• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

संत कबीर का पूरा जीवन मानव श्रेष्ठता का उदाहरण : रामनाथ कोविंद

Writer D by Writer D
05/06/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, संत कबीरनगर
0
President Ram Nath Kovind

President Ram Nath Kovind

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

संतकबीर नगर। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद (President Ram Nath Kovind) ने रविवार को कहा है कि कबीर दास (Kabir Das) ने पहले समाज को जगाया, फिर चेताया है । उनके जीवन से प्रेरणा लेकर हमें कार्य करना चाहिए भारत अपने हजारों वर्ष की अटूट विरासत को लेकर अपने पांव पर मजबूती से खड़ा है।

रविवार को कबीर चौरा पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद (President Ram Nath Kovind) ने कबीर अकादमी और शोध संस्थान सहित 49 करोड़ की कई परियोजनाओं का लोकार्पण करने के बाद कहा कि संतों के आगमन से धरती पवित्र हो जाती है । इसका प्रमाण मगहर की धरती है। यहां लगभग 3 वर्ष तक संत कबीर दास रहे। उनके आगमन से यह भूमि पूरी तरह से खिल उठी। यहां पर जल का अभाव था लेकिन संत कबीर दास के निवेदन पर गोरक्षपीठ के एक संत यहां आए और उनके प्रभाव से यहां का तालाब जल से भर गया और गोरख तलैया से सूखी पड़ी आमी नदी को जीवंत कर दिया।

मानव जीवन को सुधारने के लिए कबीरदास मगहर आए थे । वह सच्चे भक्त थे और लोगों की पीड़ा को समझते थे । उसे दूर करने के उपाय भी करते थे। उन्होंने कहा कि कबीर एक गरीब परिवार में पैदा हुए लेकिन उन्होंने कभी गरीबी को अपनी कमजोरी नहीं समझा बल्कि उसे अपना ताकत बनाया। वह कपड़ा बुनने का काम करते थे।उनके जीवन से हमें प्रेरणा लेनी चाहिए। उस समय विभाजित समाज में समरसता लाने का उन्होंने प्रयास किया और समरस परिवार की चादर बुनी और उस चादर को कभी मैली नहीं होने दी।

ram nath kovind

राष्ट्रपति (President Ram Nath Kovind)  ने कहा कि संत कबीर की पुण्य भूमि मगहर में आकर मुझे अत्यंत प्रसन्नता हो रही है और संत कबीर के अनुयायियों का उत्साह, लगन तथा समर्थन देखकर मुझे गौरव की अनुभूति हो रही है। विश्व पर्यावरण दिवस पर कबीर की समाधि के पास पौधरोपण करने का जिक्र करते हुए कोविंद ने कहा कि आज विश्व पर्यावरण दिवस है। कबीर की समाधि और मजार पर श्रद्धासुमन अर्पित करने के बाद मैंने समाधि के निकट एक पौधा भी लगाया। मुझे याद है कि कुछ वर्ष पहले बोधगया से मैंने एक बोधि वृक्ष मंगवाया था, आज देखता हूं कि वह पौधा बड़ा हो गया है। आज लगाए गए ये सभी पौधे बड़े होकर कबीर की समाधि पर आने वालों को शीतलता प्रदान करेंगे। संत कबीर ने समाज को समानता और समरसता का मार्ग दिखाया तथा कुरीतियों, आडंबरों और भेदभाव को दूर करने के लिए प्रेरित किया।

राष्ट्रपति कोविंद पहुंचे वाराणसी, एयरपोर्ट पर राज्यपाल ने की अगवानी

राष्ट्रपति ने कहा कि संत कबीर का पूरा जीवन मानव श्रेष्ठता का उदाहरण है। उन्होंने संदेश दिया कि असहाय की सहायता किए बिना समाज में समरसता नहीं आ सकती। उन्होंने कबीर का दोहा ” कबीर सोई पीर है, जो जाने पर पीर ” पढ़कर लोगों का दु:ख दर्द समझने वाला बताया। राष्ट्रपति के साथ मगहर में प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदी बेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे।

Tags: maghar newsRam Nath Kovindsant kabirdassant kabirnagarup news
Previous Post

अनशन पर बैठे स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की बिगड़ी तबीयत, 3 किलो घटा वजन

Next Post

पूर्व मुख्यमंत्री फडणवीस दूसरी बार हुए कोरोना पॉजिटिव, खुद को किया क्वारंटाइन

Writer D

Writer D

Related Posts

Nand Gopal Nandi visited flood affected areas of Chitrakoot
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार सतर्क, कई जिलों में 6 सितंबर तक भारी बारिश-बाढ़ का पूर्वानुमान

01/09/2026
CM Dhami questions the full verses of Vande Mataram.
Main Slider

वंदे मातरम के पूरे पदों पर धामी का सवाल—“क्यों नहीं गाना चाहती कांग्रेस”

01/09/2026
Janmashtami
Main Slider

जन्माष्टमी पर मथुरा में पहली बार होगा भव्य ड्रोन शो, भक्ति के साथ तकनीक का होगा संगम

01/09/2026
Banshidhar Tiwari
Main Slider

सोशल मीडिया के दौर में भी विश्वसनीय समाचारों की अहमियत बरकरार: बंशीधर तिवारी

01/09/2026
Aseem Arun
उत्तर प्रदेश

हमारी बेटियों में है अपार प्रतिभा और आत्मविश्वास : असीम अरुण

01/09/2026
Next Post
Devendra Fadnavis

पूर्व मुख्यमंत्री फडणवीस दूसरी बार हुए कोरोना पॉजिटिव, खुद को किया क्वारंटाइन

यह भी पढ़ें

20 lakhs liqour recovered

20 लाख की शराब के साथ तीन गिरफ्तार, ‘ऑन आर्मी ड्यूटी’ लिखे ट्रक से कर रहे थे तस्करी

09/03/2021
WhatsApp

WhatsApp ने 71 से ज्यादा भारतीय अकाउंट्स पर लगाया ताला, ये है वजह

03/11/2023
disha pataniदिशा पाटनी

दिशा पटानी की टिनी बिकिनी वाली तस्वीर शेयर की, प्रशंसक हुए गदगद

20/01/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version