• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर मंदिर में भव्य सजावट, मनाया जाएगा आज जन्मोत्सव

Desk by Desk
12/08/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, धर्म, मथुरा, राष्ट्रीय
0
Shri krishna janmbhumi

Shri krishna janmbhumi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मथुरा। ब्रज में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम है। नंदगांव में आधी रात को बाल कृष्ण ने जन्म लिया। राधा के गांव बरसाना में बधाइयां गूंजीं। परंपरा के अनुसार आज मथुरा के श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर जन्मोत्सव मनाया जाएगा। यह पहला मौका है, जब भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव बिना भक्तों के मनाया जा जा रहा है। ब्रज के मंदिरों में सिर्फ संतों और सेवायतों की मौजूदगी में सभी परंपराएं पूरी की जाएंगी। मंदिरों में भक्तों के प्रवेश पर प्रतिबंध है। कोरोना संक्रमण से बचाव को लेकर यह फैसला लिया गया है।

श्रीकृष्ण जन्मस्थान जन्मस्थान मंदिर में भी श्रद्धालुओं के प्रवेश पर रोक है। जन्मोत्सव के मुख्य कार्यक्रम में भी पूजा कराने वाले आचार्य के साथ आयोजन से जुड़े लोग भी सीमित संख्या में ही सम्मिलित होंगे। श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर होने वाले जन्मोत्सव के लाइव दर्शन श्रद्धालु टेलीविजन और सोशल मीडिया से माध्यम से कर सकेंगे। जन्मोत्सव के अलौकिक क्षणों का सजीव प्रसारण किया जाएगा।

छात्रों को ऑनलाइल क्लास के दौरान शिक्षक का जुगाड़ फार्मूला हो रहा वायरल

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर ठाकुरजी पत्र-पुष्प, रत्न प्रतिकृति, वस्त्र आदि के अद्भुत संयोजन से बनाए गए पूर्णेंदु कुंज बंगले में विराजमान होकर दर्शन देंगे। जन्माष्टमी के लिए ठाकुरजी के लिए विशेष पोशाक भी तैयार कराई गई है। ठाकुरजी इस बार पुष्प वृंत की पीत रंग की पोशाक धारण करेंगे। श्रीकृष्ण जन्मभूमि सेवा संस्थान के सचिव कपिल शर्मा ने बताया कि यह पुष्प वृंत पोशाक रेशम, जरी, रत्न प्रतिकृति से बनाई गई है।

मंगलवार को दिव्य और पुष्प वृंत पोशाक ठाकुरजी को अर्पित की गई। संस्थान के सचिव कपिल शर्मा ने बताया कि यह अनूठी और दिव्य पुष्प-वृंत पोशाक को ठाकुरजी 12 अगस्त श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर धारण करेंगे। उन्होंने बताया कि स्वर्ण मंडित, रजत कामधेनु गाय, रजत कमल-पुष्प एवं भगवान के आभूषण आदि के दर्शन भी कराये गए। भगवान की पोशाक सेवा श्रीकृष्ण-जन्म महोत्सव समिति के द्वारा की गयी।

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर द्वारिकाधीश मंदिर को रजनीगंधा, चंपा, चमेली, गुलाब, मोगरा के साथ जरबेरा, आर्किट, एंथोलियान आदि विदेशी फूलों से सजाया गया है। इन्हीं देशी विदेशी फूलों के मध्य विराजकर राजाधिराज भक्तों को दर्शन देंगे। इस साल ठाकुरजी पौन घंटे दर्शन होंगे। सुबह 10 से 10.30 बजे और रात्रि 11.45 बजे ही चैनल के माध्यम से दर्शन होंगे।

द्वारिकाधीश मंदिर के विधि एवं मीडिया प्रभारी राकेश तिवारी एडवोकेट ने बताया कि इस बार कोराना वायरस की वजह से जिला प्रशासन द्वारा सभी मंदिरों को भक्तों के लिए बंद किया गया है और उसी का पालन करते हुए मंदिर के गोस्वामी ब्रजेश कुमार महाराज व डॉ. वागीश कुमार महाराज के निर्देश पर भक्तों को घर बैठे दर्शन की व्यवस्था दूरदर्शन व निजी चैनल के माध्यम से की गई है।

जानिए कौन है कमला हैरिस, जो होंगी पहली भारतीय-अमेरिकी और अफ्रीकी उपराष्ट्रपति

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर ठाकुर द्वारिकाधीश का विशेष शृंगार किया जाएगा। ठाकुरजी को 100 वर्ष से भी अधिक प्राचीन रत्न जड़ित आभूषणों से सजाया जाएगा। इन आभूषणों में ठाकुर जी के अद्भुत हार, मुकुट, बाली, माला आदि है। ये साल में एक दिन ही बाहर निकाले जाते हैं। कोरोना के कारण भक्त मंदिर में प्रवेश नहीं कर सकेंगे।

गिरिराज जी की तलहटी में भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव की तैयारियां पूरी कर ली हैं। कोरोना संक्रमण काल के चलते पहले से प्रमुख मंदिर बंद हैं। प्रशासन ने भी मंदिर संचालकों से भीड़ रोकने के निर्देश दिए हैं। तलहटी के बंद चल रहे मंदिरों में सेवायत अंदर ही ठाकुर जी का अभिषेक करेंगे। दूसरी ओर देवकी नंदन महाराज, राधा-श्याम सुंदर, कनक भवन, चेतन्य महाप्रभु, राधा मोहन मंदिर, साक्षी गोपाल, वैकटेंश मंदिर, तीन कौड़ी आश्रम, नंदभवन, रामधाम त्यागी आश्रम आदि पर मनाया जा रहा है।

Tags: keshav dev mandirkeshav dev templeKrishna JanmashtamiKrishna Janmashtami 2020krishna janmashtami in mathurakrishna janmashtami in vrindavanMathurashah ji templeshriradha damodar templeshriradha raman templeकेशवदेव मंदिरजन्‍माष्‍टमीभगवान श्रीकृष्णश्रीकृष्‍ण जन्‍माष्‍टमी
Previous Post

जानिए कौन है कमला हैरिस, जो होंगी पहली भारतीय-अमेरिकी और अफ्रीकी उपराष्ट्रपति

Next Post

पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की ब्रेन सर्जरी के बाद भी हालत में कोई सुधार नहीं, वेंटिलेटर सपोर्ट पर

Desk

Desk

Related Posts

Main Slider

बदरीनाथ से फाटा लौट रहा हेलिकॉप्टर क्रैश, पायलट समेत 6 की मौत; CM धामी ने जताया दुख

30/10/2026
राष्ट्रीय

अमित शाह के अंबाला दौरे की तैयारी तेज, CM नायब सैनी ने लिया जायजा

30/10/2026
राष्ट्रीय

CM सैनी का किसानों को दिवाली गिफ्ट, गन्ने का रेट 450 रुपये प्रति क्विंटल होगा

30/10/2026
पंजाब

पंजाब में रुका युवाओं का विदेश पलायन? CM मान बोले- अब यहीं मिल रहा रोजगार

30/10/2026
Main Slider

उत्तराखंड में हेलिकॉप्टर क्रैश, बदरीनाथ से लौटते समय जोशीमठ के पास हादसा

30/10/2026
Next Post
प्रणब मुखर्जी का निधन

पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की ब्रेन सर्जरी के बाद भी हालत में कोई सुधार नहीं, वेंटिलेटर सपोर्ट पर

यह भी पढ़ें

सचिन पायलट Sachin Pilot

सचिन पायलट बोले- विधानसभा उपचुनाव में देश को बांटने वाली ताकतों को परास्त करें

27/10/2020
2026 में आएगी नई Skoda Slavia Facelift, टेस्टिंग के दौरान ADAS और नए लुक के साथ आई नजर

2026 में लॉन्च होगी नई Skoda Slavia Facelift! ADAS के साथ दिखी टेस्टिंग में

14/12/2025
Green Peas

मटर छीलने के लिए अपनाएं ये ट्रिक, मिनटों में छिलकों से बाहर हो जाएंगे दाने

16/01/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version