को कर्तव्यनिष्ठा और मुस्तैदी से कुंभ मेला सम्पन्न कराने के लिए शपथ भी दिलवाई।

मुख्य अतिथि गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज ने पुलिस के इस प्रयास की सराहना की। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्रीमहन्त नरेंद्र गिरी महाराज ने कहा कि इस कुंभ का यही सबसे महत्वपूर्ण संदेश है, जो भी श्रद्धालु आएं वे मास्क पहनें और दो गज की दूरी अपनाते हुए हरिद्वार पहुंचे।

बंगाल की जनता ने इस बार परिवर्तन का मन बना लिया है : स्मृति ईरानी

उन्होंने कहा कि पुलिस की यह मुहिम पूरी दुनिया को जागरूक करेगी।  महामंडलेश्वर डाॅ. प्रखर महाराज और स्वामी गिरिजानंद महाराज ने भी पुलिस के प्रयासों को सराहा। आईजी संजय गुंज्याल ने सभी संतों, अतिथियों और जवानों का आभार जताया।

इंडिया बुक ऑफ  रिकार्ड की ओर से निर्णायक के रूप में मौजूद विरेन्द्र सिंह और समन्वयक संदीप विश्नोई ने इस आयोजन को इंडिया बुक में नये रिकार्ड के रूप में दर्ज करने की घोषणा की।

यूपी में कोरोना की रफ्तार तेज, 24 घंटे में 6 हजार से ज्यादा नए मामले, 40 मौतें

इस मौके पर मेला पुलिस के एसएसपी जन्मेजय प्रभाकर खंडूरी, हरिद्वार जिले के एसएसपी सेन्थिल अबूदई कृष्ण राज एस, पूर्व मेयर मनोज गर्ग, धर्मेन्द्र चैधरी, सुनील पांडेय, राजेश शर्मा, उत्तरकाशी के एसपी मणिकांत मिश्रा, मेला एसपी सुरजीत सिंह पंवार, एसपी सिटी कमलेश उपाध्याय, एसपी ट्रैफिक प्रदीप राय, मेला सीओ ओमप्रकाश भट्ट, सीओ सिटी अभय प्रताप सिंह, सीओ आशीष भारद्वाज, सीओ शाश्वत पाराशर, सीओ राकेश देवली, संजीव शर्मा, जनसंपर्क अधिकारी मनोज नेगी, प्रतिशार निरीक्षक अनुराग शर्मा, रमेश गौड़ सहित बड़ी संख्या में पुलिस, पीएससी, सीआईएसएफ, सीआरपीएफ, आईटीबीपी, होमगार्ड, पीआरडी आदि सुरक्षाबलों के पांच हजार से ज्यादा जवान मौजूद रहे। कुंभ मेले में अपनी तरह का यह विशेष आयोजन है जो पहली बार रिकार्ड बुक में दर्ज हुआ।

Tags: Haridwar Kumbhharidwar kumbh 2021haridwar kumbh melaUttrakhand News
Previous Post

बंगाल की जनता ने इस बार परिवर्तन का मन बना लिया है : स्मृति ईरानी

Next Post

हिस्ट्रीशीटर चढ़ा पुलिस के हत्थे, कब्जे से बरामद हुए नौ देशी बम

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तराखंड

उत्तराखंड के 500 नर्सेज और वार्ड बॉय को विदेश में नौकरी दिलाने का लक्ष्य

23/10/2026
Main Slider

ठोस एवं प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन के नियमों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें: मुख्य सचिव

23/10/2026
उत्तराखंड

उत्तराखंड में विकास कार्यों के लिए ₹496 करोड़ की स्वीकृति

23/10/2026
पंजाब

आपत्तिजनक शब्दावली पर घिरे सुखपाल खैहरा, पंजाब विधानसभा से हुए निलंबित

23/10/2026
पंजाब

किसानों को बड़ी राहत, पंजाब के 80% खेतों तक पहुंचा नहरी पानी: भगवंत मान

23/10/2026
Next Post
cattle smuggling gang

हिस्ट्रीशीटर चढ़ा पुलिस के हत्थे, कब्जे से बरामद हुए नौ देशी बम

यह भी पढ़ें

Danish Kaneria

पाकिस्तानी क्रिकेटर को भी रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का इंतजार, बोले- जय जय श्री राम

14/01/2024
Asian Games

Asian Games: भारत पर हुई मेडल की बरसात, तीरंदाजी में गोल्ड तो मुक्केबाजी में मिला सिल्वर

04/10/2023
Madhuri Dixit

57 वर्ष की हुई बॉलीवुड की ‘धक-धक’ गर्ल

15/05/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version