• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

नए साल पर ‘स्टेटस’ सिंबल बना महाकुम्भ

Writer D by Writer D
31/12/2024
in Mahakumbh 2025, Main Slider, Tech/Gadgets, उत्तर प्रदेश, प्रयागराज
0
Maha Kumbh

Maha Kumbh

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

महाकुम्भनगर : नए साल पर महाकुम्भ (Maha Kumbh) लोगों का स्टेटस सिंबल बन गया है। बच्चे हों, पुरुष हों या फिर महिलाएं, महाकुम्भ सभी की पहली पसंद बन चुका है। सोशल मीडिया पर एक्टिव लोग अपने स्टेटस पर महाकुम्भ (Maha Kumbh) से जुड़ी रील्स और वीडियोज को शेयर कर रहे हैं। महाकुम्भ का क्रेज इस कदर है कि सोशल मीडिया पर महाकुम्भ से संबंधित रील्स और वीडियोज तेजी से वायरल भी हो रहे हैं।

मेले के सौंदर्यीकरण से लोग प्रभावित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस बार के महाकुम्भ (Maha Kumbh) को दिव्य और भव्य बनाने का संकल्प लिया है। इसके लिए यहां प्रयागराज में युद्धस्तर पर कार्य हो रहे हैं। घाटों और सड़कों के सौंदर्यीकरण के साथ ही बड़े पैमाने पर पांटून ब्रिज बनाने का कार्य प्रगति पर है। सभी 25 के 25 सेक्टर्स में शिविरों का निर्माण हो रहा है। पूरा मेला क्षेत्र रात के समय 67 हजार से ज्यादा लाइट्स से दमक रहा है।

सोशल मीडिया पर एक्टिव सामान्य लोग हों या फिर इंफ्लुएंसर्स, सभी मेला क्षेत्र के इस सौंदर्य को अपने कैमरों में कैद कर रहे हैं और फिर इन वीडियोज की रील्स बनाकर इन्हें सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों के साथ शेयर किया जा रहा है। इन्हीं वीडियोज और रील्स को लोग अपने वाट्सएप, फेसबुक समेत अन्य सोशल मीडिया टूल्स पर स्टेटस के रूप में भी सेव कर रहे हैं।

तेजी से बढ़ रहे हैं व्यूज

वॉट्सएप स्टेटस से लेकर एक्स, इंस्टाग्राम और फेसबुक रील्स पर महाकुम्भ (Maha Kumbh) सबसे ज्यादा लोकप्रिय हो रहा है। महाआयोजन करीब आते देख लोग तरह तरह के ऑडियो और वीडियो अपने सोशल मीडिया पर डाल रहे हैं। इसे अपने परिवार के साथ दोस्तों और करीबियों के साथ विदेशों तक खूब शेयर भी कर रहे हैं। सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर्स के अनुसार इस समय लोग महाकुम्भ की इमेज,ऑडियो और वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं।

महाकुम्भ में अखाड़ों-कल्पवासियों को 5 रुपए में आटा और 6 रुपए में चावल

यहां जो तैयारियां चल रही हैं वो वाकई बहुत अद्भुत हैं। इसकी वजह से हर कोई महाकुम्भ के विषय में अधिक से अधिक जानना और सुनना चाहता है। महाकुम्भ से जुड़े वीडियोज और रील्स के व्यूज बहुत तेजी से बढ़ते हैं, इसीलिए बड़ी संख्या में इंफ्लुएंसर्स यहां आकर विभिन्न माध्यमों से रील्स और वीडियोज बनाकर उन्हें सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं।

ऑनलाइन पेमेंट कंपनियां भी भव्य महाकुम्भ (Maha Kumbh) का कर रहीं प्रचार

ऑनलाइन पेमेंट कंपनियां भी भव्य महाकुम्भ (Maha Kumbh) के प्रचार में जुट गई हैं। इसकी झलक उनके बारकोड स्कैनर में दिखाई दे रही है। पेटीएम समेत कई कंपनियों ने वेंडर्स को नए बारकोड स्कैनर वितरित किए हैं, जिसमें भव्य महाकुम्भ की ब्रांडिंग की गई है। इस स्कैनर में बारकोड के ऊपर बड़े अक्षरों में भव्य महाकुम्भ लिखा हुआ है।

स्कैनर में शंख बजाते साधु, मंदिर, स्नान करती महिला, टेंट, संगम, गंगा में तैरते दीप, पांटून ब्रिज, बोट, दही जलेबी और सेल्फी लेते श्रद्धालुओं को दिखाया गया है। इस बार पीएम मोदी और सीएम योगी इस बार महाकुम्भ (Maha Kumbh) को भव्य महाकुम्भ बनाने के लिए संकल्पित है और इसी दिशा में उसके प्रयास आगे बढ़ते दिख रहे हैं।

Tags: maha kumbhMaha Kumbh 2025Maha Kumbh2025
Previous Post

ऊर्जा विभाग विद्युत् उपभोक्ताओं के लिए चला रहा एकमुश्त समाधान योजना

Next Post

52 आईपीएस अधिकारियों को मिला नये साल पर प्रमोशन का तोहफा, देखें लिस्ट

Writer D

Writer D

Related Posts

Kitchen
Main Slider

भूलकर भी न करें ये गलतियां, कर्ज में डूब जाएगा परिवार

12/06/2026
Interview
Main Slider

इंटरव्यू के दौरान कपड़ों को लेकर ना करें ये गलतियां, इम्प्रेशन हो जाएगा खराब

12/06/2026
Electricity
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की मॉनिटरिंग का असर, मई में 99.24 प्रतिशत बिजली शिकायतों का हुआ निस्तारण

11/06/2026
Sugarcane
उत्तर प्रदेश

गन्ना विकास विभाग के सहयोग से 3500 विद्यार्थियों को मिलेगी रोजगारपरक शिक्षा व प्लेसमेंट सहयोग

11/06/2026
cm yogi, modi
Main Slider

पीएम मोदी के मार्गदर्शन में योगी सरकार ने बदली यूपी की तस्वीर

11/06/2026
Next Post
promotion

52 आईपीएस अधिकारियों को मिला नये साल पर प्रमोशन का तोहफा, देखें लिस्ट

यह भी पढ़ें

CM Yogi

लूट और भ्रष्टाचार उजागर होने से बौखला गए हैं ‘बबुआ’ : सीएम योगी

09/07/2025
agra bus accident

खाई में लटकी यात्रियों से भरी बस, महिला समेत 24 लोग घायल

03/09/2021
SP leader dies after Bharat Petroleum poleboard falls on car

चलती कार पर गिरा भारत पेट्रोलियम का पोलबोर्ड, सपा नेता की दर्दनाक मौत

16/02/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version