• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

20 लाख की शराब के साथ तीन गिरफ्तार, ‘ऑन आर्मी ड्यूटी’ लिखे ट्रक से कर रहे थे तस्करी

Writer D by Writer D
09/03/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, चंदौली
0
20 lakhs liqour recovered

20 lakhs liqour recovered

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पूर्वी उत्तर प्रदेश के चंदौली में पुलिस ने शराब तस्करी के एक ऐसे गोरखधंधे का पर्दाफाश किया है, जिसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे। यहां पर पुलिस ने शराब तस्करी के ऐसे गैंग को पकड़ा है, जो पुलिस से बचने के लिए ‘ऑन आर्मी ड्यूटी’ के स्टीकर लगे डीसीएम ट्रक से शराब की सप्लाई कर रहा था। शराब की ​बड़ी खेप को हरियाणा से बिहार ले जाया जा रहा था। पुलिस से बचने के लिए आर्मी के घोड़ों के आहार सप्लाई की एक फर्जी बिल्टी भी इन तस्करों के पास थी।

उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव को लेकर शराब तस्करी पर सख्त नजर है। बॉर्डर पर चेकिंग भी बढ़ा दी गई है। इसी क्रम में चंदौली की अलीनगर पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि हरियाणा से एक डीसीएम ट्रक में भरकर शराब की खेप बिहार ले जाई जा रही है। सूचना के आधार पर अलीनगर पुलिस और सर्विलांस टीम ने अपना जाल बिछाया और नेशनल हाईवे 2 से गुजर रहे इस ट्रक को पकड़ लिया।

इस ट्रक को एस्कॉर्ट करने के लिए एक स्विफ्ट डिजायर कार में दो तस्कर आगे आगे चल रहे थे। ताकि वह पुलिस की गतिविधियों की सूचना ट्रक चालक को दे सकें, लेकिन चंदौली पुलिस की तत्परता के चलते शराब तस्करों का यह गैंग हत्थे चढ़ गया।

फिलहाल पुलिस ने तीनों शराब तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं चंदौली पुलिस मिलिट्री इंटेलिजेंस से भी संपर्क कर रही है। ताकि इस बात का पता लगाया जा सके कि सेना की सामग्री की आपूर्ति से संबंधित बिल्टी इन लोगों को कहां से मिली और इस गैंग में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।

एसपी चंदौली अमित कुमार ने बताया कि जनपद की पुलिस और सर्विलांस टीम के द्वारा सराहनीय कार्य किया गया है. पंचायत चुनाव को देखते हुए लगातार चेकिंग हो रही है. साथ ही साथ अवैध शराब और उसकी तस्करी के खिलाफ अभियान जारी है। पुलिस टीम ने अशोक, मिंटू और विकास नाम के तीन शराब तस्करों को पकड़ा है, जो रेवाड़ी और पानीपत हरियाणा के रहने वाले हैं। आरोपियों के आपराधिक इतिहास की छानबीन की जा रही है।

एसपी ने बताया कि पुलिस टीम ने शराब की बड़ी खेप बरामद की है, जिसकी कीमत लगभग 20 लाख रुपये है। ब्लैक मार्केट में ये शराब करीब 60 से 70 लाख रुपये में बेची जानी थी। पुलिस से बचने के लिए शराब माफिया ने ट्रक पर ऑन आर्मी ड्यूटी का स्टीकर लगाया हुआ था। साथ ही इनके पास से एक फर्जी बिल्टी भी बरामद हुई है, जिसमें हॉर्स फीड के लिए इस ट्रक को बिहार के लिए ले जाना बताया जा रहा था।

Tags: 20 lakhs liqour recoveredcrime news
Previous Post

प्रदेश की सभी रेंज में बनेंगे महिला पुलिस चौकी परामर्श केंद्र

Next Post

बहुमंजिला इमारत में लगी भीषण आग, सात लोगों की मौत, मौके पर पहुंची ममता बनर्जी

Writer D

Writer D

Related Posts

Cow
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की गो संरक्षण नीति से निकला गो सेवा के साथ रोजगार का नया रास्ता

01/08/2026
Mukhyamantri Shikshak Cashless Medical Scheme
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना को मिली रिकॉर्ड रफ्तार, 42% शिक्षक-कार्मिकों की पूरी हुई ई-केवाईसी

01/08/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

मत्स्य पालन को गति देने के लिए अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश : केशव मौर्य

01/08/2026
rooftop solar plants
उत्तर प्रदेश

रूफटॉप सोलर ऊर्जाः देश में लखनऊ का पहला स्थान, शीर्ष 100 में उत्तर प्रदेश के 17 जनपद

01/08/2026
CM Dhami congratulated Tejaswin Shankar.
Main Slider

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: तेजस्विन शंकर को सीएम धामी ने दी बधाई

01/08/2026
Next Post
fire broke out

बहुमंजिला इमारत में लगी भीषण आग, सात लोगों की मौत, मौके पर पहुंची ममता बनर्जी

यह भी पढ़ें

ब्राजील में कोरोना

ब्राजील में कोरोना संक्रमण से 1.46 लाख से अधिक लोगों की मौत

05/10/2020
satyendra jain

सत्येंद्र जैन की 5 दिन और बढ़ी रिमांड, तबीयत बिगड़ने पर RML में भर्ती

09/06/2022
CM Yogi

लोकसभा चुनाव ‘स्वार्थ के परिवार’ बनाम ‘मोदी के परिवार’ के बीच: योगी

02/04/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version