• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

महाकुम्भ 2025: भ्रामक पोस्ट फैलाने वाले 14 एक्स अकाउंट के खिलाफ कार्रवाई

Writer D by Writer D
09/02/2025
in Mahakumbh 2025, Main Slider, Tech/Gadgets, उत्तर प्रदेश, प्रयागराज
0
Maha Kumbh

Maha Kumbh

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

महाकुम्भ नगर: प्रयागराज में चल रहे महाकुम्भ (Maha Kumbh) 2025 से संबंधित भ्रामक पोस्ट और अफवाहें फैलाने वालों पर प्रशासन सख्त कार्रवाई कर रहा है। उत्तर प्रदेश पुलिस महानिदेशक प्रशांत कुमार के निर्देशानुसार सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही गलत सूचनाओं की मॉनिटरिंग की जा रही है, और दोषियों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है।

सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही थी झूठी अफवाहें

मॉनिटरिंग के दौरान यह पाया गया कि कुछ एक्स अकाउंट्स ने झारखंड के धनबाद में हुई एक पुरानी घटना के वीडियो को भ्रामक रूप से प्रयागराज महाकुंभ (Maha Kumbh) से जोड़कर प्रसारित किया। इन पोस्ट में यह झूठा दावा किया गया कि “महाकुम्भ (Maha Kumbh) में अपने गुमशुदा परिजनों की तलाश कर रहे श्रद्धालुओं को योगी सरकार की पुलिस बेरहमी से पीट रही है।”

जब इस वीडियो की फैक्ट चेकिंग की गई, तो यह धनबाद, झारखंड का निकला, जहां 01 जनवरी 2025 को स्थानीय पुलिस द्वारा लाठीचार्ज किया गया था। कुम्भ मेला पुलिस ने अपने आधिकारिक अकाउंट से इस वीडियो का खंडन भी किया।

उत्तर प्रदेश पुलिस की छवि धूमिल करने की कोशिश

प्रशासन ने इसे राज्य सरकार और पुलिस की छवि खराब करने तथा जनता में विद्वेष फैलाने का षड्यंत्र माना। इस मामले में 14 एक्स अकाउंट को चिन्हित कर कोतवाली कुम्भ मेला में अभियोग पंजीकृत किया गया और विधिक कार्यवाही शुरू कर दी गई है।

भ्रामक पोस्ट करने वाले 14 एक्स अकाउंट:

1. Sanjay Kalyan (@sanjaykalyan_)

2. किरण पट्टनायक (@kiran_patniak)

3. Mahfooz Hasan (@MahfoozHasan16)

4. R.N SONU ANSARI (@RNSONUANSARI1)

5. बोलता बहुजन (@BoltaBahujan_)

6. Zuber Khan (@ZuberKh14482101)

7. शुभम कोरी (@D9cqyCj2Rd8zP3d)

8. Satyapal Arora (@JanAwaaz3)

9. Naveen Mishra (@NaveenM96466923)

10. Ghanshyam Kumar (G.K. Bhartiya) (@gkbhartiya1992)

11. लोकशाही मैं गुलाम (@india141951)

12. DHARMESH SINGH (@dharmeshkumar37)

13. Md Zubair Akhtar (@zubairakhtar_)

14. Anand Kamble (@AKamble72444)

फर्जी खबर फैलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया है कि महाकुम्भ (Maha Kumbh) से जुड़ी भ्रामक खबरें फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों को चिन्हित कर उनके खिलाफ कानूनी कार्यवाही जारी रहेगी।

उत्तर प्रदेश पुलिस महाकुम्भ 2025 (Maha Kumbh) को सुरक्षित और व्यवस्थित बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है और आम जनता से अपील करती है कि किसी भी भ्रामक सूचना पर विश्वास न करें और आधिकारिक स्रोतों से ही जानकारी प्राप्त करें।

Tags: maha kumbhMaha Kumbh 2025Maha Kumbh2025mahakumbh2025
Previous Post

नेफेड के माध्यम से अब तक 1000 मीट्रिक टन से अधिक राशन संतों, कल्पवासियों को किया गया वितरित

Next Post

पिता ने जताई संगम स्नान की इच्छा तो कैलिफोर्निया से दौड़ी चली आईं बेटियां

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

दिवाली की तैयारी शुरू करने से पहले देख लें कैलेंडर, जानें कब है धनतेरस और लक्ष्मी पूजा

01/11/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

न देश में राहुल गांधी आएंगे और न उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव: केशव प्रसाद मौर्य

31/10/2026
Aseem Arun
उत्तर प्रदेश

सपा सरकार में ध्वस्त थी कानून-व्यवस्था, आज माफिया मिट्टी में मिल रहे: असीम अरुण

31/10/2026
उत्तर प्रदेश

महिलाओं के स्वावलंबन को मिल रहा संबल, साहूकारों पर निर्भरता की मजबूरी खत्म

31/10/2026
उत्तर प्रदेश

काशी-दिल्ली का सफर अब 8-9 घंटे में, योगी ने गिनाईं रेलवे की बदलती तस्वीर

31/10/2026
Next Post
Maha Kumbh

पिता ने जताई संगम स्नान की इच्छा तो कैलिफोर्निया से दौड़ी चली आईं बेटियां

यह भी पढ़ें

‘जिंदगी आपकी है’ के 5वें एपिसोड में नैना मोरे ने डब्बू रत्नानी से पूछी सेलिब्रिटीज के बारे में कुछ दिलचस्प बातें

25/09/2020
Petrol

नहीं बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, फटाफट चेक करें अपने शहर के रेट

25/12/2020
एलआईसी

एलआईसी: बंद हो चुकी पॉलिसी शुरू करने के लिए आज से विशेष अभियान

10/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version