• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

‘ब्रांड प्रयागराज’ को ‘ग्लोबल’ बनाने का बड़ा अवसर है महाकुम्भ 2025: मुख्यमंत्री

Writer D by Writer D
07/12/2024
in उत्तर प्रदेश, प्रयागराज, राजनीति
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

प्रयागराज : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  (CM Yogi) ने ‘प्रयागराज महाकुम्भ-2025 ‘ब्रांड प्रयागराज’ को ‘ग्लोबल’ बनाने का बड़ा अवसर बताया है। उन्होंने कहा कि कुम्भ 2019 ने पूरी दुनिया में प्रयागराज की अच्छी छवि बनाई है। अब एक बार फिर अवसर आया है। पूरी दुनिया से लोग प्रयागराज आने की तैयारी कर रहे हैं, इसलिए महाकुम्भ यहां के जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं के साथ-साथ प्रयागराजवासियों के लिए भी ‘अतिथि देवो भवः’ का भाव प्रदर्शित करने का बेहतरीन मंच है। प्रयागराज को इसका लाभ उठाना चाहिए।

शनिवार को प्रयागराज में स्थानीय जनप्रतिनिधियों से संवाद करते हुए मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने कहा कि प्रधानमंत्री  के नेतृत्व में इस बार अभूतपूर्व ‘दिव्य-भव्य-डिजिटल’ महाकुम्भ का आयोजन होने जा रहा है। 12 वर्ष के अंतराल के उपरांत इस वर्ष आयोजित होने जा रहा प्रयागराज महाकुम्भ अब तक के सभी कुम्भ पर्वों के सापेक्ष कहीं अधिक दिव्य और भव्य होगा।

मानवता की यह अमूर्त सांस्कृतिक विरासत पूरी दुनिया को सनातन भारतीय संस्कृति की गौरवशाली परंपरा, विविधतापूर्ण सामाजिक परिवेश और लोक आस्था का साक्षात्कार कराएगी। महाकुम्भ के सफल आयोजन के दृष्टिगत प्रयागराज के जनप्रतिनिधियों और स्थानीय जनता का सहयोग सबसे महत्वपूर्ण होगा। आगामी 13 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के प्रयागराज आगमन पर ऐतिहासिक अभिनंदन होगा।

स्थानीय जनप्रतिनिधियों से संवाद करते हुए मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने कहा कि प्रधानमंत्री  की जनसभा में बड़ी संख्या में आमजन की भागीदारी होगी, ऐसे में सभी जनप्रतिनिधियों को व्यवस्था बनाने में सहयोग करना होगा। जो लोग आएं, वह कार्यक्रम की समाप्ति के उपरांत सुरक्षित अपने गंतव्य तक पहुंच जाएं, इसमें सभी लोग स्थानीय प्रशासन का सहयोग करें। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि प्रधानमंत्री  के आगमन से पूर्व 10 से 12 दिसंबर तक पूरे प्रयागराज में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जाए। सभी जनप्रतिनिधि स्वयं इसमें रुचि लेकर आमजन को सहभागिता के लिए प्रोत्साहित करें।

उन्होंने कहा कि महाकुम्भ ‘प्रयागराज’ की ब्रांडिंग के लिए सबसे उत्तम अवसर है। जनप्रतिनिधियों को चाहिए कि वह यहां आने वाले अधिकाधिक तीर्थयात्रियों/पर्यटकों से भेंट करने का प्रयास करें और उन्हें प्रयागराज की पौराणिकता, ऐतिहासिकता और आधुनिक युग में प्रयाग की महत्ता से परिचित कराएं। स्वाधीनता संग्राम में प्रयागराज की भूमिका के बारे में चर्चा करें। 2019 के कुम्भ और फिर इस बार के भव्य-दिव्य-डिजिटल महाकुम्भ की स्वच्छता, सुरक्षा और सुव्यवस्था से अवगत कराएं। मुख्यमंत्री ने महाकुम्भ के सफल आयोजन के लिए प्रयागराज के जनप्रतिनिधियों और स्थानीय जनता से सहयोग का भी आह्वान किया।

Tags: cm yogiPrayagraj News
Previous Post

संत समाज से है महाकुम्भ की भव्यता-दिव्यता, सरकार और प्रशासन आयोजन के सहयोगी: मुख्यमंत्री

Next Post

स्वच्छ, सुरक्षित और सुव्यवस्थित महाकुम्भ के लिए प्रधानमंत्री देंगे 7000 करोड़ से अधिक का उपहार: मुख्यमंत्री

Writer D

Writer D

Related Posts

Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

मत्स्य पालन को गति देने के लिए अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश : केशव मौर्य

01/08/2026
rooftop solar plants
उत्तर प्रदेश

रूफटॉप सोलर ऊर्जाः देश में लखनऊ का पहला स्थान, शीर्ष 100 में उत्तर प्रदेश के 17 जनपद

01/08/2026
Main Slider

अयोध्या मेडिकल कॉलेज में संदिग्ध पर्ची मिलने से हड़कंप, पैरामेडिकल छात्र सरफराज हिरासत में

01/08/2026
School Closed
उत्तर प्रदेश

कांवड़ यात्रा का असर, इस जिले में 12वीं तक के स्कूल हर शनिवार- सोमवार रहेंगे बंद

01/08/2026
UPPCL
उत्तर प्रदेश

ऊर्जा निगमों में निदेशक पदों के लिए इंटरव्यू, इकलौते दलित निदेशक ने भी दिया इस्तीफा

01/08/2026
Next Post
cm yogi

स्वच्छ, सुरक्षित और सुव्यवस्थित महाकुम्भ के लिए प्रधानमंत्री देंगे 7000 करोड़ से अधिक का उपहार: मुख्यमंत्री

यह भी पढ़ें

क्या आप भी ऐसे बांधती हैं बाल, तो हो जाए सावधान…

15/09/2025
Phulera Dooj

फुलेरा दूज पर भोलेनाथ को लगाएं इन चीजों का भोग, घर में आएगी सुख-समृद्धि

13/03/2024

माननीय गवर्नर श्री भगत कोश्यारी और अभिनेत्री हेमा मालिनी ने डेल्फिक काउंसिल ऑफ़ महाराष्ट्र का लोगो किया अनवील

28/08/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version