• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

दो हिस्सों में बंटी मगध सुपरफास्ट एक्सप्रेस, मचा हड़कंप

Writer D by Writer D
08/09/2024
in क्राइम, बिहार, राष्ट्रीय
0
Magadh Superfast Express

Magadh Superfast Express

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पटना। रविवार को बिहार के बक्सर जिले में तुरीगंज और रघुनाथपुर रेलवे स्टेशनों के बीच नई दिल्ली से इस्लामपुर जा रही मगध एक्सप्रेस (Magadh Superfast Express) की कपलिंग टूट गई, जिससे ट्रेन दो हिस्सों में बंट गई। तुरीगंज और रघुनाथपुर रेलवे स्टेशनों के बीच सुबह करीब 11.08 बजे हुई इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ।

पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (सीपीआरओ) शारस्वती चंद्रा ने बताया कि यह घटना तब हुई जब नई दिल्ली से इस्लामपुर जा रही मगध एक्सप्रेस (20802) (Magadh Superfast Express) की कपलिंग टूट गई, जिससे ट्रेन तुरीगंज और रघुनाथपुर रेलवे स्टेशनों के बीच दो हिस्सों में बंट गई। बचाव दल के साथ-साथ तकनीकी दल भी मौके पर पहुंच गए हैं और अधिकारी इसे जल्द से जल्द ठीक करने की कोशिश कर रहे हैं। घटना कैसे हुई, इसके कारणों की जांच के आदेश दिए जाएंगे।

शनिवार को एमपी में भी हुआ था ट्रेन हादसा

इससे पहले शनिवार को मध्य प्रदेश में एक ट्रेन हादसा हो गया था। जहां शनिवार सुबह इंदौर-जबलपुर एक्सप्रेस ट्रेन के दो डिब्बे जबलपुर स्टेशन के पास पटरी से उतर गए थे। हादसा सुबह करीब 5.40 बजे हुआ। इस दुर्घटना में कोई यात्री घायल नहीं हुआ। अधिकारियों ने घटना के जांच के लिए एक समिति गठित कर दी है।

जबलपुर स्टेशन पश्चिम मध्य रेलवे (डब्ल्यूसीआर) क्षेत्र के अंतर्गत आता है। इंदौर-जबलपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस (22191) के दो डिब्बे उस समय पटरी से उतर गए, जब ट्रेन जबलपुर स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 6 के पास पहुंच रही थी। पटरी से उतरे डिब्बे इंजन के ठीक पीछे थे। पटरी से उतरने की घटना प्लेटफॉर्म से करीब 50 मीटर दूर हुई।

Tags: bihar newsMagadh Superfast Expresspatna newsRail accident
Previous Post

‘जो राम को लाए हैं…’ चर्चित गाने के सिंगर कांग्रेस में होंगे शामिल

Next Post

‘अगर डकैत ग्राहकों को गोली मार देते तो क्या सपा…’, सुल्तानपुर एनकाउंटर पर सीएम योगी ने अखिलेश को घेरा

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

CM धामी का ऐलान, PRD जवानों को मिलेगी बढ़ी हुई आर्थिक सौगात

31/10/2026
उत्तराखंड

सरदार पटेल ने रियासतों का एकीकरण कर रखी अखंड भारत की मजबूत नींव: CM धामी

31/10/2026
Main Slider

पंजाब चुनाव के लिए AAP का पहला दांव, भगवंत मान फिर धुरी से आजमाएंगे किस्मत

31/10/2026
उत्तराखंड

13 नवंबर को होगा तीसरा प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन, युवाओं की भागीदारी पर रहेगा विशेष जोर

30/10/2026
उत्तराखंड

ऊर्जा क्षेत्र में उत्तराखंड को बड़ी कामयाबी, त्यूणी-प्लासू प्रोजेक्ट को मिली वन स्वीकृति

30/10/2026
Next Post
CM Yogi

'अगर डकैत ग्राहकों को गोली मार देते तो क्या सपा...', सुल्तानपुर एनकाउंटर पर सीएम योगी ने अखिलेश को घेरा

यह भी पढ़ें

Four children drowned in the pond

मुंडन संस्कार में आए तीन किशोरों की नदी में डूबने से मौत

14/06/2022
CM Yogi

आज पीओके के लोग कहते हैं, हमें भारत का हिस्सा बनाइए: सीएम योगी

27/10/2023
Krrish 4

कृष 4′ को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस दिन से ऋतिक रोशन शुरू करेंगे शूटिंग

26/03/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version